जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा की रायपुर 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रदेश के सिंचाई ढांचे को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जल संसाधन विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मौजूदा सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश…
Read MoreTag: #vishnudevsai
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में होंगे शामिल
नवनिर्मित 51 हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का होगा गृह प्रवेश प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास हितग्राहियों को देंगे खुशियों की चाबी रायपुर 12 मई 2025/ केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 13 मई को अम्बिकापुर में आयोजित “मोर आवास मोर अधिकार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और पीएम जनमन के आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देंगे तथा आवास निर्माण…
Read Moreखरोरा सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया : मृतकों के परिजनों को पाँच-पाँच लाख रुपए तथा घायलों को पचास-पचास हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
रायपुर, 12 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने खरोरा क्षेत्र में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। इस दुखद घटना में 13 लोगों की मृत्यु तथा 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि खरोरा में हुए भीषण सड़क हादसे की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मैं दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संकट…
Read Moreसुशासन की ओर एक और कदम : कुनकुरी नगर पंचायत में समाधान शिविर का सफल आयोजन
कुनकुरी, 10 मई 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सुशासन को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत कुनकुरी में एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर एक संवेदनशील और जनकल्याणकारी शासन का संदेश दिया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती उपस्थित रहे। उन्होंने नागरिकों से संवाद कर शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। शिविर में विभिन्न…
Read Moreराजभवन में आयोजित हुई सर्वधर्म सभा : राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री हुए शामिल, एकता, शांति और सद्भाव का दिया संदेश
समाज में संयम, शांति और सद्भावना बनाएं रखें-श्री डेका संकट की घड़ी में हमारी एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है:मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 10 मई 2025/ वर्तमान में चल रहे तनावपूर्ण परिस्थिति में सभी धर्मो, समाजों एवं सम्प्रदायों के बीच शांति, सौहार्द एवं एकजुटता के उद्देश्य से आज राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में सर्वधर्म सभा आयोजित की गई। सभा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राज्यपाल श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान…
Read Moreजनहित के कामों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों के अधिकारियों की ली बैठक पेयजल, प्रधानमंत्री आवास और ग्रामीण रोजगार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश रायपुर, 08 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सूरजपुर जिले के जिला पंचायत सभागार में सूरजपुर, कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों के अनुसार जिन हैंडपंपों…
Read Moreदलदली के जंगलों में गूंजा विकास का स्वर: मुख्यमंत्री श्री साय के दौरे से वनांचल में पेयजल, आवास और जनकल्याण योजनाओं की पहुँची सौगात
दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम के दलदली में मुख्यमंत्री श्री साय ने की ऐतिहासिक घोषणाएं, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर रायपुर 6 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे ग्राम दलदली पहुँचे। आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बहुल्य इस अंतिम सीमावर्ती गांव में मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की खबर फैलते ही दलदली सहित समीपस्थ ग्रामों के …
Read Moreजशपुर से बड़ी खबर : तहसीलदार को थप्पड़ मारने और मुख्यमंत्री को ‘पापी’ कहने पर पछताए अनुरंजन भगत, अंतरात्मा की आवाज पर मांगी सार्वजनिक माफी! रेलवे लाइन के विरोध में मंच पर बोले अपशब्द, अब भारत मुक्ति मोर्चा से किया किनारा…देखें विडिओ…!
जशपुर, 5 मई 2025 – राजनीति के अखाड़े में भाषा का संतुलन कब छूट जाता है, इसका ताजा उदाहरण बने अनुरंजन भगत, जिन्होंने गुस्से में मुख्यमंत्री और तहसीलदार पर शब्दों के हथौड़े चला दिए – लेकिन अब पश्चाताप की अग्नि में जलकर मांग रहे हैं सार्वजनिक माफी! राजनीति की दुनिया में शब्द तलवार बनते हैं, और जब वह तलवार नियंत्रण से बाहर हो जाए, तो सत्ता की दीवारें भी कांप जाती हैं। पत्थलगांव में भारत मुक्ति मोर्चा के मंच से जो ज्वाला फूटी, उसने न सिर्फ तहसीलदार की गरिमा पर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ति जिले में योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत की जानकारी ली : प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्रीमती सोनाई बाई के घर पहुंचकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन का लिया जायजा
प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से ग्रामीणों के जीवन में आ रहा है सकारात्मक परिवर्तन-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, 05 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत सक्ति जिले के ग्राम करिगांव का दौरा किया। यहां उन्होंने पीपल के वृक्ष के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई। इस चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं, सुझाव और सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में अचानक पहुंचे सक्ती जिले के ग्राम करिगांव: पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याए
बिना तामझाम, सीधे संवाद: मुख्यमंत्री श्री साय ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर 5 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक सक्ती जिले के ग्राम करिगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं, मांगें तथा शिकायतें सुनीं। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। ग्रामीणों की…
Read More