राजधानी रायपुर में “आकार-2025” कला प्रशिक्षण शिविर 15 मई से शुरू : शिल्प कलाओं के संरक्षण और जागरूकता के लिए संस्कृति विभाग का आयोजन

रायपुर 07 मई 2025// छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पारंपरिक शिल्प और कलाओं के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से इस वर्ष भी “आकार-2025” पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 15 मई से 31 मई तक राजधानी रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, सिविल लाइन में दो पालियों में आयोजित होगा। शिविर में प्रशिक्षण सुबह 7 से 10 बजे और शाम 5 से 8 बजे तक दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभागी फाइन आर्ट, नाटक, स्केचिंग, कैनवास पेंटिंग, जूट…

Read More

मुख्यमंत्री ने तेरहवीं शताब्दी के प्राचीन शिव व हनुमान मंदिर के किए दर्शन

कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा नागर शैली में निर्मित हैं मंदिर छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में हैं धर्म और आस्था के प्राचीन चिन्ह रायपुर 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सुशासन तिहार के अंतर्गत आज अपने आकस्मिक निरीक्षण के दूसरे दिन बेमेतरा जिले के ग्राम-सहसपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम सहसपुर में 13वीं- 14वीं शताब्दी में निर्मित भगवान शिव व हनुमान के प्राचीन मंदिर के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उल्लेखनीय है कि ग्राम-सहसपुर में यह प्राचीन मंदिर कवर्धा के फणिनागवंशी राजाओं द्वारा…

Read More

बस्तर पंडुम में बिखर रही जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा : दुर्लभ नृत्य, लोकगीत, वाद्ययंत्र और परंपरागत व्यंजनों का रंगारंग उत्सव

बस्तर की गौरवशाली संस्कृति को वैश्विक पटल पर पहुँचाने की पहल – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर पंडुम की चर्चा देश-विदेश में – केदार कश्यप रायपुर, 03 अप्रैल 2025/ बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला एवं संस्कृति की अनुपम छटा बस्तर पंडुम में बिखर रही है। बस्तर की सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित कर इसे देश और वैश्विक पटल पर रखने के लिए तीन दिवसीय बस्तर पंडुम 2025 आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने आज इस आयोजन का शुभारंभ किया। बस्तर पंडुम…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘स्वदेश’ द्वारा आयोजित ‘विमर्श’ कार्यक्रम में हुए शामिल, कहा- स्वदेश ने समाज में भारतीयता की भावना को पुष्ट किया

भगवान श्रीराम के आदर्श गुणों को आत्मसात करना ही मन की अयोध्या को सजाना है – सह सरकार्यवाह श्री रामदत्त चक्रधर “समय है अब मन की अयोध्या को सजाने का” विषय पर हुआ विशेष व्याख्यान “राम काजु कीन्हें बिनु” एवं छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति पुस्तक का विमोचन रायपुर, 1 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय विचार पत्रिका “स्वदेश” द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम “विमर्श” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। “समय है अब मन की अयोध्या को सजाने…

Read More

छत्तीसगढ़ की बुनाई, संस्कृति और जीवंत परंपराओं का प्रतीक – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किया गया कोसा सिल्क से बना हस्तनिर्मित शॉल

बिलासपुर ,30 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्ठा में आयोजित आमसभा और विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कोसा सिल्क से निर्मित एक विशेष हस्तनिर्मित शॉल भेंट किया गया, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध बुनाई परंपरा और जनजातीय सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह शॉल न केवल कपड़े का एक सुंदर नमूना है, बल्कि छत्तीसगढ़ की कला, संगीत और जनजातीय अस्मिता का जीवंत दस्तावेज भी है। यह शॉल पूरी तरह हस्तनिर्मित है और इसमें राज्य की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता कौशल्या की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

माता कौशल्या व प्रभु श्रीराम के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की वैद्यराज सुषेण मंदिर व श्री दशरथ दरबार के किए दर्शन, जलसेन सरोवर में कछुओं को खिलाया दाना मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण व रखरखाव हेतु दिशानिर्देश रायपुर, 10 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के ग्राम चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने माता कौशल्या…

Read More

राजिम कुंभ कल्प समापन समारोह:  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन

रायपुर 26 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आयोजित कुंभ कल्प के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजिम  कुंभ कल्प आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राजिम कुंभ कल्प का आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यहाँ माघ पूर्णिमा से लेकर महाशिवरात्रि तक हजारों श्रद्धालु संगम में पुण्य स्नान करते हैं और संत महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।…

Read More

हरेली पर पूरे दिन टॉप ट्रेंड में रहा हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली : पूरे छत्तीसगढ़ ने मनाई विष्णु के #सुशासन_की_हरेली

हरेली पर पूरे छत्तीसगढ़वासियों ने #सुशासन_की_हरेली अभियान पर अपने फोटो-वीडियो जमकर किए सोशल मीडिया में शेयर समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अगस्त 2024/ छत्तीसगढ़ में आज हरेली तिहार धूमधाम से मनाई गई। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने सुबह से ही गौवंशों और कृषि औजारों की पूजा-अर्चना कर हरेली पर्व मनाया। आज मुख्यमंत्री निवास में भी हरेली तिहार की धूम रही। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों, आम जनता के साथ सपरिवार यह त्यौहार उत्साहपूर्वक मनाया। हरेली तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाया गया हैशटैग अभियान #सुशासन_की_हरेली…

Read More

मुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व का रंगारंग आयोजन, चारों ओर बिखरी छत्तीसगढ़िया छटा : किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा ध्येय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की किसानों को ट्रेक्टर, हार्वेस्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों का किया वितरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024 /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय…

Read More

हरेली तिहार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की, प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं

कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंद समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी फसल और किसानों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने निवास पर आयोजित हरेली कार्यक्रम में कलाकारों के साथ नृत्य किया। उन्होंने इस दौरान गेड़ी का…

Read More