अवैध रूप से शराब बेच रही महिला से छः लीटर महुआ शराब हुई जप्त, चक्रधरनगर पुलिस ने की कार्रवाई….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 11 जनवरी 2024 की शाम को मुखबीर की सूचना पर कोढी पारा बालसमुंद की रहने वाली बुधनीन बाई केंवट के घर शराब रेड कार्रवाई किया गया। टीआई चक्रधरनगर प्रशांत राव को मुखबीर से महिला द्वारा घर पर अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना मिली थी। रेड कार्रवाई में महिला बुधनीन बाई केवंट पति स्वर्गीय परदेशी केवंट उम्र 55 वर्ष साकिन कोढीपारा बालसमुंद थाना चक्रधरनगर के पास से 04 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक पेंट के डिब्बा और 02 लीटर…

Read More

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में प्रशिक्षणार्थियों को दी गई साइबर क्राईम, ‘अभिव्यक्ति ऐप’ और रोड़ सेफ्टी की जानकारी…… साइबर क्राइम के प्रति किया गया जागरूक !

ऑनलाइन ठगी का शिकार होते हैं तो बिना देरी किये इसकी शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://www.cybercrime.gov.in या साइबर क्राइम हेल्प लाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दे कर ट्रांजेक्शन फ्रीज करवाएं और वित्तीय हानि से बचें. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन में 12 जनवरी को थाना धरमजयगढ़ की पुलिस टीम द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) धरमजयगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां थाना धरमजयगढ़ के सहायक उपनिरीक्षक डेविड टोप्पो और अमृत मिंज द्वारा प्रशिक्षणरत डीएड के…

Read More

संदिग्धों की जांच : रायगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और मार्केट एरिया में साइबर सेल की टीम ने की संदिग्धों की जांच पड़ताल……!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : जिले में स्थापित उद्योगों में देश के विभिन्न प्रांतों से लोगों की आवा-जाही है, रायगढ़ शहर हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग किनारे बसा होने से संदिग्ध व्यक्तियों की भी जिले में आमद-रफत देखी गई है, जिसे लेकर पुलिस संदिग्धों की जांच अभियान चलाती है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा आने वाले गणतंत्र दिवस तक सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशेष जांच अभियान चलाकर लगातार रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला की जांच कर असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने और…

Read More

ग्राम बनसिया में शराब बेच रही महिला से 21 पाव देशी प्लेन और 6 लीटर महुआ शराब की गई जप्त, जूटमिल पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्रवाई……!

आरोपिया के विरूद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : दिनांक 10 जनवरी 2024 को मुखबीर की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा ग्राम बनसिया में अवैध शराब बेच रही महिला को अवैध 6 लीटर महुआ शराब और 21 पाव देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जनवरी 2024 को थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव को मुखबीर से ग्राम बनसिया रापेनडीपा में रहने वाली विमला सिदार द्वारा…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस ने महापल्ली चौक पर कार सवार युवकों से लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को किया गिरफ्तार….. भेजा गया रिमांड पर !

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : 01 जनवरी 2024 को बनोरा आश्रम से दर्शन कर वापस रायगढ़ लौट रहे कार सवार युवकों के साथ महापल्ली चौक पर मनी चंदेल नाम के युवक और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौच, मारपीट कर 8,000/- रूपये लूट कर फरार हो गये थे। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा कल फरार चारों आरोपियों को ग्राम कोतरलिया और पतरापाली पूर्व में दबिश देकर पकड़ा गया, जिन्हें लूटपाट के अपराध में रिमांड बाद जेल भेजा गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना को लेकर गौशाला पारा…

Read More

ग्राम लामीदरहा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की रेड कार्रवाई : गांव में लुक छिपकर शराब बेचने वाले को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से 23 लीटर महुआ शराब की गई जप्त……!

आरोपी के विरूद्ध थाना चक्रधरनगर में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण हुआ पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : चक्रधरनगर पुलिस ने कल ग्राम लामीदरहा में रेड कार्रवाई कर लुक-छिप कर अवैध रूप से महुआ शराब बेचने वाले सुनील उरांव को 23 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल बुधवार के शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ग्राम लामीदरहा का सुनील उरांव गांव में अवैध रूप से हाथ…

Read More

रायगढ़ के सूर्या विहार कॉलोनी में घरेलू काम करने वाली महिला ने दो लड़कियों के साथ मकान मालकिन को बंधक बना कर दिया लूट की वारदात को अंजाम…..लूट के बाद लाखों की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हुये 3 आरोपियों को 1 घंटे के भीतर रायगढ़ पुलिस ने पकड़ा…..

लूट किए गए शत प्रतिशत कैश और ज्वेलरी बरामद, आरोपियों ने अकेली महिला जानकार तैयारी के साथ घटना को दिया था अंजाम….. समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : 10 जनवरी की सुबह थाना चक्रधरनगर प्रभारी प्रशांत राव अहेर को उनके क्षेत्रांतर्गत सूर्या बिहार कॉलोनी के मुकेश अग्रवाल द्वारा फोन पर उनकी कालोनी में 3 लड़कियों द्वारा पड़ोस में रहने वाली शालिनी अग्रवाल नाम की महिला के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाकर आलमारी में रखे करीब 7-8 लाख के ज्वेलरी और 20 हजार रूपये नकद लेकर फरार होने की जानकारी मिली ।…

Read More

पुसौर पुलिस ने पिकअप में उड़ीसा से लायी जा रही 60 बोरी अवैध धान को किया जब्त…..

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : सीमावर्ती जिलों एवं प्रदेश से अवैध धान की आवक को रोकने कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिले के प्रमुख चेक पोस्ट, बेरियर पर सुरक्षा व्यवस्था लगायी गई है । साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सीमावर्ती जिलों एवं उड़ीसा/झारखंड से अवैध धान की आवक पर नजर रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में 09-10 जनवरी गस्त दौरान थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक सीताराम ध्रुव व उनके स्टाफ द्वारा नवापारा (अ) चौक पर वाहनों की…

Read More

महिलाओं की “भारत माता वाहिनी” ने दी घरघोड़ा पुलिस को ग्राम पोरडा में अवैध शराब की सूचना…..टीआई शरद चन्द्रा ने की रेड कार्रवाई, 4 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर शराब जप्त….

समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे जन जागरूकता अभियान को लेकर महिला समूह के सदस्यगण पुलिस के सहयोग के लिये लगातार आगे आ रही है । थाना प्रभारीगण गांव में नशा मुक्ति के लिए महिलाओं की “भारतमाता वाहिनी” तैयार कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चन्द्रा ने थानाक्षेत्र के कई गांवों में “भारत माता वाहिनी” का गठन किया गया है और उनसे निरंतर संपर्क में है । दिनांक 10.01.2024 को…

Read More

तमनार के ग्राम महलोई में 25 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…..

तमनार पुलिस की अवैध शराब बेचने वालों पर कार्यवाही जारी, पिछले 5 दिनों में 06 आरोपियों से 40 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त…… समदर्शी न्यूज़, रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा के मार्गदर्शन पर जिले में अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जारी है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा लगातार क्षेत्र में मुखबिर लगाकर अवैध शराब बिक्री करने वालों पर कार्यवाही की जा रही है । पिछले 5 दिनों में तमनार…

Read More