422 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 319 को मिला काढ़ा—जशपुर में आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन

मैराथन दौड, निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, पौध रोपण सहित कराए गए विभिन्न कार्यक्रम जशपुर, 24 सितम्बर 2025/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग जशपुर द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आयुष विभाग जशपुर द्वारा प्रातः कालीन सुबह 7.00 बजे को मैराथन दौड के शुरूवात रणजीता स्टेडियम जशपुर से प्रांरभ होकर महाराजा चौक बस स्टैण्ड से होकर जिला आयुष कार्यालय जशपुर में सपंन्न हुआ। आयुर्वेद के लिए दौड़ कार्यक्रम की शुरूवात नगर पालिका अध्यक्ष अरविद…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोखंडी एवं रेंगले महतारी सदन का वर्चुअली लोकार्पण किया, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक-सांस्कृतिक मंच

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण ग्राम पंचायत रेंगले में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के तौर पर हुई शामिल जशपुर, 23 सितंबर 2025 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें जशपुर जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन भी शामिल हैं। बगीचा विकासखंड के रेंगले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

Read More

जशपुर में आदिवासी सशक्तिकरण की पहल, फतेपुर में स्थापित नया आदि सेवा केंद्र ग्रामीणों के लिए बनेगा सुविधा केंद्र

जशपुर, 23 सितंबर 2025/ आदि कर्मयोगी अभियान” के अंतर्गत जशपुर जिले के फतेपुर में आज एक नये आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यह केंद्र आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास, सामाजिक उत्थान तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का प्रमुख माध्यम बनेगा। जशपुर जिले में अब तक 417 गाँव में आदि सेवा केंद्र का उद्घाटन कर दिया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद सदस्य दिनेश्वर प्रधान ने दीप प्रज्वलित कर किया।…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास का निर्णय: कुनकुरी तहसील के कुंजारा गांव में जनहानि पर परिजन को मिली 4 लाख की मदद

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम कुंजारा़, निवासी स्व. नरेन्द्र कुमार नाग का कुआं के पानी में डूबने से 06 दिसम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता देवधर राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

बिना HSRP अब नहीं चलेगी गाड़ी! जशपुर में 25 सितम्बर से शुरू हो रहा विशेष शिविर, जानें पूरा शेड्यूल

जशपुर, 23 सितम्बर 2025 / सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर एच.एस.आर.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जशपुर जिले में एच.एस.आर.पी. नंबर प्लेट हेतु शिविर 25 सितम्बर से 24 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न स्थलों पर किया गया है। इनमें 25 से 27 सितम्बर 2025 तक जनपद पंचायत भवन कुनकुरी, 29, 30 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत भवन मनोरा, 03,04 एवं 06 अक्टूबर 2025 तक जनपद पंचायत…

Read More

बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड! जशपुर जिले में अब तक 10,291.6 मिमी वर्षा, कुनकुरी सबसे आगे

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 10291.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 23 सितम्बर तक की स्थिति में 10149.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 28.8 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1186.8 मिमी, मनोरा में 1288.3 मिमी, कुनकुरी में 1461.4 मिमी, दुलदुला में 628.9 मिमी, फरसाबहार में 781.4 मिमी, बगीचा में 1124.0 मिमी, कांसाबेल में 955.8 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर में सड़क दुर्घटना पीड़ित परिवार को राहत, एसडीएम ने स्वीकृत की आर्थिक सहायता राशि

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम पण्डरीपानी निवासी स्व. श्रीनाथ पैंकरा की सड़क दुर्घटना में 05 जून 2024 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती परमिला पैंकरा हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

आदि कर्मयोगी अभियान: विधायक गोमती साय ने कुर्रोग में ग्रामीणों संग किया ग्राम भ्रमण, विकास की समग्र योजना बनी

जनप्रतिनिधियों के संग मिलकर विधायक ने ग्रामीणों से मिलकर बनाई ग्राम विकास की समग्र योजना जशपुर, 23 सितंबर 2025/ ग्रामों के समग्र विकास के लिए आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिले के सभी ग्रामों में ग्राम भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को बगीचा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रोग में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत ग्राम भ्रमण कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक पत्थलगांव गोमती साय भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उनके साथ सरपंच कुर्रोग लकूराम, जनप्रतिनिधि दीपक नागेश, बीएमटी एलएस केरकेट्टा,…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही: निरीक्षण व जियो टैगिंग नहीं करने पर मनोरा जनपद के आवास मित्र हीरालाल का चयन निरस्त

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ मनोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में कार्यरत पोड़ी पटकोना कलस्टर के आवास मित्र हीरालाल राम का आवास मित्र के पद से चयन निरस्त किया गया। जनपद पंचायत मनोरा द्वारा जारी आदेशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत् आवास प्रगति हेतु हीरालाल राम का चयन आवास मित्र के रूप में किया गया था। किन्तु उनके द्वारा न तो समय पर आवास निरीक्षण किया जा रहा है, न आवास का जी.ई.ओ. टैग किया जा रहा। जनपद स्तर पर आयोजित बैठक में उनके गतिविधियों को असंतोषजनक पाया गया,…

Read More

कच्चे से पक्के घर तक का सफर! प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली प्रदीप राम की जिंदगी, अब सुरक्षित भविष्य की नई राह

जशपुर, 23 सितम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ने देशभर में आवासहीन परिवारों के लिए नई उम्मीदें जगाई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत बुमतेल निवासी श्री प्रदीप राम उरांव पिता श्री राम जन योजना से लाभान्वित होकर अपने पक्के मकान के सपने को साकार कर रहे हैं। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री प्रदीप का जीवन कच्चे घर में अनेक कठिनाइयों से गुजरता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था, हर वर्ष घर की मरम्मत करनी पड़ती थी और बच्चों की पढ़ाई में भी बाधाएँ…

Read More