ओडिशा के उमरकोट में पकड़ा गया रायगढ़ का फरार ठग, संगीन ठगी मामलों में थी पुलिस को तलाश

रायगढ़, 22 मई 2025 : पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के कुशल मार्गदर्शन में रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग ठगी मामलों में फरार चल रहे आरोपी रंजीत चौहान को ओडिशा के नवरंगपुर जिले के उमरकोट गांव में थाना कोतवाली, चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने दबिश देकर उसे पकड़ा। आरोपी रंजीत चौहान(29 साल)रायगढ़ के डुमरपाली गांव का रहने वाला है और उसके खिलाफ थाना कोतवाली में एक तथा चक्रधरनगर में तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।…

Read More

अम्बिकापुर में सरगुजा पुलिस और नवा बिहान अभियान द्वारा नशामुक्ति, साइबर क्राइम और यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित : शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में छात्राध्यापकों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों पर दी गई विशेष जानकारी

सरगुजा यातायात पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र की टीम ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर के छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं  को यातायात के प्रावधानों, नशामुक्ति एवं साइबर क्राइम के विषय में किया जागरूक अम्बिकापुर, 22 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के नेतृत्व में सरगुजा यातायात पुलिस एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर में छात्राध्यापकों एवं छात्राध्यापिकाओं को  नशा,…

Read More

अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता रायपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से…

Read More

भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उमड़ रही है भक्तों की भीड़, द्वितीय दिवस की पूजा हुई प्रारंभ, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल.

जशपुर, 22 मई 2025 : दोकड़ा में नव निर्मित श्री जगन्नाथ मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम प्रारंभ हो चुकी है,श्रद्धालु बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल में पहुंच रहे है।प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के द्वितीय दिवस की पूजा अर्चना शुरू हो गई है,इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय शामिल हुईं। उल्लेखनीय है कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित स्व सुदर्शन सतपथी और उनकी धर्मपत्नी श्री सुशीला सतपथी के द्वारा शुरू किया गया था।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अम्बिकापुर सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों किया लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिली 5 अमृत स्टेशनों की सौगात

अमृत स्टेशनों में दिखेगी विकसित भारत की झलक: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 6 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विकसित किया गया अम्बिकापुर में अमृत स्टेशन रायपुर, 22 मई 2025/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आज देशभर के 103 स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया। इनमें छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर सहित 5 रेल्वे स्टेशन शामिल हैं। इन रेल्वे स्टेशनों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है। यह भारतीय रेलवे के विकास की नई संस्कृति है, जिसमें चुनिंदा रेल्वे स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा रहा है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के 05 अमृत स्टेशनों का किया उद्घाटन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन उद्घाटन कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर, 22 मई 2025/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के पांच अमृत स्टेशन सहित देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इन स्टेशनों का उन्नयन यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ के जिन अमृत स्टेशनों का उद्घाटन हुआ उनमें बिलासपुर मंडल का अम्बिकापुर स्टेशन, रायपुर मंडल का उरकुरा, भिलाई एवं…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही संतु चक्रेस को चाबी देकर गृह प्रवेश कराया

जशपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को कांसाबेल विकास खंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत हितग्राही श्री संतु चक्रेस को उनके नए आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया और योजना के संबंध में जानकारी ली। संतु चक्रेश ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले कच्चा मकान होने के कारण बरसात और गर्मी के मौसम में बहुत परेशानी जाता था। उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि अब उन्हें चिंता से मुक्ति मिल गई। जशपुर जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के…

Read More

तेज हवाओं के बीच ढोढरीकला में अचानक उतरा मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल : ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

सुशासन तिहार: हरगवां ग्राम पंचायत में शत्-प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण रायपुर 21 मई 2025/ तेज हवाओं के बीच आज एक हेलिकाप्टर अचानक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की जनपद पंचायत शंकरगढ़ की ग्राम पंचायत हरगवां के ढोढरीकला, कोरवाटोली नवापारा में उतरा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को अपने बीच पाकर ग्रामवासियों के बीच खुशी की लहर दौड़ उठी। भीड़ ने आत्मीयता पूर्वक मुख्यमंत्री का स्वागत किया। आरती और चौपाई से गांव की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महुआ पेड़ के नीचे मुख्यमंत्री ने खटिया में बैठकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने कहा…

Read More

जारी है विजय का शंखनाद, निर्णायक मोड़ पर नक्सलवाद के खिलाफ जंग : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्रीअमित शाह के संकल्प को धरातल पर साकार कर रहे हैं हमारे वीर सुरक्षाबल – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर  21 मई 2025/ नारायणपुर जिले में छत्तीसगढ़ पुलिस की डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) यूनिट ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक चुनौतियों के बीच वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध एक बड़े अभियान को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में अब तक 27 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कुख्यात नक्सल लीडर नंबाला केशव राव के मारे जाने की भी पुष्टि हुई है। यह नक्सल नेटवर्क की रीढ़ पर करारा प्रहार है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस वीरता और सफलता के लिए डीआरजी के साहसी जवानों को नमन करते हुए कहा कि…

Read More

राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र शुक्ल को कार्यकाल पूर्ण होने पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर 21मई 2025/ राज्य सूचना आयुक्त श्री नरेंद्र शुक्ल को उनके कार्यकाल की पूर्णता के उपलक्ष्य में आज राज्य सूचना आयोग की ओर से एक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोग में एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदाई समारोह में राज्य सूचना आयुक्त श्री आलोक चंद्रवंशी, आयोग के सचिव श्री नीलम नामदेव एक्का, उप सचिव श्रीमती आभा तिवारी सहित आयोग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। सभी ने श्री शुक्ल के कार्यकाल की सराहना करते…

Read More