मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए उन्नत व्यापार और सहयोगी कर प्रशासन अनिवार्य– वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी घटी GST दरों का लाभ आम जनता तक पहुँचाना विभाग की प्रमुख जिम्मेदारी–वित्त मंत्री रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने आज नवा रायपुर स्थित सीबीडी बिल्डिंग के 5वें एवं 6वें तल पर निर्मित आयुक्त, राज्य कर (GST) के नए अत्याधुनिक कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर वित्त सचिव श्री मुकेश बंसल, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन श्री सतीश थौरानी एवं प्रतिनिधिगण, CAIT के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री…
Read MoreTag: #RaipurNews
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में उमड़ा बिरसा मुंडा का जोश! 150वीं जयंती पर जनजातीय संघर्ष, जल–जंगल–जमीन और अस्मिता पर जोशीली प्रतिध्वनि
जनजातीय स्वाभिमान का उजास: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गूँजा इतिहास और गौरव रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री विकास मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने की। कुलपति…
Read Moreरायपुर IG-SSP की अपराध समीक्षा बैठक: पेंडिंग केस, शिकायतों और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़े निर्देश
पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर क्षेत्र रायपुर एवं एसएसपी रायपुर द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में वर्षांत तक गुणवत्तापूर्ण अपराध विवेचना कर पेंडिंग अपराध और शिकायत कम करने का दिया निर्देश रायपुर : दिनांक 15.11.2025 को पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा तथा उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा वर्षान्त के मद्देनजर लंबित अपराध, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों का जल्द से…
Read Moreसपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन बना जनता के विश्वास की मिसाल!
सपनों को मिले पंख, उम्मीदों को मिला सहारा : मुख्यमंत्री जनदर्शन संवेदनशील शासन की बनी पहचान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम ने फिर एक बार यह सिद्ध कर दिया कि शासन जब संवेदनशील होता है, तो जनता के सपने और विश्वास दोनों को नई उड़ान मिलती है। जनदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुँचे नागरिकों ने अपनी समस्याएँ, सुझाव और आकांक्षाएँ मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुन अधिकारियों को मौके पर ही…
Read Moreजनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने उम्मीदों का आधार — आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान
जनदर्शन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमजन की समस्याएँ सुनीं, मौके पर दिए त्वरित समाधान रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में गुरुवार को आयोजित जनदर्शन एक बार फिर लोगों की उम्मीदों का केंद्र बना रहा। अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने अपनी समस्याएँ लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने हर एक आवेदक की बात ध्यान से सुनी और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। पहली ही मुलाकात में रायपुर की 11 वर्षीय पूनम सभी का ध्यान खींच ले गई। सेरेब्रल पाल्सी से जूझ रही पूनम…
Read Moreपेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया ‘राजनीतिक मानचित्र’, मुख्यमंत्री ने की सराहना — कला और आंकड़ों का अनूठा संगम बना चर्चा का विषय
पेंटर शिवकुमार निराला ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को भेंट किया विशिष्ट ‘राजनीतिक मानचित्र’, मुख्यमंत्री ने की सराहना, रचनात्मक प्रतिभा का किया सम्मान रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम चकरदा निवासी पेंटर श्री शिवकुमार निराला ने अनूठा ‘राजनीतिक मानचित्र’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भेंट किया। उनकी इस अद्वितीय कला प्रस्तुति ने कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बढ़ा दिया। श्री निराला द्वारा तैयार यह सचित्र मानचित्र छत्तीसगढ़ की सम्पूर्ण राजनीतिक यात्रा का विस्तृत और कलात्मक दस्तावेज है। इसमें राज्य के लोकसभा एवं…
Read Moreजनदर्शन से निकला खेल विकास का नया संदेश — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों से कहा “आप खेलें, बाकी जिम्मेदारी हमारी”, कराटे-कुश्ती-ताइक्वांडो खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया जनदर्शन में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कराटे, कुश्ती और ताइक्वांडो जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के लिए स्वेच्छानुदान स्वीकृत करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने संगठन के पदाधिकारियों…
Read Moreव्हीलचेयर रग्बी खिलाड़ी पिंटू की ज़िंदगी में उम्मीद की नई उड़ान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनदर्शन में दी 90 हजार की मदद
दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी की मदद के लिए मुख्यमंत्री आगे आए — जनदर्शन में स्वीकृत किया 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चेक के माध्यम से प्रदान की सहायता राशि रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज रायपुर जिले के अभनपुर से आए दिव्यांग रग्बी खिलाड़ी श्री पिंटू राम साहू की मांग पर मुख्यमंत्री ने त्वरित निर्णय लेते हुए 90 हजार रुपए का आर्थिक अनुदान स्वीकृत किया। श्री साहू ने व्हीलचेयर और आवश्यक खेल सामग्री खरीदने हेतु सहायता मांगी…
Read Moreपीक आवर्स में जाम से मिलेगी राहत! रायपुर पुलिस ने व्यापारियों के साथ बनाई नई ट्रैफिक रणनीति — जानिए क्या होंगे बड़े बदलाव
तेलघानीनाका क्षेत्र में जाम के समाधान हेतु व्यापारियों, गोदाम संचालकों की ली गयी बैठक रायपुर : स्टेशन क्षेत्र, तेलघानी नाका, भैसथान इत्यादि क्षेत्र में पीक आवर्स में लगातार जाम लगने पर नागरिकों की परेशानी को देखते हुए समाधान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद के निर्देशानुसार उस क्षेत्र के व्यापारियों, गोदाम संचालकों का बैठक डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बुलाया गया। बैठक में गुरजीत सिंह व सतीश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात व नगर निगम के टीम प्रहरी अतिक्रमण कार्यवाही के एसडीओ अमित सरकार उपस्थित…
Read Moreजनता से सीधे संवाद करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय! 13 नवंबर को रायपुर में होगा जनदर्शन, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
रायपुर : मुख्यमंत्री निवास रायपुर में 13 नवंबर गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। राज्य सरकार के जनदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। यह पहल मुख्यमंत्री…
Read More