समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर, 10 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल दुबे जी के निधन का समाचार दु:खद है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। श्री कमल दुबे दूरदर्शन केंद्र रायपुर के संवाददाता थे। दुखद समाचार वरिष्ठ पत्रकार एवं दूरदर्शन रायपुर केंद्र के संवाददाता श्री कमल दुबे अब…
Read MoreTag: बिलासपुर
मंगला के किसान परिवार को मिली किडनी की गंभीर बीमारी के इलाज में सरकार से मदद, मिला नया जीवन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना’ से इस वर्ष जिले के 131 मरीजों को मिली आर्थिक सहायता समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 10 सितम्बर/ मंगला के किसान मुजफ्फर खान को किडनी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत राशि स्वीकृत हुई, जिससे उनके इलाज में आसानी हो रही है। परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल के लिए आभार जताया है। मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत इस वर्ष जिले के 131 परिवार योजना से लाभान्वित हुए हैं। योजना के तहत गंभीर रोगों के इलाज के लिए…
Read Moreराष्ट्रीय लोक अदालत 21 सितंबर को होगी आयोजित : राजीनामा योग्य मामलों का पक्षकारों की आपसी सहमति से निराकरण करने सभी संभव प्रयास किया जाना जरूरी: मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ आगामी नेशनल लोक अदालत 21 सितंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ उच्च न्यायालय-सह-मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति श्री रमेश सिन्हा ने सभी न्यायाधीशों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया कि जिस गति से न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या बढ रही है, उसमें यह जरूरी है कि लोक अदालतों के…
Read Moreयुवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती, कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 सितम्बर से, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल 200 पुरूष नगर सैनिकों और 265 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर…
Read Moreस्कूल के भृत्य ने गुटखा खरीदने छात्रों को पान ठेला भेजा, निलंबित
समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 9 सितंबर/ मस्तुरी विकासखंड के कटहा मिडिल स्कूल में पदस्थ भृत्य संतोष कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। भृत्य द्वारा स्कूल के बच्चों से बाहर ठेले से गुटखा खरीदने भेजा जाता था। स्थानीय सोशल मीडिया में इस आशय का वीडियो वायरल हुआ था। कलेक्टर अवनीश शरण ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराई। डीईओ के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की। जांच रिपोर्ट में घटना सत्य पाई गई। कलेक्टर ने टीएल की बैठक में आज इस पर…
Read Moreमनरेगा का कमाल: बिरसिया के खेतों में लहलहा रही है फसल, आर्थिक स्थिति हुई मजबूत
कुंआ बनने से सिंचाई की समस्या हुई दूर, अब पूरे खेतों में लहलहाती है फसल समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 9 सितम्बर/ जिले के कोटा ब्लॉक के आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत चुरेली में मनरेगा से बने कुएं ने एक गरीब किसान परिवार की जिंदगी सवार दी है। हितग्राही श्रीमती बिरसिया के सपने अब साकार होने लगे। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के समय धानों को पर्याप्त मात्रा में पानी मिलने से सभी खेतों में फसल की पैदावार की जा रही है। जिससे खेती कार्यो से अच्छा मुनाफा मिल रहा है और उनकी आर्थिक…
Read Moreमाननीय उच्चतम न्यायालय के तीन न्यायाधिपतियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ उच्च न्यायालय में राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस का आयोजन : जिला न्यायापालिका को सशक्त बनाने तथा सिविल व आपराधिक विधि पर किया गया मंथन, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट्स आफ छत्तीसगढ़ पुस्तक का माननीय न्यायमूर्तिगण ने किया अनावरण
एक सशक्त व निडर जिला न्यायपालिका ही लोगों के अधिकारों की रक्षा करने में और न्याय प्रदान करने में सक्षम होगी – न्यायाधिपति श्री न्यायमूर्ति सूर्यकान्त समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 सितम्बर/ छत्तीसगढ उच्च न्यायालय बिलासपुर में रविवार को जिला न्यायपालिका के सशक्तीकरण व सिविल व आपराधिक विधि पर राज्य स्तरीय कान्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस एतिहासिक कान्फ्रेंस के मुख्य अतिथि सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति सूर्यकान्त और कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सर्वाेच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति पी. एस. नरसिम्हा एवं माननीय श्री न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा…
Read Moreकमिश्नर ने किया लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज व गुरु घासीदास अस्पताल का निरीक्षण : मरीजों से मुलाकात कर सुविधाओं का लिया जायज़ा, स्वशासी परिषद की बैठक जल्द आहूत करने डीन को निर्देश
समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 8 अगस्त/ कमिश्नर बिलासपुर महादेव कावरे ने रायगढ़ प्रवास के दौरान लखीराम अग्रवाल मेडिकल कॉलेज एवं इससे सम्बद्ध गुरु घासीदास अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस, कैजुअल्टी वार्ड, पुलिस सहायता केंद्र, मेटरनिटी वार्ड, ब्लड बैंक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने भर्ती मरीज़ और उनके परिजनों से चर्चा कर इलाज व अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ लुका द्वारा पुलिस चौकी और स्ट्रीट लाइट की समस्या बताया गया, जिसे अधिकारियों से चर्चा करके निराकरण के निर्देश आयुक्त ने…
Read Moreकलेक्टर ने की मौसमी बीमारियों के इलाज की समीक्षा : जरा भी आशंका पर तत्काल पहुंचे अस्पताल
अपोलो अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, कोमारबिड मरीजों के मौत की संभावना ज्यादा समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 8 सितंबर/ कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स अस्पताल में बैठक लेकर मौसमी बीमारियों के संक्रमण और इलाज व्यवस्था की समीक्षा की। डॉक्टर और अधिकारी इस दौरान उपस्थित थे। उन्होंने स्वाइन फ्लू अथवा अन्य कोई भी मौसमी बीमारी के लक्षण पर अस्पताल पहुंचने को कहा है। अस्पताल में इलाज की सभी तैयारियां पुख्ता रखी गई हैं। कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने अपोलो निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। स्वाइन फ्लू का…
Read Moreसिम्स व जिला अस्पताल में बहुत जल्द मिलेगी व्हाट्सएप से पैथोलॉजी जांच रिपोर्ट, कलेक्टर ने जिले के दोनों बड़े अस्पतालों का किया निरीक्षण
मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर/रायपुर, 8 सितंबर /सिम्स और जिला अस्पताल बिलासपुर में पैथोलॉजी जांच की रिपोर्ट बहुत जल्द व्हाट्सएप मैसेज के जरिए मिलेगी। रिपोर्ट प्राप्त करने मरीजों को भागदौड़ करना नहीं पड़ेगा। कलेक्टर अवनीश शरण ने सिम्स और जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद दोनों प्रबंधन को इस आशय के निर्देश दिए। पहले यह व्यवस्था जिला अस्पताल में शुरू होगी। उसके कुछ दिनों बाद सिम्स अस्पताल में। निगम आयुक्त अमितकुमार, अधीक्षक डॉ. एसके नायक व सिविल सर्जन डॉ. अनिल गुप्ता भी…
Read More