चकरभाठा पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपी (प्रार्थी के कर्मचारी) को जिला कटनी मध्य प्रदेश से किया गया गिरफ्तार. आरोपी के कब्जे से चोरी किये गए मशरुका – 04 नग सीबीसी वेट मीटर, 03 नग प्रिंटर एवं 01 नग सेंसर रिवर्स कैमरा, कुल कीमत 6,00,000/- रुपए को किया गया बरामद. गिरफ्तार आरोपी-शेख जाहिद खान पिता शेख मुस्ताक खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम सिंगोड़ी, जिला कटनी मध्य प्रदेश. बिलासपुर. 13 अगस्त 2025 : चकरभाठा पुलिस ने चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का खुलासा करते हुए ₹6,00,000 मूल्य के चोरी…
Read MoreTag: #BilaspurNews
चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मासूम पर गंदी नजर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
पाक्सो एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को भेजा गया जेल गिरफ्तार आरोपी – नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू यादव पिता मनीराम यादव उम्र 23 साल निवासी ग्राम बुंदेला थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर. थाना – चकरभाठा जिला – बिलासपुर में धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध किया गया पंजीबद्ध. बिलासपुर. 12 अगस्त 2025 : बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नंद झरोखा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर…
Read Moreखून से लथपथ… फेफड़े फट चुके… सांसें थमने को थीं… 17 चाकू वार झेलने वाले युवक को सिम्स के डॉक्टरों ने मौत के मुंह से खींच लाया
बिलासपुर, 12अगस्त 2025 : ज़िंदगी और मौत के बीच लटक रहे 19 वर्षीय युवक की कहानी सुनकर हर कोई सिहर उठेगा। घटना 31 जुलाई की है। चोरभट्टी के पास मामूली कहासुनी ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक पर बेरहमी से 17 बार चाकू से वार कर दिए गए। खून से लथपथ युवक को जब सिम्स लाया गया, तब उसकी सांसें टूट-टूटकर चल रही थीं। छाती में गहरे घाव से फेफड़े फट चुके थे, हवा पूरे शरीर की त्वचा के नीचे फैल गई थी, और पेट के…
Read Moreमुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’
बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ जब मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में स्वच्छता दीदियों के पैर पखारे, तो यह सम्मान पाकर स्वच्छता दीदियां भावुक हो उठीं। हजारों लोग इस भावुक और प्रेरक क्षण के साक्षी बने। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों की स्वच्छता दीदियों को एक अनूठे तरीके से सम्मानित किया। सम्मानित हुईं स्वच्छता दीदियों ने अपने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए मुख्यमंत्री श्री साय और उप मुख्यमंत्री श्री साव के…
Read Moreस्वच्छता संगम 2025 : स्वच्छता में छत्तीसगढ़ को गौरव दिलाने स्वच्छता दीदियों का अमूल्य योगदान – विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री ने पांव-प्रक्षालन कर दीदियों को किया सम्मानित स्वच्छता में प्रथम रैंक लाने पर नगरीय निकाय को मिलेंगे 1 करोड़ का पुरस्कार स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को किया गया सम्मानित मुख्यमंत्री ने 260 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने पोर्टल का हुआ शुभारंभ बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में स्वच्छ भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ राज्य के बेहतर प्रदर्शन और स्वच्छता के पैमाने पर उत्कृष्ट कार्य के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 3 हजार से अधिक मेधावी छात्र – छात्राओं का किया सम्मान
सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण शहीद विनोद सिंह के नाम करने की घोषणा शहीद परिवारों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान बिलासपुर 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की। मुख्यमंत्री ने शहीद विनोद सिंह की पत्नी और उनके पिता सहित आधा दर्जन शहीद परिवारों का शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन शहीद विनोद सिंह कौशिक स्मृति न्यास द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री…
Read Moreबिलासपुर पहुंचते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आत्मीय अभिनंदन, कई अहम कार्यक्रमों में लेंगे भाग
बिलासपुर, 12 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा परिसर हेलीपैड में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। श्री साय बिलासपुर गुरु घासीदास विवि कोनी में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह और बहतराई में आयोजित स्वच्छता संगम कार्यक्रम में शामिल होंगे। हेलीपैड पर विधायक धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह,अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, पाठयपुस्तक निगम अध्यक्ष राजा पांडेय,क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल,…
Read More‘स्वच्छता संगम 2025’ में छत्तीसगढ़ की स्वच्छता दीदियों का होगा ऐतिहासिक सम्मान, मुख्यमंत्री करेंगे 260 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पद-प्रक्षालन कर होगा सम्मान स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकाय भी होंगे सम्मानित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 260 करोड़ रुपये से अधिक के कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन स्वच्छता और शहरी सौंदर्यीकरण के मानकों को बढ़ाने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का होगा शुभारंभ 46 शहरों में ऑनलाइन संपत्ति कर जमा करने हेतु पोर्टल का होगा लोकार्पण नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ‘स्वच्छता संगम’ का होगा आयोजन रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं…
Read Moreआधी रात में खून की होली: पुराने विवाद में गैंग का हमला, सीने-पेट में चाकू घोंपकर की प्राणघातक वारदात –पुलिस ने घंटों में दबोचे 6 आरोपी और 3 नाबालिग
बिलासपुर, 10 अगस्त 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में हो रही चाकूबाजी, गुंडागर्दी पर अंकुश कसने के लिए प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक शहर, बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) गगन कुमार (भा. पु. से.) के निर्देश पर कोनी क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग कर छेत्र में चाकूबाजी,गुंडागर्दी करने वालों के विरूद्ध सतत रूप से कार्यावाही किया जा रहा है. जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोनी निरी. राहुल तिवारी द्वारा थाना स्तर पर टीम तैयार कर भ्रमण कर…
Read Moreदुबे जी के घर की छत पर सौर ऊर्जा से चलने वाला पावर प्लांट, घर का बिजली बिल हुआ शून्य, सरकार को भी कर रहे हैं बिजली की आपूर्ति
रायपुर, 08 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना ने सौर ऊर्जा के माध्यम से अनेक घरों को रोशन किया है। बिलासपुर जिले के निवासी श्री शशांक दुबे ने अपने घर की छत पर एक पूर्ण सौर ऊर्जा पावर प्लांट स्थापित कर लिया है। इस सौर ऊर्जा संचालित प्लांट से न केवल उनका घर रोशन हो रहा है, बल्कि उनका बिजली बिल भी अब शून्य हो गया है। इतना ही नहीं, श्री दुबे अब सरकार को भी बिजली की आपूर्ति कर रहे हैं। श्री दुबे ने बताया कि जब से उन्होंने अपने…
Read More