छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रणनीति तेज: मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने की पार्टी बैठक, तय की 4 माह की कार्ययोजना, आदिवासी-खाद संकट और स्कूल बंदी पर भाजपा को घेरा, जनआंदोलन की दी चेतावनी

रायपुर/07 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें लिया। पहली बैठक वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की विस्तारित बैठक हुई। इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यों आंदोलनों की समीक्षा की गई तथा आने वाले 4 महीने में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। 30 सितंबर तक पार्टी के जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक का प्रमुख एजेण्डा राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों का…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर पोस्ट कर फंसे गृह मंत्री, कांग्रेस का तीखा हमला- “नाकामी छुपाने का तरीका है ये घटिया राजनीति”

रायपुर/05 जुलाई 2025। गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाईल नंबर जारी करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर डिप्टी सीएम जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालना सीधे तौर पर उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं, क्षमता और योग्यता से अधिक जिम्मेदारी मिल जाने…

Read More

संविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस की महाजंग: रायपुर में 7 जुलाई को मचेगा राजनीतिक घमासान, खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे शंखनाद

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा केंद्र की नीतियों के खिलाफ बनेगी ऐतिहासिक जन हुंकार – दीपक बैज रायपुर, 05 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हो रहे हमलों और प्रदेश में बिगड़ती सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था के विरोध में एक बड़ी राजनीतिक पहल की है। इसी कड़ी में 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान, संविधान सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- आपातकाल की दुर्दशा शब्दों में व्यक्त कर पाना नामुमकिन

रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 25 जून 1975 हमारे देश के लिए काला दिन था, उस समय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण आपातकाल थोप दिया था। वह समय देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को अकारण ही जेल में डाल दिया गया था, और वहां किस तरह की दुर्दशा थी उन्हें शब्दों में जाहिर नहीं किया जा सकता। श्री साय बुधवार को राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

Read More

7 जुलाई को रायपुर में कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा,  : खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे संबोधित, संविधान खतरे में, किसान परेशान, छात्र बेहाल, रायपुर में कांग्रेस का जनघोषणा मंच.

राजधानी में 7 जुलाई को कांग्रेस की “किसान, जवान, संविधान“ सभा, खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे संबोधित. ‘3100/- रूपये में धान खरीदने से बचना चाहती है भाजपा सरकार’ – कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा आरोप रायपुर. 02 जुलाई 2025 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि 7 जुलाई को कांग्रेस के द्वारा “किसान, जवान, संविधान” सभा का आयोजन राजधानी के साईंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महामंत्री श्री वेणुगोपाल संबोधित…

Read More

कांग्रेस भवन से मोबाइल चोरी पर सियासी बवाल, केदार कश्यप ने उठाए सवाल – भूपेश या टीएस सिंहदेव में किसका है हाथ? दीपक बैज करें खुलासा

दीपक बैज के मोबाइल के कौन से गुप्त राज जो कांग्रेसी जानना चाहते है – केदार कश्यप रायपुर, 29 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का फोन चोरी होने की घटना पर यह जानना चाहा है कि उनके मोबाइल में ऐसे कौन-से राज हैं जो कांग्रेस के लोग जानना चाहते हैं? चोरी के पीछे उनका शक किस पर है? श्री कश्यप ने यह भी पूछा है कि क्या भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव या कोई और कांग्रेस नेता इसके…

Read More

राजभवन में शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री डेका को किया सम्मानित, साझा किए विकास के दृष्टिकोण

रायपुर, 29 जून 2025 / राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री  श्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Read More

भारत माला घोटाले में मौत की साजिश? ‘मुझे फंसाया जा रहा है’, पटवारी की चिट्ठी से उठे सवाल, सुशील आनंद शुक्ला ने की CBI जांच की मांग!

रायपुर/28 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतमाला भूमि अधिग्रहण घोटाले में एक आरोपी पटवारी ने आत्महत्या कर लिया, उसने अपने सोसाइड नोट में कहा है कि मुझे इसमें फंसाया जा रहा, दोषी बड़े लोग है। कांग्रेस का शुरू से आरोप है इस मामले की जांच की दिशा सही नहीं है। बड़े लोगों को बचाया जा रहा, छोटी मछलियों पर कार्यवाही हो रही। इस मामले की निष्पक्ष जांच होना चाहिए। हाईकोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो। भारतमाला परियोजना के…

Read More

तमनार में पेड़ कटाई के विरोध पर आदिवासियों पर लाठीचार्ज, दीपक बैज का बड़ा बयान: “अडानी को फायदा पहुंचाने आदिवासियों पर जुल्म हो रहा”, मुख्यमंत्री पर लगाया दोहरा चरित्र दिखाने का आरोप..पढ़ें पूरी खबर…!

रायपुर/28 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रायगढ़ के तमनार पहुंच कर पुलिस बर्बरता के शिकार घायल आदिवासियों से मुलाकात किया। आदिवासी वर्ग और आम जनता यहां जंगलों की कटाई का विरोध कर रहे। सरकार उनको जबरिया गिरफ्तार कर रही। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अपने मित्र अडानी को फायदा पहुंचाने के लिए बंदूक की नोक पर जंगलों की कटाई करवा रही है और कटाई का विरोध कर रहे आदिवासियों को प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जब…

Read More

नगर अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट से जातीय राजनीति पर गरमाई कुनकुरी की सियासत : भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर – डीडीसी  मलिता बाई बोली ‘ओछा प्रचार’, नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने किया पलटवार -कहा ‘आदिवासी अस्मिता पर हमला’

कुनकुरी, 27 जून 2025 : कुनकुरी की सियासत एक बार फिर उबाल पर है — इस बार मुद्दा विकास का नहीं, बल्कि जाति की वह चिंगारी है जिसे राजनीति ने हवा दे दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल आदिवासी समाज के बीच हलचल मचा दी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी ज़बरदस्त भूचाल ला दिया है। DDC मलिता बाई ने इसे “जाति की ओछी राजनीति” करार दिया, तो वहीं कांग्रेस खेमे से नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने भाजपा पर आदिवासी अस्मिता को कुचलने का…

Read More