रायपुर : उप राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को आज राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका भी थे।
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़
नया भारत, नया न्याय! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ‘दंड से न्याय की ओर’ नाटक ने दिखाया कैसे बदली न्याय प्रणाली – सीएम विष्णुदेव साय भी हुए प्रभावित
छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में ”दंड से न्याय की ओर“ नाटक – नए आपराधिक कानूनों की जीवंत प्रस्तुति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन, की प्रशंसा नाटक का निर्देशन एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया एवं जशपुर के प्रसिद्ध नाट्य कलाकर डाॅ. आनंद पाण्डेय ने सहायक निर्देशन का काम किया है, कुल 10 भागों में विभाजित इस नाटक में एफआईआर से लेकर अदालत के फैसले तक की पूरी न्यायिक प्रक्रिया को मंच पर प्रभावशाली तरीके से जीवंत…
Read Moreजशपुर में धान खरीदी को लेकर बड़ी तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास का ऐक्शन मोड – अवैध धान पर लगेगी लगाम, खरीदी केंद्र होंगे पूरी तरह तैयार
अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों में पानी, बिजली, नए और पुराने बारदाने की व्यस्था, नमी मापने की मशीन, कांटा बांट, कम्प्यूटर, धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर, तराजू बैनर पोस्टर, आदि जरूरी सभी बुनियादी…
Read Moreछत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले – 25 वर्षों में विकास की नई गाथा, हर क्षेत्र में रचा गया स्वर्णिम इतिहास
मुख्यमंत्री ने नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस दिखाने वाले दो शहीदों के परिजनों और 12 पुलिस जवानों को प्रदान किए वीरता पदक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल शाम राज्योत्सव के चौथे दिन नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राज्योत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्षों में विकास की नई गाथा लिखी है। राज्य ने हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में सजी आध्यात्मिक छटा! तुलसी-विवाह में मुख्यमंत्री साय ने सपरिवार की पूजा, बोले – “यह पर्व जीवन में नवआरंभ का प्रतीक”
रायपुर : देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने माता तुलसी एवं भगवान शालिग्राम का विवाह संपन्न कराया और सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि देवउठनी एकादशी धर्म, अध्यात्म और प्रकृति के संतुलन का प्रतीक है। भगवान श्री विष्णु के योगनिद्रा से जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। तुलसी विवाह समाज में…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का किया लोकार्पण
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संग्रहालय में स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को प्रदर्शित करती दीर्घाओं का किया अवलोकन रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को संग्रहालय को उत्कृष्टता के साथ मूर्त रूप देने के प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों का देश के लिए योगदान जीवंत रूप में…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके छत्तीसगढ़ आगमन की दी जानकारी, मुख्यमंत्री ने कहा – छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ आपके स्वागत को तैयार…स्वागत है, प्रधानमंत्री जी
रायपुर : छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर…
Read More“आपकी सेवा अविस्मरणीय” – पॉवर कंपनी के सात कर्मियों को मिला सम्मान, एमडी राजेश कुमार शुक्ला बोले – आप सब हमारे ऊर्जा स्तंभ हैं!
कर्मियों के अतुलनीय योगदान से हो रही है निर्बाध विद्युत आपूर्ति- शुक्ला पॉवर कंपनी में सात सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में सात कर्मियों को सेवानिवृत्ति उपरांत विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय स्थित विद्युत सेवा भवन में आयोजित विदाई समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने उन्हें दीर्घ सेवा के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री शुक्ला ने कहा कि विद्युत कर्मियों के अतुलनीय योगदान से ही प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो रही है। उनकी लगन और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि — नंदेली में होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम का दिया आमंत्रण
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंत्रालय महानदी भवन स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय में अखिल भारतीय रामनामी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने सक्ती जिले के ग्राम नंदेली में 29 दिसंबर को आयोजित होने वाले रामनामी मेला एवं संत समागम में मुख्यमंत्री श्री साय को आमंत्रित किया।मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए महासभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय रामनामी महासभा की अध्यक्ष श्रीमती सेत बाई रामनामी, महासचिव श्री गुला राम रामनामी सहित रामनामी संप्रदाय से जुड़े…
Read Moreरंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े गए डॉक्टर पर गिरी गाज — स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत किया निलंबन आदेश जारी
रायपुर : स्वास्थ्य विभाग ने रिश्वत लेते पकड़े गए एक चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. राजेन्द्र कुमार पटेल, पद प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डभरा, जिला सक्ती को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर द्वारा 17 अक्टूबर 2025 को डॉ. पटेल को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद वे 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस अभिरक्षा में रहे। इस आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल…
Read More