रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…
Read MoreTag: #BirsaMunda
पत्रकारिता विश्वविद्यालय में उमड़ा बिरसा मुंडा का जोश! 150वीं जयंती पर जनजातीय संघर्ष, जल–जंगल–जमीन और अस्मिता पर जोशीली प्रतिध्वनि
जनजातीय स्वाभिमान का उजास: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गूँजा इतिहास और गौरव रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत – ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष माननीय श्री विकास मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त श्री महादेव कांवरे ने की। कुलपति…
Read Moreआदिवासी हितों पर डाका, सत्ता में बने रहने के लिए बिरसा मुंडा के गौरव दिवस का राजनीतीकरण – सुरेंद्र वर्मा का हमला
धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के कृतित्व आज के परिवेश में और अधिक प्रासंगिक भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासी हितों की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, वर्तमान सरकार आदिवासियों के अधिकारों को बलपूर्वक कुचल रही है रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के सरकारी आयोजनों को राजनैतिक पाखंड करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि जिन संघीयों और भाजपाइयों के पूर्वज अंग्रेजों की चाटुकारिता में स्वतंत्रता आंदोलन का विरोध करते रहे, अब सत्ता में बने रहने के लिए स्वतंत्रता…
Read Moreबिलासपुर में फूटा जनसमुद्र! जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किए अब तक के सबसे बड़े ऐलान—बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा से बदल जाएगी शहर की पहचान
देश के जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर शहर में स्थापित होगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं रायपुर-बिलासपुर : पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास शौर्य, बलिदान…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन : जनजातीय समुदाय के प्रतिभावान बच्चों एवं समाज प्रमुखों को किया सम्मानित
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम हुए शामिल आदिवासी परंपरा, संस्कृति और शहादत को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस -मंत्री श्री नेताम विभिन्न योजनाओे के तहत 126 करोड़ से अधिक की लागत राशि के कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन बलरामपुर : भगवान बिरसा मुंडा के 150 जयंती पर जिले के ऑडिटोरियम प्रांगण, बाजारपारा में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअली रूप से जुड़कर कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई भूमिका और उनकी प्रेरणादायक जीवनी…
Read Moreजनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जशपुर में आयोजित 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया शामिल हुए थे, जिसमें जनजातीय समाज…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा पार्षद अमन शर्मा का तीखा जवाब : “आदिवासी समाज के अपमान करने वालों को नैतिक सवाल पूछने का हक नहीं”
कुनकुरी, 22 जून 2025 — नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं कुनकुरी नगर पंचायत के पार्षद अमन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को आदिवासी समाज के नाम पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज के साथ केवल दिखावटी व्यवहार किया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मंच से आदिवासी सम्मान की बातें जरूर कीं, लेकिन धरातल…
Read More