मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल: जशपुर जिले में 9.49 करोड़ की लागत से तीन प्रमुख सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार को मिली हरी झंडी

9.49 करोड़ की लागत से होगा इन तीन सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य जशपुर, 25 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और कृषि उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में तीन महत्वपूर्ण सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। 9 करोड़ 49 लाख 23 हजार की लागत के इन तीन सिंचाई योजनाओं के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो जाने से सिंचाई क्षमता में वृद्धि होगी। इससे कृषि उत्पादन क्षमता बढ़ने से…

Read More

जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां

जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…

Read More

मातृशक्ति का वंदन! महतारी सम्मेलन में विधायक रायमुनी भगत बोलीं – नारी दुर्गा भी है, रणचंडी भी, समाज की दशा और दिशा तय करने वाली शक्ति भी

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…

Read More

संस्कृति और स्वाद का संगम: जशपुरिया जायका कार्यक्रम में दिखी परंपरा, पौष्टिकता और विविधता, अतिथियों ने व्यंजनों का लिया आनंद

जनजातीय समुदाय की पारंपरिक व्यंजन हमारी परंपरा और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक – विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जशपुरिया जायका कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों द्वारा प्रदर्शित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को जानने उत्सुक दिखे लोग स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होते हैं यह व्यंजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत आज वशिष्ठ कम्युनिटी हाल में आयोजित जशपुरिया जायका कार्यक्रम में लोगों को जशपुर की संस्कृति में रची बसी आदिवासी समुदायों के पारंपरिक व्यंजनों को जानने और समझने का अवसर मिला। यहां पर जशपुर की स्थानीय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर को मिली बड़ी सौगात, कोनपारा तालाब दलटोली डेम के जीर्णोद्धार हेतु 3.47 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर 23 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से जिले के फरसाबहार विकास खंड के कोनपारा तालाब (दलटोली डेम) का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। राज्य शासन द्वारा विकासखंड फरसाबहार की कोनपारा तालाब दलटोली डेम का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य हेतु लागत राशि रु. 347.21 लाख (रूपये तीन करोड़ सैतालीस लाख ईक्कीस हजार) प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

Read More

जशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ

छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…

Read More

जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश, अब हर मरीज को समय पर मिलेगी जरूरी दवाइयाँ और आपात सेवाएं

जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति का कलेक्टर की अध्यक्षता में हुआ आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन गुरुवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में किया गया।इस अवसर पर कलेक्टर ने 108 एवं 102 के अंतर्गत संचालित वाहनों के कार्यों की समीक्षा करते हुए समय पर सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने 102 महतारी एक्सप्रेस की सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध कराने हेतु दो ड्राइवरों द्वारा शिफ्ट वार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री मेडिकल यूनिट (एमएमयू) को विशेष पिछड़ी…

Read More

जशपुर: बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन प्रशिक्षण, 50 किसानों को सिखाई गई वैज्ञानिक तकनीकें और आधुनिक उपाय

जशपुर, 21 अगस्त 2025/ विज्ञान से व्यवहार तक शीर्ष से ज़िले के बोडाटोंगरी और बंदरचुआ में तसर पालन हेतु किसानों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान रांची की वैज्ञानिक-बी डॉ. निधि सु्खिजा तथा सहायक निदेशक रेशम श्री श्याम कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एमआरएमए मेरा रेशम मेरा अभियान पर चर्चा से हुई। विशेषज्ञों ने समझाया कि “मेरा” शब्द का तात्पर्य है “हम इसे अर्जित करते हैं”, जो किसानों में स्वामित्व…

Read More

जशपुर: पशुओं के अवैध परिवहन में जब्त 16 वाहनों की नीलामी 4 सितंबर को, 15,000 की अमानत राशि होगी अनिवार्य

पशुओं के अवैध परिवहन पर राजसात किए गए 16 वाहनों की नीलामी 4 सितंबर को होगी नीलामी रक्षित केन्द्र जशपुर में प्रातः 11 बजे से शुरू होगी जशपुर, 20 अगस्त 2025/ कार्यालय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला जशपुर (छ०ग०) के द्वारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत पशुओं के अवैध परिवहन किये जाने हेतु प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर राजसात किए गए कुल 16 वाहनों के अपलेखन की कार्यवाही बाद खुली बोली के माध्यम से ऑफलाईन नीलामी किया जाना है। नीलामी रक्षित केन्द्र जशपुर में 04 सितंबर 2025 को…

Read More

श्रवण यंत्र पाकर खिल उठी बुजुर्ग महिला की मुस्कान : 90 की उम्र में चाका बाई को मिली नई जिंदगी, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने लौटाई सुनने की शक्ति, भावुक होकर दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद.

90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि. मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद जशपुर. 19 अगस्त 2025 : जशपुर जिले की 90 वर्षीय चाका बाई अब फिर से जीवन की मधुर ध्वनियां सुन पा रही हैं। श्रवणदोष से जूझ रही चाका बाई को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया। इस मदद से उनके चेहरे की मुस्कान लौट आई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से जरूरतमंदों को समय…

Read More