शराबबंदी करने गंगाजल लेकर भूपेश और सिंहदेव ने खाई झूठी कसम – नारायण चंदेल भूपेश सरकार धोखेबाजी, वादाखिलाफी कर जनता से विश्वासघात किया – ओ.पी. चौधरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा आज चिरमिरी पहुंची परिवर्तन यात्रा अंतर्गत सभा में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला। जनता से इस भ्रष्ट सरकार को बदलने की अपील की।छत्तीसगढ़ विधान सभा के नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया और डॉ.…
Read MoreTag: बीजेपी
महिला आरक्षण बिल के पक्ष में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा – देश की आधी आबादी को आज उसका हक मिला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने सदन में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में बोलते हुए कहा कि मुझे हार्दिक खुशी हो रही है कि मैं महिला आरक्षण बिल पर अपना पक्ष रख पा रही हूँ। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार नित नए आयाम गढ़ रही है। ये इन्ही की कार्यप्रणाली का परिणाम है कि सदन में महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत हो सका है। मोदी जी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास…
Read Moreट्रांसफर उद्योग से निकले पुलिस प्रोडक्ट कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय अपनी कीमत वसूलने में लगे हैं : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी का प्रदेश सरकार पर जमकर हमला, कहा – रायगढ़ में दिन-दहाड़े 7 करोड़ रुपए की डकैती की वारदात ‘तबादला उद्योग’ की गंभीर और शर्मनाक परिणति है
प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा चुकी, चला-चली की बेला में कांग्रेस के लोग लूट-खसोट में लगे हुए हैं और छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बनाकर रख दिया : चौधरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ के ऐक्सिस बैंक में मंगलवार को हुई 7 करोड़ रुपए की डकैती को लेकर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ट्रांसफर उद्योग से निकले पुलिस प्रोडक्ट कानून-व्यवस्था संभालने के बजाय अपनी कीमत वसूलने में लगे हैं और उन्होंने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया है। श्री…
Read Moreपरिवर्तन यात्रा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कवर्धा में की पत्रकारवार्ता : कहा, करप्शन कांग्रेस की संस्कृति
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कवर्धा भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा में आज कवर्धा पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने भाजपा के जिला कार्यालय में पत्रकारवार्ता किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भूपेश सरकार के घोटालों से लेकर टीएस सिंहदेव के बयान और कांग्रेस विधायक के भ्रष्टाचार के विषयों पर चर्चा की। पूर्व मुख्यमंत्री ने भिलाई के खुर्सीपार में हुए हत्याकांड, बीरनपुर में भुनेश्वर साहू की हत्या और कवर्धा में भगवा झंडे को पैरों तले कुचले जाने को…
Read Moreभूपेश सरकार में अपरधियों और भ्रष्टाचरियों को खुला संरक्षण, हर दिन नये किस्म के घोटाले हो रहे हैं – नारायण चंदेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रतापपुर में मंगलवार को पत्रवार्ता में भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य को भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है, अटलबिहारी बाजपेयी जी ने बनाया है। 15 सालों में हमने डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को संवारने का काम किया है। बनियादी समस्याओं के निदान करने का काम किया है। दुर्भाग्य की बात है कि 2018 के चुनाव में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार बनी। कांग्रेस सरकार ने अपने जन घोषणा – पत्र…
Read Moreनारीशक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी की शक्ति को सम्मान देने का बिल है : शालिनी राजपूत
विश्वगुरु और विकसित राष्ट्र की नीव है नारीशक्ति वंदन अधिनियम दूरदर्शी प्रधानमंत्री जी का आभार: शालिनी राजपूत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्री शालिनी राजपूत जी ने 33% महिला आरक्षण के लिए प्रस्तुत किए गए “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” पर केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद दिया। शालिनी राजपूत ने कहा कि 19 सितंबर का यह दिन भारतीय इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित हो गया है। नए संसद भवन में प्रवेश के साथ ही भारत की महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने में यह बिल निर्णायक…
Read Moreपीएससी की परीक्षाओं की धांधलियों की सीबीआई से जाँच कराई जाए, भाजपा प्रदेश महामंत्री चौधरी ने बताया : गलत उत्तर देने वाले अभ्यर्थियों को अधिक या पूरे अंक दिए गए जबकि सही उत्तर पर कम अंक दिए गए हैं
एक जैसे सही उत्तरों के लिए किसी को पूरे अंक तो किसी को कम अंक और उत्तरपुस्तिका में पूरा पेज कोरा छोड़ने के बावजूद पूरे अंक तक दिए गए : चौधरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने छत्तीसगढ़ में पीएससी की परीक्षाओं में चल रही धांधलियों को उजागर किया है। इस परीक्षा में धांधली हुई है और इसकी सीबीआई से जाँच कराई जानी चाहिए। ये परीक्षा परिणाम युवाओं के साथ धोखाधड़ी है। श्री चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के…
Read Moreभूपेश अगर खुद को हिंदू मानते है तो राहुल और सोनिया गांधी को अयोध्या के राम मंदिर ले जाकर दिखाए : परिवर्तन यात्रा के दौरान नवागढ़ में गरजे हिमंता बिस्वा सरमा
पूरे भारत और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सनातन विरोधी गतिविधि में लगी हुई है जनता वोटिंग मशीन के माध्यम से कांग्रेस का सर तन से जुदा करेगी गणेश जी विध्न दूर करते है छत्तीसगढ़ से भी भ्रष्ट भूपेश सरकार को भी दूर करेंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नवागढ़ भाजपा की परिवर्तन यात्रा सैकड़ो किलोमीटर की यात्रा पूरी कर अनेकों आमसभा स्वागत सभा रोड शो करते हुए आज नवागढ़ विधानसभा में नवागढ़ नगर पहुंची जहां पर नगर के बस स्टैंड मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया इस जनसभा में मुख्य रूप…
Read Moreसंविधान सभा से अब तक 75 वर्षों की संसदीय यात्रा, उपलब्धियां अनुभव, स्मृतियां व सीख पर चर्चा के विशेष सत्र में वर्तमान संसद भवन के आखिरी दिन की कार्यवाही में बोले अरुण साव – हमारा राज्य छत्तीसगढ़ अटल जी ने इसी संसद भवन से बनाया था यह सदैव स्मृति में रहेगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अरुण साव ने लोकसभा के विशेष सत्र में कहा वर्तमान संसद भवन के आखिरी दिन की कार्यवाही में बोलने का अवसर मिलना मेरा सौभाग्य है। वर्तमान संसद भवन में आज विशेष सत्र का अंतिम दिन है इस ऐतिहासिक कक्ष में हम सब अंतिम बार हिस्सा ले रहे हैं।वास्तव में यह पल हम सबके लिए भावुक करने वाला है। हम जैसे लोगों के मन में ये भवन विशेष कृतज्ञता का भाव भरता है। आज का दिन स्वतंत्र भारत के इतिहास में स्वर्णिम…
Read Moreभूपेश बताये सट्टेबाज से कांग्रेस का क्या संबंध है – संतोष पाण्डेय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने महादेव एप से जुड़े सट्टेबाजों के यहां ईडी के छापे में 417 करोड़ रुपए की संपत्ति उजागर होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीधा सवाल किया है कि महादेव एप के सट्टेबाजों से कांग्रेस के नेताओं का क्या संबंध है? कांग्रेस के कौन-कौन से नेता और उनके परिजन सट्टेबाज सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल हुए थे? मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा ईडी की जांच पड़ताल के दायरे में हैं। इसका क्या अर्थ है? क्या मुख्यमंत्री इन सबसे…
Read More