जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…
Read MoreTag: #PlantationDrive
जशपुर वनमंडल का बड़ा कदम: अवैध खेती वाले वन क्षेत्र में रोपे जाएंगे पौधे, ग्रामीणों की मांग हुई स्वीकार
जशपुर, 30 साइबर 2025/ वनमण्डलाधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम जोकारी (तावनपानी) में एक व्यक्ति द्वारा कटाई-सफाई कर खेती किए गए वन क्षेत्र में ग्रामीणों के मांग अनुसार उक्त स्थल पर वृक्षारोपण का कार्य किये जाने की सहमति विभाग द्वारा जताई गई है। उन्होंने बताया कि वन परिक्षेत्राधिकारी सन्ना द्वारा ग्राम जोकारी (तावनपानी) नामक स्थान पर वन अमला एवं पंचगण के साथ उपस्थित होकर मौका परीक्षण किया गया तथा ग्रामीणों का बयान दर्ज किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि श्री शंकर यादव वल्द साधुचरन साकिन-नन्हेसर (जोकारी)…
Read More422 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, 319 को मिला काढ़ा—जशपुर में आयुर्वेद दिवस पर भव्य आयोजन
मैराथन दौड, निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर, पौध रोपण सहित कराए गए विभिन्न कार्यक्रम जशपुर, 24 सितम्बर 2025/ संचालनालय आयुष रायपुर के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में 10वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग जशपुर द्वारा हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें आयुष विभाग जशपुर द्वारा प्रातः कालीन सुबह 7.00 बजे को मैराथन दौड के शुरूवात रणजीता स्टेडियम जशपुर से प्रांरभ होकर महाराजा चौक बस स्टैण्ड से होकर जिला आयुष कार्यालय जशपुर में सपंन्न हुआ। आयुर्वेद के लिए दौड़ कार्यक्रम की शुरूवात नगर पालिका अध्यक्ष अरविद…
Read Moreजशपुर से उठी राष्ट्रप्रगति की लौ! मोदी जन्म दिवस पर कौशल्या साय ने किया पौधारोपण, शाम को भव्य दीप प्रज्वलन से आलोकित होगा कुनकुरी
प्रधानमंत्री मोदी के जन्म दिवस पर जशपुर में ऐतिहासिक आयोजन – कौशल्या साय का पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र एकता का संदेश जशपुर, 17 सितंबर 2025 : आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने प्रातः 9 बजे बगिया स्थित श्री फलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पिछले 11 वर्षों से राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार…
Read Moreसेवा पखवाड़ा अभियान: मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भाजपा करेगी रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और नमो मेराथन- अखिलेश सोनी
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक होगा – अखिलेश सोनी रायपुर, 16 सितंबर 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस को भाजपा ऐतिहासिक बनाने के लिए जन सेवा के कार्य आयोजित करने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान के रूप में मनाने की योजना…
Read More75,000 पौधारोपण कर छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी ने रचा कीर्तिमान : ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान में लक्ष्य से आगे, 12 विद्युत कर्मचारियों को मिला पुरस्कार.
75,000 वृक्षारोपण के लिए 12 विद्युतकर्मी हुए पुरस्कृत. रायपुर.19 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव (IAS) के आह्वान पर शुरू हुए ‘50,000 वृक्ष महतारी के नाम’ अभियान के तहत कर्मचारियों ने 50,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 75,000 पौधे लगाकर और वितरित कर नया कीर्तिमान बनाया। इस अद्वितीय योगदान के लिए राज्य, क्षेत्रीय और व्यक्तिगत स्तर पर कुल 12 विद्युतकर्मियों को पुरस्कृत किया गया। पौधों का रोपण और वितरण निःशुल्क किया गया, जिससे यह अभियान…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वॉटर वुमन’ शिप्रा पाठक को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिली प्रशस्ति
रायपुर 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली “वॉटर वुमन” के नाम से विख्यात शिप्रा पाठक ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने शिप्रा पाठक के पर्यावरण संरक्षण और विशेष रूप से सिंदूर पौधरोपण को जन-जन तक पहुंचाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने शिप्रा पाठक को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि शिप्रा पाठक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और समाज…
Read Moreविश्व पर्यावरण दिवस 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिखाई हरित प्रतिबद्धता, 15 दिन में 8300 लोगों की भागीदारी, 1000 पौधे, 180 सफाई अभियान और प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रहार.
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पर्यावरण संरक्षण से संबंधित थीम पर पूरे पखवाड़े भर कार्यक्रम किया गया आयोजित. बिलासपुर. 06 जून 2025 : विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 22 मई से 5 जून तक “हमारी पृथ्वी, हमारी जिम्मेदारी” विषय के अंतर्गत विशेष पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी, टिकाऊ जीवनशैली को बढ़ावा देना और जनमानस में जागरूकता का विस्तार करना था। इस अभियान के अंतर्गत कुल 113 गतिविधियाँ तथा…
Read More