विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा के लिये मार्कशीट, माइग्रेशन प्रमाणपत्र, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, अंकसूची में सुधार के लिए मजबूत ऑनलाइन सिस्टम विकसित करने की आवश्यकता : डॉ. एस. भारतीदासन

मुख्य सचिवों का तृतीय राष्ट्रीय सम्मलेन के संबंध में स्कूल शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिवों के तृतीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन अक्टूबर-नवम्बर में आयोजित होना है। सम्मेलन का विषय जीवन जीने में सुगमता को बढ़ावा देना है जिसके तहत पांच उप विषयों की पहचान की गई है। पांच उप विषयों में से स्कूलिंग एक विषय है जिसका थीम है ‘‘प्रशासन और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जीवन में सुगमता को बढ़ावा देना‘’। नागरिकों के जीवन में सुगमता को बढ़ाने, योजनाओं…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज (लक्ष्य) का उद्घाटन, पाँच पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने !

जिला रायपुर, बिलासपुर एवं बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट मेस, 16वीं वाहिनी नारायणपुर में 48 पुलिस आवास गृहों के निर्माण कार्यों की रखी गई आधारशीला. पुलिस इकाइयों को 155 चार पहिया वाहन एवं महिला हेल्प-डेस्क हेतु 67 स्कूटी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मुख्यमंत्री द्वारा किया गया रवाना. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर :  माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा आज पीटीएस माना के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज ‘‘लक्ष्य’’ के साथ 05 पुलिस रेंज में नये साईबर थाना एवं नवीन सुदृढ़िकृत थाना भवनों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला…

Read More

विकेन्द्रीकृत वार्षिक जिला योजना तैयार की जाएगी, राज्य योजना आयोग द्वारा जिलों को दिशा-निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य योजना आयोग को विकेन्द्रीकृत जिला योजना निर्माण, समीक्षा, इन योजनाओं के आधार पर संसाधन वितरण की प्राथमिकता निर्धारित करने, राज्य शासन को समय-समय पर समुचित सुझाव देने का दायित्व प्रदान किया गया है। जिला स्तर पर विकेन्द्रीकृत वार्षिक योजना बनाए जाने के संबंध में संविधान में तथा राज्य द्वारा इस संबंध में बनाए गए अधिनियमों में विस्तृत प्रावधान किए गए हैं, जिनके अनुसार जिले के ग्रामीण तथा नगरीय निकायों द्वारा उनके क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी तथा इन…

Read More

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह की तैयारी हेतु बैठक सम्पन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2023 को राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति में राजभवन में शाम 5ः30 बजे से ‘‘स्वागत समारोह‘‘ का  आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश की रक्षा के लिए शहादत करने वाले  सैनिकों  के परिजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, पद्मश्री, पद्मभूषण से सम्मानित राज्य के नागरिकों, जनप्रतिनिधियोें सहित उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, महिलाओं, एवं गणमान्य नागरिकों प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारी के लिए आज राजभवन में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत…

Read More

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरविंद नेताम का इस्तीफा कांग्रेस के लगातार आदिवासी विरोधी होने का एक और ठोस प्रमाण – भाजपा

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा – जब भी मौका मिला आदिवासियों को अपमानित कर कांग्रेस ने यूज एंड थ्रो की नीति अपनाई और आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र का परिचय दिया प्रदेश महामंत्री कश्यप ने कहा – प्रधानमंत्री को आईना भेजने वाले मुख्यमंत्री बघेल को अपनी सरकार और कांग्रेस की बदरंग होती शक्ल अब अपने ही नेताओं द्वारा दिखाए जा रहे आईने में देख लेनी चाहिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय और भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि…

Read More

रेल मंडल के सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं चौथीलाइन कनेक्टिविटी का किया जाएगा कार्य, 10 से 22 अगस्त तक सक्ती स्टेशन में ठहराव वाली गाडियाँ जेठा पैसेंजर हाल्ट में रुकेगी

यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा सक्ती स्टेशन और जेठा पैसेंजर हाल्ट के मध्य उपलब्ध कराई गई है निःशुल्क बस सेवा रेल प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है इस निःशुल्क बस सुविधा का लाभ उठावें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में सक्ती स्टेशन में यार्ड रिमोडलिंग एवं सक्ती स्टेशन में चौथीलाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 10 अगस्त 2023 से 22 अगस्त…

Read More

बिहान कैडरों के 7 सूत्रीय मांग को शीघ्र पूरा करे सरकार – चन्द्रिका वैष्णव

आन्दोलन के 15 वें दिन सावन सोमवार को भोलेनाथ का पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा कर मांग पूर्ण करने सरकार को सदबुद्धि देने समस्त कैडर के साथियों ने प्रार्थना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : श्रीमती चन्द्रिका वैष्णव, अध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत कार्यरत बिहान कैडर (पीआरपी, ऍफ़एलपीआरपी, आरबीके, बैंक मित्र, सक्रिय महिला, कृषि-मित्र, पशु-मित्र कुल 99 हजार) विगत 24 जुलाई से अपने 7 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित कालीन में बैठे हुए है। ज्ञातव्य है कि ये कर्मचारी शासन की महत्वकांक्षी योजना का सञ्चालन…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का  किया विमोचन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बस्तर बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया । कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता व प्राकृतिक धरोहर का अनोखा खज़ाना है जो  जैव विविधता , स्थानीय आदिवादी संस्कृति के साथ-साथ लाइमस्टोन की गुफाएं के लिए देश विदेश में जाना जाता है। कांगेर घाटी  में पाए जाने वाली लाइमस्टोन की गुफाए राष्ट्रीय उद्यान को अप्रतिम बनाती है। इसी अनुक्रम में राष्ट्रीय उद्यान द्वारा स्थानीय जियोलॉजी…

Read More

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ : वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई.

प्रतिभागियों के लिये जारी किए गए दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिकों के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब…

Read More

अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही से भाजपाइयों को पीड़ा क्यों ? – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

भूपेश सरकार में किसी भी तरह की अनियमितता और भ्रष्टाचार को नहीं है कोई संरक्षण – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भ्रष्टाचार और अनियमित को लेकर भूपेश सरकार के द्वारा की जा रही कार्यवाहियों पर भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 साल सुपर सीएम के अधीन सरकारी विभागों को ठेके पर चलाने वाले भाजपाई किस नैतिकता से भूपेश सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता पूर्ण प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं ? भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों…

Read More