वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में जशपुर तैयार — अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर स्वास्थ्य जांच और सम्मान समारोह

जशपुर, 29 सितंबर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी जिला स्तरीय समारोह का आयोजन 01 अक्टूबर को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल, जशपुरनगर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ होगा। इस समारोह का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। संचालक, समाज कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया जाएगा। समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच, चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए जाएंगे…

Read More

जशपुर पुलिस ने भोपाल से धर-दबोचा आरोपी मनोज कुमार पांडे, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भवती युवती को छोड़ने का मामला उजागर

युवती हो गई थी गर्भवती, एक पुत्री के दिया था जन्म , कुछ दिनों के बाद आरोपी दोनों को छोड़ फरार हो गया था आरोपी गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार पांडे, उम्र 44 वर्ष, निवासी बराकाला रघुराज नगर, सतना,(म. प्र) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 29 सितंबर 2025 : थाना नारायणपुर जिला जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक 24 वर्षीय युवती जो कि वर्तमान में जिला राजनांदगांव में निवासरत है, ने थाना सिटी कोतवाली राजनांदगांव में दिनांक 19.08.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024में…

Read More

रातों-रात पहुंचे मुख्यमंत्री साय ! गोदड़ीवाला धाम में झुकाया मस्तक, मांगी प्रदेशवासियों की खुशहाली की दुआ, संत परंपरा को नमन करते हुए बोले सीएम विष्णु देव साय – छत्तीसगढ़ संतों की भूमि, घर-घर में गूंजे सेवा और समर्पण का संदेश.

मुख्यमंत्री श्री साय संत बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में हुए सम्मिलित. गोदड़ीवाला धाम पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना. रायपुर. 29 सितम्बर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया। उन्होंने संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने…

Read More

जशपुर की जनजातीय महिला उद्यमियों ने वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में किया कमाल, महुआ और मिलेट्स उत्पादों से भारत की परंपरा और नवाचार का जलवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जनजातीय महिलाओं के उत्थान के लिए जशप्योर ब्रांड के तहत् स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। ताकि जनजाजीय समूह के महिलाएं स्थानीय स्तर के चीजों और वस्तुओं का उपयोग कर अपने हाथों से बनाए उत्पादों के विक्रय से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके। इसी के तहत् भारत मंडपम नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर 2025 तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। जशपुर से निकला यह ब्रांड अब…

Read More

जशपुर : जहरीले जीव के काटने से मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गीधा़, निवासी स्व. चुईरा राम का जहरीला जीव-जन्तु के काटने से 23 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी पुलसो बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मॉनसून का जबरदस्त असर : जशपुर में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 10564.6 मिमी वर्षा दर्ज

जशपुर, 29 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 10564.6 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 सितम्बर तक की स्थिति में 10657.5 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 17.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1217.2 मिमी, मनोरा में 1332.6 मिमी, कुनकुरी में 1485.0 मिमी, दुलदुला में 664.9 मिमी, फरसाबहार में 795.2 मिमी, बगीचा में 1152.9 मिमी, कांसाबेल में 994.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

गांजा पीते पकड़े गए आरोपी निकले ‘बाउंड ओवर’ उल्लंघनकर्ता, एसडीएम ने सुनाया ₹2 लाख का आर्थिक दंड आदेश

बाउंड ओवर कार्यवाही का उल्लंघन करने वाले 04 आरोपियों को बंधपत्र की राशि जमा करने हेतु किया गया आदेश पारित थाना भाटापारा शहर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम भाटापारा द्वारा किया गया आदेश पारित अनावेदकों द्वारा बाउंड ओवर का किया गया उल्लंघन, जिस पर उन्हें ₹50,000-50,000 की राशि तत्काल जमा करने हेतु दिया गया आदेश सभी अनावेदक अवैध मादक पदार्थ गांजा पीते हुए, थे पकडे गए तथा नशे का सेवन कर अपराधिक कृत्यों को लगातार दे रहे थे अंजाम बलौदाबाज़र-भाटापारा, 29 सितंबर 2025 : प्रकरण में अनावेदकों को…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : बागबहार में बनेगा 1.65 करोड़ की लागत से आधुनिक विश्राम गृह, मिली प्रशासनिक मंजूरी

जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…

Read More

महुआ और मिलेट्स को मिली राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान : वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में जशप्योर की प्रभावी उपस्थिति

रायपुर, 28 सितंबर 2025/ भारत मंडपम, नई दिल्ली में 25 से 28 सितम्बर तक आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का ब्रांड जशप्योर ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। आदिवासी महिलाओं की मेहनत और नवाचार से तैयार किए गए महुआ और मिलेट्स आधारित उत्पादों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर छत्तीसगढ़ की एक नई पहचान बनाई। एक समय था जब महुआ का उपयोग सिर्फ शराब बनाने के लिए होता था। छत्तीसगढ़ राज्य में हुए नवाचार से अब महुआ से कई अन्य पौष्टिक खाद्य सामग्री बनने लगी…

Read More

30 सितंबर को कैबिनेट की बड़ी बैठक, नवा रायपुर में मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होगा मंथन

रायपुर, 28 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 30 सितंबर 2025 को अपरान्ह 3ः30 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर मे आयोजित होगी।

Read More