डीआईजी रामगोपाल गर्ग ने रायगढ़ रेंज के पुलिस अधिकारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर विजिबल पुलिसिंग पर फोकस करने के दिए निर्देश….!

पुलिसकर्मियों को थाने आये फरियादियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने का भी दिया निर्देश. बैंकिंग फ्रॉड में पीड़ित के रुपये वापस दिलाने के सतत प्रयासों के साथ चोरी, नकबजनी के रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध करने का निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 11 अगस्त 2023 को रायगढ़ रेंज के डीआईजी श्री राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला रायगढ़, जशपुर और सक्ती के पुलिस अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक लिया गया। बैठक में जिलों के पुलिस अधीक्षक सहित राजपत्रित अधिकारीगण और थाना, चौकी प्रभारी, आर.आई. उपस्थित थे। बैठक…

Read More

पुलिस की जुआ रेड कार्यवाही में चार जुआरियों पर की गई कार्यवाही 15,900/-रूपये किए गए जप्त……!

आरोपियों के विरूद्ध थाना छाल में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 9 अगस्त 2023 को नव पदस्थ थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम तरेकेला के बस स्टैण्ड यात्री प्रतीक्षालय पर कुछ व्यक्तियों के जुआ खेलने की मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर जुआ रेड कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में 04 जुआरियों – (1) मजीत सिह पिता दलजित सिह उम्र 40 वर्ष साकिन खरसिया, (2) होरीलाल राठिया पिता…

Read More

खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की चार मोटर सायकल के साथ दो आरोपी हुए गिरफ्तार…… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 41(1+4)सीआरपीसी/ 379 भादवि के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : मोटर सायकल चोरियों पर अंकुश लगाए जाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्रीमती निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा मुखबिरों का जाल बिछाकर रायगढ़, खरसिया, सक्ती थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरियों में संलिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे 4 मोटरसाइकिलें…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा के द्वारा की गई बिलासपुर रेंज अंतर्गत रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती जिलों के कार्यों की समीक्षा : कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण के दिये निर्देश…!

पुलिस का रिस्पांस टाईम और अभियोजन दर में सुधार लाने तथा समंस-वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने दिये निर्देश. बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने गुण्डा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों पर नियमित निगाह रखने के लिये दिये गये निर्देश. आसन्न विधानसभा के दृष्टिगत अवैधानिक तत्वों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने दिये गये सख्त निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 08 अगस्त 2023 को डॉ० आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई, जिसमें आगामी दिनों…

Read More

पहल : प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए पुलिस मुनादी कराकर ग्रामीणों को कर रही जागरूक……!

पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के समय विशेष सावधानी बरतने किया सजग. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : प्रतिवर्ष मानसून के समय प्राकृतिक आपदा की घटनाओं में इजाफा देखा गया है, ऐसी घटनाओं में जनहानि चिंताजनक है, कई बार ऐसी घटनाओं में लोगों की लापरवाही भी देखी गई है, जिसे जरा सी सावधानी बरतते हुये टाला जा सकता था। ऐसी घटनाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर धरमजयगढ़ अनुविभाग के थाना लैलूंगा, धर्मजयगढ़, घरघोड़ा, तमनार और कापू में पुलिस ने मुनादी कराकर…

Read More

बालिका को रास्ते में अकेली देखकर युवक ने की छेड़खानी, आरोपी पर लैलूंगा पुलिस ने की छेड़खानी और पोक्सो एक्ट की कार्रवाई…… भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी जय सिंह चौहान अक्सर रास्ते में आते-जाते करता था बालिका से छेड़खानी. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : नव पदस्थ थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा बालिका से छेड़खानी के मामले में गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक जय सिंह चौहान उम्र 21 साल निवासी सोनाजोरी थाना लैलूंगा को आज छेड़खानी और पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। छेड़खानी की घटना को लेकर 04 अगस्त को बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोनाजोरी का जय सिंह चौहान…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस ने लापता बालिका को पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर से सुरक्षित लाकर सौंपा परिजनों को ……!

विवेचना में किसी प्रकार का अपराध नहीं पाये जाने से चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दस्तयाब बालिका को उसकी मां के सुपुर्द किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : 31जुलाई के सुबह स्कूल के नाम पर घर से निकली किशोर बालिका के अचानक लापता होने की खबर ने बालिका के माता-पिता के साथ चक्रधरनगर पुलिस को सकते में डाल दिया था। अचानक लापता हुई किशोर बालिका के परिजन 01 अगस्त को थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर से मिले और उनको बताये कि बालिका 31 जुलाई के सुबह घर से…

Read More

होटल, ढाबा चेकिंग के दौरान नैना ढाबा के समाने महुआ शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार, आरोपी से कच्ची महुआ शराब 10 लीटर की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी अमृत लाल चौहान पिता जनक राम चौहान उम्र 30 साल साकिन बैहामुड़ा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ के विरूद्ध की आबकारी एक्ट की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/घरघोड़ा : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर होटल ढाबा चेकिंग के दौरान कल दिनांक 05 अगस्त 2023 को मुखबीर सूचना पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा ग्राम बैहामुड़ा मेन रोड किनारे नैना ढाबा चेकिंग के लिए पहुंची। ढाबा का संचालक अमृत लाल चौहान अपने ढाबा के सामने मेन रोड किनारे महुआ शराब की अवैध बिक्री के…

Read More

जमीन विवाद में छोटे भाई की टांगी से वार कर की हत्या, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल….!

आरोपी धीर साय पर थाना धरमजयगढ़ में हत्या का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/धरमजयगढ़ : थाना क्षेत्र धरमजयगढ़ के ग्राम नरकालो में कल दोपहर गांव के धीर साय राठिया (49 वर्ष) द्वारा अपने छोटे भाई अमर सिंह राठिया (उम्र 45 वर्ष) की जमीन विवाद पर टांगी से मारकर हत्या कर दिए जाने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आज हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी…

Read More

दुर्घटना में कमी लाने थानों व यातायात पुलिस ने मवेशियों के सींग पर लगाई रेडियम पट्टी…… !

मवेशी मालिक को मवेशियों को बारिश के मौसम में अपने घर में रखने व नेशनल हाइवे में नहीं छोड़ने की दी गई समझाईश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये दिन आवारा पशुओं की भारी वाहनों के चपेट में आ जाने से मौत को देखते हुए रोड पर बैठने वाले पशुओं के सींग पर रेडियम पट्टी लगाने का कार्य थाना व यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है। जिससे रात के समय रोड पर बैठे पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके…

Read More