जशपुर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम धवईटोली में विद्युत समस्या से निजात हेतु 10.92 लाख रूपए की राशि स्वीकृत, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ ग्राम धवईटोली तहसील फरसाबहार के ग्रामीणों को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या के निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर इस समस्या के निराकरण के लिए 10.92 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति मिलने के साथ ही वर्क आर्डर भी जारी हो चुका है। ग्रामीणों में प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत सिंगीबहार के ग्राम धवईटोली, तहसील फरसाबहार के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नाम से मुख्यमंत्री…

Read More

जशपुर : अग्निवीर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अभ्यर्थी हुए रायगढ़ रवाना

जशपुर, 09 दिसम्बर 2024/ भारतीय थलसेना द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती हेतु रायगढ़ में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए सोमवार को जिले के अभ्यर्थियों को रवाना किया गया। जिसके लिए कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार परिवहन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई थी। जिसमें पूर्व में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण जिले के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होंगे। यह शारीरिक दक्षता परीक्षा 04 से 12 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है, इसमें 11 एवं 12 दिसम्बर को जशपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा ली…

Read More

जल जीवन मिशन : जशपुर के रेबड़ा में 156 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से हर घर को मिल रहा शुद्ध जल

जशपुर 09 दिसंबर2024/ जशपुर से लगभग 65 कि.मी. दूरी पर विकासखण्ड कांसाबेल के ग्राम पंचायत शब्दमुंडा में स्थित ग्राम रेबड़ा में 156 क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन से सभी के घरों में पानी रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशा अनुरूप जिले के हर गांव में जल जीवन के नल जल योजना से लाभान्वित करने विभाग द्वारा युद्ध स्तर से कार्य किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि अब जल्द ही ये रेबड़ा ग्राम ” हर घर जल” की श्रेणी में आ जायेगा। घर- घर तक नल से जल…

Read More

पर्यटकों के लिए एक नया पसंदीदा गंतव्य बना जशपुर : EaseMyTrip पर्यटन वेबसाइट में शामिल जशपुर पहला हरा-भरा जिला पेश कर रहा प्राकृतिक सौंदर्य और आदिवासी संस्कृति का एक अनूठा मिश्रण

मुख्यमंत्री की पहल से पर्यटन के क्षेत्र में मिला जशपुर को नया आयाम EASEMYTRIP बेवसाइट के माध्यम किया जा सकता है आनलाइन बुकिंग जशपुर 8 दिसंबर 24/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सार्थक प्रयास कर  रहे हैं। और उसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला है। जशपुर जिले का नाम  www.easemytrip.comमें शामिल हो गया है। जशपुर पहला जिला बन गया है। हरी भरी वादियों को घूमने के लिए पर्यटन प्रेमी इस वेबसाइट साइट का उपयोग कर सकते हैं। साइट के…

Read More

स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की स्मृति में बगिया में हुआ क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन :  मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन.

कांसाबेल की टीम ने 14 रन से जीत दर्ज कर उद्घाटन मैच किया अपने नाम. जशपुर/कुनकुरी : स्वर्गीय ओमप्रकाश साय की पुण्य स्मृति में स्थानीय बगिया क्षेत्र में एक शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट स्वर्गीय ओमप्रकाश साय के योगदान और उनके समाज के प्रति सेवाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश साय के कार्यों…

Read More

जशपुर में गौ तस्करी और गौ हत्या का खुलासा: पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें पुराने मामले के फरार आरोपी भी शामिल

जशपुर पुलिस ने पुराने प्रकरण के फरार 02 गौ-तस्कर एवं गौ-वंश की हत्या कर मांस बना रहे अन्य 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना आस्ता ने फरार गौ-तस्कर असगर अंसारी उर्फ गुड्डू एवं मो. असगर अंसारी उर्फ बाबू तथा गौ वंश की हत्या का आरोपी दीपक तिर्की को किया गिरफ्तार, पूर्व में आस्ता थाना क्षेत्र के अमगांव भाटापाठ जंगल से इनका 08 नग गौ-वंश को जप्त किया था, थाना बगीचा द्वारा गौ-वंश की हत्या करने के आरोपी कौशल तिर्की एवं गिरधारी को किया गिरफ्तार, अन्य साथीगण फरार पतासाजी जारी, थाना…

Read More

जशपुर में कानून-व्यवस्था बैठक : आयोजकों को 48 घंटे पूर्व अनुमति, शांति समितियों का पुनर्गठन, आम नागरिकों से सकारात्मक संवाद पर जोर, स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी

जिला स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक का कलेक्टर एवं एसपी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन जशपुर, 08 दिसम्बर 2024/  जिले में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु शनिवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कानून व्यवस्था बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में किसी भी स्थान पर किये जाने वाले आयोजनों के पूर्व आयोजकों के लिए 48 घंटे पूर्व निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी के समक्ष स्वीकृति हेतु आवेदन किये जाने को अनिवार्य बताते हुए…

Read More

निक्षय निरामय छ.ग. अभियान राज्य स्तरीय शुभारंभ समारोह में जशपुर डीडीएम सम्मानित

जशपुर 7 दिसंबर 24/ छत्तीसगढ़ राज्य को टीबी मुक्त करने लिये 100 दिवसीय निक्षय निरामय छ.ग. अभियान 07 दिसम्बर से शुभारंभ किया गया, जो 24 मार्च 2025 तक चलेगा I अभियान में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय क्षय उन्मुलन कार्यक्रम, राट्रीय कुष्ठ उन्मुलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वयोवृध स्वास्थ्य कार्यक्रम, एन.सी.डी., मोतियाबिंद, निशक्तता तथा मलेरिया कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल करते हुये घर घर सर्वे का कार्य कर मरीजों का चिन्हांकन, उपचार एवं स्वास्थ्य परामर्श सुविधा मुहैया कराया जागेगा I अभियान के दौरान टी.बी चेंपियन, निक्षय मित्र, कुष्ठ मित्र बनायें जायेगें।…

Read More

जशपुर : सड़क हादसों से लोगों को बचाने राष्ट्रीय राजमार्ग के ग्रामों में बनाये जाएंगे ‘सड़क सुरक्षा मितान’; कलेक्टर एवं एसपी द्वारा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की ली गयी बैठक

मद्यपान कर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान सड़कों को सुरक्षित बनाने स्थानीय अधिकारियों का दल बना कर करें सर्वे – कलेक्टर जशपुर, 07 दिसम्बर 2024/ जिले में सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए शनिवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटना संभाव्य क्षेत्रों में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था करने को…

Read More

जशपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में कार्यशाला का हुआ आयोजन

जशपुर, 07 दिसम्बर 2024/ जिले में लगातार की जा रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस कार्यशाला में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की नियुक्ति के संबंध में आंगनबाडी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया में गठित मूल्यांकन समिति के सदस्यों को जानकारी प्रदान की गई। जहां पूरी प्रक्रिया में रखी जाने वाली आवश्यक सावधानियों के साथ आवश्यक…

Read More