मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई,तीन आबकारी सर्किल के प्रभारी अधिकारी निलंबित, 6 वरिष्ठ अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने में विफल रहने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट और कड़े निर्देश के परिपालन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और कारोबार पर रोक लगाने में लापरवाही और उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते के औचक निरीक्षण में बलौदाबाजार, महासमुंद और राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का मामला पकड़ में आने पर तीन सर्किल अधिकारियों को निलंबित करने के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. श्री मोहन कुंभकार को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की

रायपुर 6 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज पाटन(दुर्ग ) के नजदीक स्थित ग्राम सोनपुर में आयोजित स्व. श्री मोहन कुंभकार की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्व.श्री मोहन कुंभकार के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. मोहन कुंभकार ने सामाजिक जीवन में सराहनीय कार्य किए। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय…

Read More

कुनकुरी में सरपंच और साथी को गुंडागर्दी करना पड़ा भारी : ट्रैफिक जवान से बदसलूकी करने वाले दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, वाहन लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी शुरू

कुनकुरी/जशपुर, 6 मई 2025 – “कानून से ऊपर कोई नहीं” – यह बात जशपुर पुलिस ने एक बार फिर साबित की है। कुनकुरी बस स्टैंड मार्ग पर सोमवार की शाम नशे की हालत में ट्रैफिक पुलिस जवान से मारपीट, गाली-गलौच और धमकी देने वाले सरपंच नवीन साय और उसके साथी दीपक पाठक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब यातायात आरक्षक निरोज कुजूर ड्यूटी पर तैनात थे। रारा मेडिकल स्टोर के सामने सड़क पर खड़ी हुंडई एसेन्ट कार (CG14LW9087) से जाम…

Read More

ड्रग्स माफियाओं की नींद उड़ाने वाली कार्रवाई : दुर्ग पुलिस ने गांजा गैंग पर कसा शिकंजा, 4.732 किलो गांजा के साथ स्कूटी और तराजू जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल.

‘संकल्प एक यु़द्ध नशें के विरूद्ध’ के अंतर्गत की गई कार्यवाही, आरोपियों के कब्जे से 4.732 किलोग्राम गांजा, एक जूपीटर वाहन व इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद. नाम गिरफ्तार आरोपी – एम. कामेश राव पिता स्व. कृष्णा राव उम्र 47 साल पता बीआरपी चौक मौहारी मरोदा थाना नेवई जिला दुर्ग. जप्ती – मादक पदार्थ गांजा 1.280 किलोग्रमा कीमत 10,000/- रूपये जूपीटर वाहन क्रमांक सीजी 07 सीएच 2996 कीमत 40000/- रूपये इलेक्ट्रानिक तराजू  500/- रूपये. नाम गिरफ्तार आरोपी – यशोदा सिंह पति प्रभुनाथ सिंह उम्र 34 साल साकिन हल्बा भवन के पास मौहारी…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यशाला में खुद संभाली प्रशिक्षण की कमान, पीपीटी के जरिए सवा घंटे तक साझा किया शहरों के विकास का रोडमैप

देश और दुनिया के विभिन्न शहरों में हो रहे उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों की भी दिखाई झलक रायपुर. 5 मई 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज ‘नगर सुराज संगम’ में खुद प्रशिक्षण की कमान संभाली। नगरीय निकायों के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम-सह-कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने करीब 50 स्लाइड्स की पीपीटी के माध्यम से स्वयं शहरों के विकास का रोडमैप राज्य के 14 नगर निगमों के महापौरों, सभापतियों, एमआईसी सदस्यों, आयुक्तों और वरिष्ठ अभियंताओं से…

Read More

रात में बस स्टैंड बना रणक्षेत्र : कोतवाली पुलिस की तत्परता, यात्रियों से मारपीट करने वाले चार आरोपी युवक गिरफ्तार, झगड़े में धारदार हथियार जब्त, गैर जमानतीय धाराओं पर एफआईआर के बाद भेजे गए जेल.

अपराध क्रमांक 201/2025 धारा 296, 351(2), 118(1).3(5) बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट तथा अपराध क्रमांक 204/2025 धारा 119(1), 298, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण किये गए पंजीबद्ध. रायगढ़. 5 मई 2025 : केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में यात्रियों से बेवजह झगड़ा और मारपीट करने वाले चार युवकों को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना बीते 3-4 मई की दरमियानी रात की है, जब कोतवाली पुलिस को बस स्टैंड पर उपद्रव की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को दो युवक –…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार में अचानक पहुंचे सक्ती जिले के ग्राम करिगांव: पीपल के पेड़ के नीचे चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याए

बिना तामझाम, सीधे संवाद: मुख्यमंत्री श्री साय ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की रायपुर 5 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत अचानक सक्ती जिले के ग्राम करिगांव पहुंचे। उन्होंने गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर चौपाल लगाई और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सरकार की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की जानकारी ली और उनकी समस्याएं, मांगें तथा शिकायतें सुनीं। चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। ग्रामीणों की…

Read More

ब्राह्मण समाज पर सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल : कुनकुरी थाने में रूपनारायण एक्का के खिलाफ FIR दर्ज

कुनकुरी, 5 मई 2025:  कुनकुरी में सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश फैल गया है। सर्व ब्राह्मण समाज कुनकुरी के अध्यक्ष दीपक मिश्रा की शिकायत पर रूपनारायण एक्का के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) 2023 की धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 0103/2025 दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को रूपनारायण एक्का द्वारा फेसबुक/सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, पोस्ट के वायरल होते ही स्थानीय हिंदू समाज, विशेषकर ब्राह्मण समुदाय में गहरा आक्रोश उत्पन्न हुआ। समाज…

Read More

भगवान चित्रगुप्त न्याय और कर्म के देवता हैं और उनका संदेश साफ है—जो जैसा करेगा, वैसा फल पाएगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय श्री चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में हुए शामिल रायपुर 4 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित श्री चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चित्रगुप्त आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कायस्थ समाज के सदस्यों को प्राकट्य उत्सव के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में चित्रांश महोत्सव स्मारिका सहित बच्चों की सीख एवं ग़ज़ल-मुक्तक संग्रह पुस्तिका का…

Read More

आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म एवं अद्वैत वेदांत से संपूर्ण भारत को एक सूत्र में बांधा : अरुण साव

जगद्गुरु शंकराचार्य जयंती उत्सव समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री गोस्वामी समाज के भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की रायपुर. 4 मई 2025. जगद्गुरु स्वामी शंकराचार्य का जीवन हम सभी  के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में सनातन धर्म को न केवल फिर से जीवित किया, बल्कि उसे एक दार्शनिक और सामाजिक आधार भी प्रदान किया। उनके अद्वैत वेदांत का सिद्धांत हमें सिखाता है कि “ब्रह्म सत्यं, जगत् मिथ्या”…. अर्थात् ईश्वर ही एकमात्र सत्य है और हम सभी उस परम सत्य का…

Read More