ऑपरेशन शंखनाद : बूचड़खाने पहुंचने से पहले पुलिस का धावा ! सात गौ-वंशों की बची जान, तस्कर जंगल में फरार, नाकेबंदी देखते ही तस्कर के उड़े होश ! पिक-अप छोड़ जंगल में भागा, पुलिस ने सात गौ-वंशों को कराया सुरक्षित.

तस्कर पुलिस को देखकर वाहन छोड़ जंगल के रास्ते फरार, अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गौ-वंश तस्करी के विरुद्ध लगातार जारी है सख्त अभियान. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत लैलूंगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड ले जाए जा रहे सात गौ-वंशों को सुरक्षित बचा लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई नाकेबंदी के दौरान बोलेरो पिक-अप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया।…

Read More

मजदूरों की सुरक्षा से कथित खिलवाड़ का खौफनाक अंजाम : आंधी में गिरी बाउंड्री वॉल, लेबर क्वार्टर बना मौत का मलबा ! महिला मजदूर की गई जान, हादसे में मौत के बाद कंपनी मालिकों पर केस दर्ज.

पूंजीपथरा क्षेत्र में लेबर क्वार्टर हादसे में मृत महिला मजदूर के मामले में कंपनी मालिकों पर अपराध दर्ज. मर्ग जांच में लापरवाही के तथ्य आने पर ओम श्री रूपेश स्टील कंपनी के दो मालिकों के विरुद्ध एफआईआर. आंधी-तूफान में बाउंड्री वॉल गिरने से महिला मजदूर की हुई थी मौत, दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल. मजदूरों की सुरक्षा से समझौता करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह. रायगढ़ : रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा क्षेत्र स्थित ओम श्री रूपेश स्टील…

Read More

महिला की शिकायत पर जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई : घर में अकेली महिला से कथित छेड़छाड़, एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में केस, आरोपी ढाबा संचालक गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

महिला के साथ, उसके घर में घुसकर की थी गलत नियत से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल. आरोपी के विरुद्ध थाना लोदाम में बीएनएस की धारा 74,331(3),296 व 3(1)(ब),3(2)V (क) एसटी/एससी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम का. नाम गिरफ्तार आरोपी – मंजीत सिंह उर्फ बिल्ला सरदार, उम्र 42 वर्ष जशपुर : जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर कथित तौर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते…

Read More

ऑपरेशन क्लीन हंट : 165 महिलाओं को रोजगार और लोन का सपना दिखाकर लाखों की ठगी ! पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर पहुंचाया जेल.

फ्लोरा मैक्स चिटफंड के 49.50 लाख रुपये की ठगी के मामले में फरार आरोपी श्याम सिंह राजपूत और बलराम बंजारा को दबिश देकर पकड़ा गया. स्व-रोजगार और बैंक लोन के नाम पर 165 ग्रामीण महिलाओं से की गई थी लाखों रुपये की धोखाधड़ी. पूर्व में कंपनी की एजेंट मंजू चौहान सहित अन्य आरोपियों पर हो चुकी है कार्रवाई, अब फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी. “निवेश और रोजगार के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है।”…

Read More

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, फिर किया इनकार… शिकायत मिलते ही एक्शन मोड में आई महिला थाना पुलिस ! पुलिस ने दूसरे जिले से दबोचा आरोपी ! दुष्कर्म के आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार कर भेजा जेल.

अभियान संवेदना के तहत दुष्कर्म के आरोपी को महिला थाना पुलिस ने सक्ती जिले से किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर महिला थाना की त्वरित कार्रवाई. रायगढ़ : महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला थाना रायगढ़ ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल अपराध दर्ज कर पुलिस टीम ने सक्ती जिले में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। आवश्यक…

Read More

रायगढ़ पुलिस की सख्ती जारी : बिना कागजात चल रहा था कबाड़ का खेल, 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ के साथ पिक-अप पकड़ाया, पुलिस ने गाड़ी सहित माल किया जब्त.

वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका कबाड़ कारोबारी, ₹6.85 लाख की संपत्ति जब्त. एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार जारी है सख्त कार्रवाई. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए पूंजीपथरा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में साइबर पुलिस और थाना पूंजीपथरा की टीम ने 2.85 टन संदिग्ध कबाड़ से लदा पिक-अप वाहन जब्त किया है। जांच के दौरान…

Read More

“ऑपरेशन संवेदना” : छः महीने तक लापता रही नाबालिग का दर्दनाक सच ! रायपुर में छिपाकर रखा था नाबालिग को ! पुलिस की दबिश में खुला सनसनीखेज राज, शादी का झांसा, शोषण और आखिरकार दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक अभिरक्षा में.

रायपुर में लगातार पतासाजी के बाद मिली अहम लीड, विशेष टीम ने सकुशल किया दस्तयाब. बालिका को पूंजीपथरा से बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी और रायपुर में शारीरिक शोषण करने वाला दोनों गिरफ्तार,  न्यायिक रिमांड में पुलिस ने भेजा जेल. महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता — एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह. रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस के “ऑपरेशन संवेदना” के तहत महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ एक बड़ी सफलता सामने आई है। लगभग छह माह से लापता 15 वर्षीय बालिका…

Read More

‘अभियान संवेदना’ में कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई : नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म के आरोप में आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

इंस्टाग्राम पर संपर्क कर आरोपी ने नाबालिग बालिका को बुलाया, डरा-धमकाकर, बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप. आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त, नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल.  रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर प्रभावी कार्रवाई के क्रम में थाना कापू पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार दिनांक 21 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता के…

Read More

यातायात पुलिस का अभियान : हाईवे पर नशे में ड्राइविंग में पाँच चालकों पर गिरी गाज, शराब पीकर दौड़ा रहे थे भारी वाहन, पुलिस ने मौके पर पकड़ा, न्यायालय में लगा ₹10-10 हजार का अर्थदंड.

ओडिशा हाईवे पर ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब पीकर वाहन चलाते मिले पांच भारी वाहन चालक. धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत न्यायालय में पेश, प्रत्येक चालक पर ₹10-10 हजार का अर्थदंड. नशे में वाहन चलाने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी, दुर्घटनाओं की रोकथाम रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता. “शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि स्वयं और अन्य लोगों के जीवन को खतरे में डालना भी है। सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।” — एसएसपी शशि मोहन सिंह.…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्रवाई : राहगीरों में दहशत फैलाने की कोशिश नाकाम, आरोपी से धारदार हथियार जब्त, मेन रोड पर तलवार लहराने वाला युवक गिरफ्तार.

कापू मेन रोड पर तलवार लहराकर वाले युवक पर कापू पुलिस की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई. राहगीरों को डरा-धमका रहा था आरोपी, घेराबंदी कर मौके पर दबोचा गया, आरोपी से नुकीला धारदार तलवारनुमा हथियार जब्त. रायगढ़ : सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बनाने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कापू थाना पुलिस ने मेन रोड पर तलवार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहे एक युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। सूचना…

Read More