मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा के युवाओं को दी प्रेरणा: खूब पढ़ो, आगे बढ़ो, सरकार आपके साथ है – राजधानी रायपुर में आत्मीय मुलाकात से नक्सल प्रभावित युवाओं में जागा नया उत्साह

मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के खिले चेहरे रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज यहां  मंत्रालय महानदी भवन में बौद्धिक भ्रमण पर आए सुकमा जिले के युवाओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं से उनका हाल-चाल जाना और राजधानी रायपुर में उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे खूब पढ़ें और आगे बढ़ें। छत्तीसगढ़ सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री से मिलकर नक्सल प्रभावित क्षेत्र के युवाओं के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया छत्तीसगढ़ सचिवालय के पंचम तल पर बने 13.90 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल अब सरकारी बैठकों का नया केंद्र

रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,…

Read More

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर पत्थलगांव में 4 करोड़ की परियोजना स्वीकृत : जशपुर को मिला एक और ऑडिटोरियम, अब पत्थलगांव भी बनेगा सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र, ऑडिटोरियम निर्माण को मिली सरकारी स्वीकृति.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में ऑडिटोरियम निर्माण हेतु चार करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत.  जशपुर. 30 जून 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार के विकासोन्मुख दृष्टिकोण के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप पत्थलगांव में आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इससे पहले नगर पालिका जशपुर के वार्ड क्रमांक 16 में 6.76 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम निर्माण की मंजूरी दी गई थी। इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षणिक…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आपातकाल आधारित युवा संसद आयोजन का पोस्टर विमोचन, युवाओं को लोकतंत्र की सीख देने की अनूठी पहल

भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मुख्यमंत्री से मिले रायपुर, 29 जून 2025 : आपातकाल की 50वी वर्षगाँठ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा आपातकाल के विषय को लेकर युवा संसद ( मॉक पार्लियामेंट ) का आयोजन किया जा रहा है , युवा संसद के आयोजन को लेकर भाजयुमो का प्रतिनिधि मंड़ल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला साथ ही उनको युवा संसद के आयोजन की जानकारी दी। मुख्यमंत्री जी द्वारा मॉक पार्लियामेंट का पोस्टर विमोचन करवाया गया , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज का…

Read More

छत्तीसगढ़ के स्टॉप डायरिया अभियान की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की सराहना

रायपुर, 29 जून 2025/ छत्तीसगढ़ में चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सराहा है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ ग्रामीण और शहरी समुदायों तक निवारक देखभाल, जागरूकता अभियान और आवश्यक उपचार पहुंचाकर बच्चों को दस्त रोगों से बचाने में मजबूत कदम उठा रहा है। यह अभियान, जो 16 जून से 31 जुलाई 2025 तक संचालित हो रहा है, 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों में दस्त से होने वाली…

Read More

राजभवन में शिष्टाचार भेंट: मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्यपाल श्री डेका को किया सम्मानित, साझा किए विकास के दृष्टिकोण

रायपुर, 29 जून 2025 / राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री  श्री साय ने शाल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

Read More

ब्रेकिंग : 33 गाँवों के लिए खुशखबरी! तपकरा बना नया तहसील, नगर पंचायत की सौगात के साथ सीएम साय ने दिल जीता – फरसाबहार में विश्राम गृह का भी ऐलान!

तपकरा को नगर पंचायत बनाने व फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की घोषणा जशपुर, 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को साकार  करते हुए आज तपकरा में तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी कार्यालय का शुभारंभ किया। विदित हो कि 14 जनवरी को जशपुर जिले के प्रवास पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को पूर्ण तहसील बनाने की घोषणा की थी। तहसील बनने से इसका लाभ 33 ग्रामों के किसानों, छात्रों और नागरिकों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण…

Read More

कृषि क्रांति की नई दस्तक! जशपुर में पहली बार एग्री-हॉर्टी एक्सपो का भव्य आगाज़, सीएम विष्णुदेव साय बोले – “आज का दिन बनेगा इतिहास”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का किया वर्चुअली शुभारंभ कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में किसानों को एग्रीकल्चर मार्केटिंग और नवाचारों की मिलेगी जानकारी जशपुर, 28 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से कृषि क्रांति अभियान अंतर्गत एग्री-हॉर्टी एक्सपो एवं क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का वर्चुअली शुभारंभ किया। जिला पंचायत में दो दिनों तक चलने वाली इस आयोजन में देश की कई बड़ी कृषि कंपनियां जैसे-जियो मार्ट रिटेल, देहात, हॉनेस्ट फॉर्म, आत्माकुर, धरागरी, अवनी आयुर्वेदा इत्यादि उपस्थित रहेंगे।…

Read More

छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर, वर्ष 2030 तक रेल नेटवर्क हो जाएगा दोगुना, 32 अमृत भारत स्टेशन में होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

नई रेल परियोजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में, रेल सुविधाओं के साथ ही पर्यटन, व्यापार, उद्योग और रोजगार की बढेंगी संभावनाएं रायपुर, 27 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को बूस्ट करने के लिए नई-नई रेल परियोजनाओं को मंजूरी मिल रही है। वर्ष 1853 से लेकर 2014 तक 161 साल में छत्तीसगढ़ में केवल 1100 रूट किलोमीटर रेल लाइन बिछाई गई थी।  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014…

Read More

बीजापुर में 13 इनामी हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले – ‘बंदूक नहीं, विकास ही भविष्य का रास्ता’

बीजापुर में 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ थामा विकास का हाथ रायपुर 27 जून 2025/ बीजापुर जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही व्यापक मुहिम को आज एक बड़ी सफलता मिली। जिले में सक्रिय 23 लाख रुपए के इनामी 13 कुख्यात हार्डकोर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से दस पर ₹1 लाख से ₹8 लाख तक के इनाम घोषित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ट्वीट किया कि यह महत्वपूर्ण आत्मसमर्पण राज्य सरकार…

Read More