मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जशपुर आगमन, बगिया हैलिपैड पर हुआ भव्य स्वागत

जशपुर, 13 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आज जशपुर जिले के बगिया हेलिपैड पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। स्वागत करने पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री का स्वागत कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने किया। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जनता में उत्साह…

Read More

रायपुर में ऐतिहासिक मुलाकात: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी की आध्यात्मिक वार्ता बनी चर्चा का विषय

रायपुर 13 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में परम पूज्य संत श्री असंग देव जी ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने शॉल और श्रीफल भेंट कर पूज्य संत श्री असंग देव जी का सम्मान किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। संत श्री असंग देव जी ने मुख्यमंत्री को गौमाता की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूज्य संत श्री असंग देव जी के मध्य विभिन्न आध्यात्मिक विषयों पर सार्थक चर्चा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिला बस्तर दशहरा 2025 का न्यौता, 75 दिन चलने वाले इस पर्व की है विश्वभर में ख्याति

देश-विदेश में है 75 दिनों तक मनाए जाने वाले “बस्तर दशहरा” की विशेष ख्याति रायपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति, जगदलपुर के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व 2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को  बताया कि 75 दिनों तक चलने वाला यह पर्व हरेली अमावस्या से प्रारंभ होकर आश्विन शुक्ल पक्ष…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ, बस्तर में खुलेगा उद्योग और रोजगार का नया द्वार

रायपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 11 सितम्बर को जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समावेशी विकास की इस सोच के अंतर्गत उद्योग और निवेश को केवल आर्थिक गतिविधियों तक सीमित न रखकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार…

Read More

छत्तीसगढ़ में आवास क्रांति: गृह निर्माण मंडल ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, मात्र 6 माह में कमाए 435 करोड़

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान वन टाइम सेटलमेंट योजना-2 बनी गेम चेंजर, पिछले 6 माह में हुई 2230 संपत्तियों की बिक्री रायपुर 10 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों में मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को सुविधा युक्त आवास का सपना छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल पूरा कर रहा है। मंडल ने पिछले छह माह में 2230 संपत्तियों का विक्रय कर 435 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया है, जो पिछले पाँच वर्षों में अर्जित राजस्व की तुलना में कहीं…

Read More

जब श्रमिक माँ की आँखों से छलके खुशी के आँसू, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल ने बेटी प्रतिज्ञा को दिया उज्ज्वल भविष्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना होगा पूरा रायपुर, 10 सितम्बर 2025/ एक माँ की आँखों में उमड़ी खुशी, चेहरे पर झलकता गर्व और शब्दों में छलकता भावातिरेक इस बात का प्रमाण है कि सरकार की दिशा सही है और योजनाएँ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँच रही हैं। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोज़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, आज अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़…

Read More

बेटियों की शिक्षा से बदलेंगी पीढ़ियाँ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप योजना का किया शुभारंभ

बेटियों की शिक्षा से पीढ़ियाँ होती हैं शिक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय प्रदेश के शासकीय विद्यालयों से 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु मिलेगी वित्तीय सहायता देश के किसी भी संस्थान में पढ़ाई के लिए बालिकाओं को मिलेंगे वार्षिक 30 हजार रुपए बेटियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक दिक्कतें नहीं बनेंगी बाधा रायपुर, 10 सितम्बर 2025// बेटियों को शिक्षा मिलने से हमारी पीढ़ियाँ शिक्षित होती हैं। प्रदेश सरकार बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।…

Read More

कोरबा में आदिवासी विकास की ऐतिहासिक बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 75 करोड़ के बजट के साथ दी शिक्षा, खेल और सिंचाई परियोजनाओं की सौगात

आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोरबा 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन के बाद आज की यह प्रथम बैठक एक नए संकल्प और दृष्टिकोण के साथ आयोजित हो रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के कल्याण और समग्र विकास के लिए सरकार सभी ठोस कदम उठा रही है। विकास…

Read More

विकास का नया अध्याय: कोरबा में विभागीय स्टॉलों से हितग्राहियों को करोड़ों की सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बांटी खुशियां

कोरबा, 10 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के प्रवास के दौरान जिला कार्यालय परिसर में लगे विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभांवित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में पीएम जनमन आवास योजना के तहत पहाड़ी कोरवा वर्ग की अजगरबहार निवासी सुमत्री बाई, ग्राम चुईया के अमर सिंह कोरवा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ग्राम कुरूडीह के परदेशी राम यादव और ग्राम भैसमा के रामबंधु को आवास…

Read More

बदलेगा जशपुर का नक्शा : 171 करोड़ से अधिक लागत वाली तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का टेंडर पूरा, जल्द गूंजेगी मशीनों की आवाज़

जशपुर, 10 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। आगामी दिनों में इन निर्माण कार्यों की शुरुआत होने से जिलेवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और विकास का नया मार्ग मिलेगा।जिले में होने वाले प्रमुख सड़क निर्माण बागबहार-कोतबा मार्ग लंबाई 13.20 कि.मी. केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना…

Read More