समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जशपुर विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर प्रशांत कुशवाहा ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में मतगणना कक्ष में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर स्ट्रांग रूम प्रबंधन, मशीन लाना ले जाना, मशीन सीलिंग सहित मतगणना के संबंध में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना के दौरान किए जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में सहायक रिटर्निंग ऑफिसर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Read MoreTag: जशपुर
विधानसभा आम निर्वाचन 2023: जशपुर जिले में मतगणना कार्य के लिए सभी माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर डी आर राठिया द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मतगणना ड्यूटी में लगे सभी माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में इटीपीबीएस, डाकमत पत्र, ईव्हीएम, वीवीपेट की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में जानकारी देते हुए माइक्रो आब्जर्वर से संबंधित दायित्वों की जानकारी विस्तार से दी गई। प्रशिक्षण में अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आर पी चौहान सहित माइक्रोआब्जर्वर उपस्थित थे।
Read Moreजशपुर पुलिस को नाबालिग के अपहरण के मामले में मिली बड़ी सफलता, अपहृत नाबालिग बालिका को पुलिस टीम ने 3 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद
बालिका को लोखंडी ग्राम से लगभग 5 किलोमीटर आगे एक जंगल से आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया, आरोपी के विरूद्ध सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 363 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा पुलिस टीम को 5 हजार रू. नगद ईनाम देने की घोषणा की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 29.11.2023 को थाना जशपुर को लगभग 10:30 बजे सूचना मिला कि 17 वर्षीय नाबालिग…
Read Moreजशपुर से अपहरण की बड़ी ख़बर : स्कूल जा रही छात्रा का कार सवारों ने किया अपहरण, जशपुर पुलिस ने की नाकेबंदी, कर रही जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले से अपहरण की बड़ी ख़बर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे अपनी सहेली के साथ स्कूल जा रही छात्रा का अज्ञात कार सवारों द्वारा अपहरण कर लिया गया है। वारदात के समय अपहृत छात्रा की सहेली किसी प्रकार बच कर निकल गई और घटना की सूचना परिजनों को दी। अपहृत छात्रा के परिजन मामले की जानकारी देने सीटी कोतवाली जशपुर पहूंचे, जिसके बाद जशपुर पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर प्रकरण की जांच प्रारंभ कर दी है।…
Read Moreबड़ी ख़बर जशपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 – 2 प्रधान पाठक, 2 सहायक शिक्षक एवं 2 सहायक ग्रेड-3 निलंबित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा चुनाव-2023 हेतु विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी एवं पत्थलगांव में 17 नवम्बर 2023 को मतदान दल में लगाई गई ड्यूटी में अनुपस्थित पाये गये 02 प्रधान पाठक, 02 सहायक शिक्षक और 02 सहायक ग्रेड-03 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इन कर्मचारियों को मतदान दिवस 17 नवम्बर 2023 को अनुपस्थित होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं रिटर्निंग ऑफिसर के प्रतिवेदन अनुसार कारण बताओं नोटिस का जारी किया गया था। जिसका समाधानकारक जवाब नहीं देने पर…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर कलेक्टर ने मतगणना के संबंध में ली अभ्यर्थियों की बैठक
मतगणना तिथि 3 दिसंबर को संपादित होने वाली कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: शासकीय मॉडल स्कूल डोड़काचौरा जशपुर में बनाए गए मतगणना स्थल परिसर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। जिसमें राजनीतिक दल के विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के अभ्यर्थी और प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित जनों को मतगणना तिथि 03 दिसंबर को संपादित होने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया एवं मतगणना कक्ष का विजिट कराया…
Read Moreमहिला से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले फरार आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गुमला झारखण्ड से किया गिरफ्तार
आरोपी पर न्यायालय में दुष्कर्म के दो प्रकरण है विचाराधीन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कुनकुरी: दुष्कर्म के आरोपी जुगल किशोर ने जेल से निकलने के बाद पीड़िता के साथ छेड़खानी करते हुए विरोध करने पर की पीड़िता के साथ मारपीट करने का एक मामला कुनकुरी थाने में दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पूर्व में भी इसी प्रकार की वारदात में संलिप्त रहा है। आरोपी पर एक अन्य महिला के साथ भी दुष्कर्म का मामला जिले के अन्य थाना में दर्ज है जिसका भी प्रकरण न्यायालय में…
Read Moreकांसाबेल लोक निर्माण विभाग के उप अभियंता लेयोस तिर्की और पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ जेम्स मिंज निलंबित
मतदान दिवस को अपने पदीय कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठापूर्वक नहीं किए जाने पर हुई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने सेक्टर अधिकारी लेयोस तिर्की, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग कांसाबेल एवं सेक्टर ऑफिसर जेम्स मिंज, पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ कांसाबेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विदित हो कि कार्यालयीन आदेश के तहत् लेयोस तिर्की, उप अभियंता, लोक निर्माण विभाग कांसाबेल को सेक्टर क्रमांक 03 बटईकेला का सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) एवं रिटर्निंग ऑफिसर…
Read Moreजशपुर जिले में मनाया गया संविधान दिवस : कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का किया पाठन
न्यायाधीश जेएमएफसी अनिल चौहान ने स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की दिलायी शपथ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: संविधान दिवस 26 नवम्बर के अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया गया। न्यायाधीश जेएमएफसी श्री अनिल चौहान ने स्कूल एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलायी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री एमके राव ने संविधान की संक्षिप्त जानकारी व महत्व पर प्रकाश डाला। सीजेएम श्री डी चौहान…
Read Moreसहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जशपुर जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण, मतगणना की तैयारियों का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश त्रिपाठी, रायपुर ने आज जशपुर में शासकीय मॉडल स्कूल जशपुर, डोडकाचौरा में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने जिले के विधानसभा क्षेत्र जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव के लिए होने वाली मतगणना के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना स्थल पर सीसीटीव्ही कैमरे तथा तैनात सुरक्षा बल, मतगणना तथा डाक मतपत्रों की गणना की तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।…
Read More