जिले में सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन अंतर्गत अब तक 156146 किया जा चुका है परीक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों जिले में आयोजित अटल सुशासन समारोह कार्यक्रम 28 दिसम्बर 2023 को शत् प्रतिशत सिकलसेल परीक्षण करने वाले दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम जामपानी, बरपानी और चांपाटोली के सरपंच को सम्मानित किए गए। उक्त ग्रामों के सरपंचों द्वारा कार्ययोजना बनाकर सभी नागरिकों का सिकलसेल परीक्षण कराया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत…
Read MoreTag: जशपुर
मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया से विशेष : “कब आवे रघुनाथ हमारे, अवध के नर नारी पुकारे”- संकीर्तन के माध्यम से कलश सजाकर और सिर में कलश लेकर बगिया की महिलाएं यह गीत गा रही हैं, गहरे भाव से भरे इन लोकगीतों का इस वक्त चुनाव स्वयं ही इन ग्रामीणों के जज्बात बयान कर देता है
जब प्रदेश का मुखिया जो अपने ही गांव का हो तो सचमुच ऐसे ही भाव आयेंगे जैसे अयोध्यावासियों को श्रीराम के लौटने पर आए होंगे समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : रात के लगभग पौने ग्यारह बज चुके है। ग्राम बगिया को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ उत्साह और उत्सव का माहौल है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के घर में उत्सव के गीत गाये जा रहे हैं। लोग खुशी से झूम रहे हैं। शुभ घड़ी के इस पल में स्वागत के लिए पूरे गांव के साथ साथ पूरा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा और ढोल नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत, आतिशबाजी से कुनकरी में दीवाली सा माहौल, मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए रोड शो में उमड़ पड़े लोग
मुख्यमंत्री लोगों का अपार स्नेह और सम्मान देखकर हुए भाव-विभोर समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ग्रामीणों से मिलने पहली बार अपने गृह जिले जशपुर के विभिन्न गांवों में पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में मांदर और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अपनी माटी के लाल की एक झलक पाने के लिए शाम से ही लोग पलक-पावड़े बिछाकर उनका इंतजार कर रहे थे। ग्रामीणोें का उत्साह देखकर सहज ही यह अनुभूति हो रही थी कि उनका कोई अपना…
Read Moreसोगड़ा आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने मां काली की पूजा-अर्चना की, परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से ग्रहण किया आशीर्वाद
प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर प्रवास के दौरान सोगड़ा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने मां काली की प्रतिमा का विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने परमपूज्य अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन किए तथा सोगड़ा आश्रम के वर्तमान उत्तराधिकार परम पूज्य औघड़ संभव राम जी (गुरुपद) से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत और श्रीमती गोमती साय सहित सर्वश्री प्रबल प्रताप सिंह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम में भव्य स्वागत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर नगर पहुंचने पर आज पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव का पुण्य स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने वनवासी कल्याण आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कल्याण आश्रम के द्वारा वनवासियों के हितों के संरक्षण और उनकी बेहतरी के लिए यहां चलायी जा रही गतिविधियां…
Read Moreसोगड़ा में रखी गई थी चाय उत्पादक राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ के पहचान की नींव, गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में 2010 में सोगड़ा के सर्वेश्वरी आश्रम में रोपे गए थे चाय के पौधे
धार्मिेक आस्था के साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण में भी आश्रम निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका समदर्शी न्यूज़, रायपुर : जशपुर के चाय उत्पादक जिला के रूप में पहचान दिलाने की शुरूआत वर्ष 2010 में जिले के मनोरा ब्लाक में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम की तपोभूमि सोगडा से हुई थी। यहां चाय के पौधों का रोपण, अघोरेश्वर गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में किया गया था। उनके मार्गदर्शन में चाय पत्ती की खुशबू जशपुर और भारत की सीमा से निकल कर चीन और जापान जैसे देशों तक पहुंचने लगी है। …
Read Moreसुंदर और विकसित जशपुर बनाने तैयार होगा ‘‘मास्टर प्लान’’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ में हुए सम्मिलित
जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, छत्तीसगढ़ को आगे ले जाएंगे जशपुर की पावन धरा पर अपने पहले सम्बोधन में व्यक्त किया संकल्प समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि जशपुर को और अधिक सुंदर बनाएंगे, पूरे छत्तीसगढ़ को समृद्धि के रास्ते पर आगे ले जाएंगे, हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया को चरितार्थ कर दिखाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आज जशपुर की पावन धरा पर अपने प्रथम आगमन पर रणजीता स्टेडियम में आयोजित ‘‘जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह’’ को सम्बोधित…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले को दिया 11099.27 लाख रुपए का सौगात : मुख्यमंत्री ने कुल 182 विभिन्न कल्याणकारी कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में 11099.27 लाख रुपए का सौगात दिया, इसमें कुल 182 लोक कल्याणकारी कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया । जिसमें लोकापर्ण के 53 कार्याें के लिए 3264.93 लाख एवं भूमिपूजन 129 कार्याें के लिए 7834.34 लाख के कार्य शामिल है। इनमें जशपुर विधानसभा में 5698.25 लाख के कुल 45 कार्य, कुनकुरी विधान सभा के 4050.16 लाख के कुल 102 कार्य एवं पत्थलगांव विधानसभा के 1350.86 लाख के कुल 35 कार्य शामिल हैं। लोकार्पण के कार्य में विधानसभा क्षेत्र जशपुर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में हुए शामिल, उन्होंने मौजूद लोगों को किया संबोधित
जनसमूह के अपार समर्थन और आशीर्वाद से मुख्यमंत्री बनने पर लोगों का जताया आभार समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान आज बालाजी मंदिर प्रांगण में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेकर कथा में मौजूद लोगों को संबोधित किया। श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मां चंडी, मां खुड़िया रानी, स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव के आशीर्वाद से जशपुर के इस बेटे को सीएम के रूप में काम…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का किया माल्यार्पण : मुख्यमंत्री श्री साय और श्री जूदेव की गहरी आत्मीयता रही
क्षेत्र के विकास में साथ मिलकर किया काम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम के समीप स्थापित स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की आदमकद प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया। यहां पहुंचने पर ग्राम कोमड़ो एवं बुमतेल से आए पारंपरिक सरहुल और कर्मा नर्तक दल ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान विधायक श्रीमती रायमुनि भगत और श्रीमती गोमती साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजू गुप्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।…
Read More