रायपुर 11 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के आगरपानी के पास हुई सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के दुःखद निधन और चार अन्य के घायल होने पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा एवं आवश्यक मदद के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
₹37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण रायपुर 11 जुलाई 2025/ नारायणपुर जिले में ₹37 लाख 50 हजार के इनामी कुल 22 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के ऊपर ₹50 हजार रुपए से लेकर ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि “लोग अब बंदूक नहीं, विकास की राह पर साथ चलना चाहते हैं।” हमारी सरकार में अब तक कुल 1476 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा…
Read Moreट्रेन हादसे में युवक की मौत : गुडूर ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत, शव लाने को दर-दर भटके परिजन, सीएम कैंप कार्यालय की तत्परता से मृतक का शव पहुंचा गृह ग्राम चटकपुर, शव लाने के लिए परिजनों की गुहार पर सीएम कार्यालय ने दिखाई संवेदनशीलता.
परिजनों ने सीएम कैंप कार्यालय बगिया पहुंच कर लगाई थी गुहार, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं प्रशासन का शोक संतप्त हृदय से जताया आभार. जशपुर.11 जुलाई 2025 : आंध्रप्रदेश के गुडूर रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण ट्रेन हादसे में अपनी जान गंवाने वाले जशपुर जिले के युवक नवरतन राम का शव आखिरकार उनके गांव चटकपुर पहुंच गया। शुरुआती दिक्कतों के बाद परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में गुहार लगाई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्परता से शव लाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता और तेज़ निर्देशों के…
Read Moreछत्तीसगढ़ के लाल अनिमेष कुजूर ने रचा नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर 10 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि छत्तीसगढ़ के अनिमेष कुजूर ने ग्रीस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जशपुर में अधोसंरचना को मिल रही मजबूती, सिंगीबहार-अबीरा, जमनी-दुलदुला और पालेपखना-पंडरीपानी सड़कों का सुढृढ़ीकरण कार्य जारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर तीनों सड़क मार्ग के सुढृढ़ीकरण की मिली थी स्वीकृति जशपुर, 10 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में अधोसंरचना विकास के लिए मिल रही कार्यों की स्वीकृति और निर्माण कार्य में तेजी से जिले की तस्वीर तेजी से बदल रही है। विकास की जीवनरेखा कही जाने सड़कों के निर्माण से अर्थव्यवस्था को भी गति मिली है। साथ ही सुदूर इलाके मुख्य मार्गों से जुड़ रहे है। इसका लाभ कृषक, विद्यार्थियों, व्यापारियों, ग्रामीणों सहित समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। इसी…
Read Moreहास्य कविता का सूरज अस्त हुआ! पद्मश्री सुरेंद्र दुबे के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने भावुक होकर कहा – ‘हँसी की आवाज़ आज मौन हो गई’
मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- सभी को हँसाने वाला कवि हमें रुलाकर चला गया रायपुर 9 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के जोरा स्थित श्री सालासर बालाजी धाम के सभागार में आयोजित सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. दुबे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, राजधानी रायपुर में होगा मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण एवं जनता के नाम संदेश का प्रसारण
रायपुर 08 जुलाई 2025/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह प्रातः…
Read More“चलने से वंचित था, अब जीवन को नई दिशा मिली” — सीएम कार्यालय की पहल पर दिव्यांग नारायण सिंह को मिली ट्राइसायकल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहा ‘धन्यवाद’
जशपुर, 08 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आज दिव्यांग नारायण सिंह को ट्राईसायकल प्रदान किया गया। ट्राईसायकल पाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें एक नया सहारा मिल गया है। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले बासबहार निवासी श्री नारायण सिंह अपने पैरों से चलने-फिरने में असमर्थ थे। इससे उन्हें समान्य दिनचर्या में भी काफी कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था। उन्होंने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए सीएम कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आज नारायण सिंह को ट्राइसाइकिल प्रदान किया गया।…
Read Moreबीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर का सफाया, CM विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में 8 लाख के इनामी माओवादी डिप्टी कमांडर के न्यूट्रलाइज होने पर सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर 7 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बीजापुर जिले में माओवादियों की पीएलजीए बटालियन के 8 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर सोढ़ी कन्ना को सुरक्षा बलों द्वारा न्यूट्रलाइज किए जाने पर सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, सटीक रणनीति और जनसहभागिता की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री साय से रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट, राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में शामिल होने का दिया आमंत्रण
रायपुर 3 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। रजक समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 20 जुलाई को बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से समाज के युवाओं के उत्थान एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की तथा राज्य सरकार द्वारा समाज के कल्याणार्थ किए…
Read More