रायपुर, 26 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर रायपुर की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी 10 से 13 अक्टूबर तक माउण्ट आबू में आयोजित होने वाले वैश्विक शिखर महासम्मेलन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रतिनिधि मण्डल को इस आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्रीविष्णुदेवसाय
बरसों पुरानी समस्या का समाधान : जशपुरवासियों के लिए खुशखबरी ! मुख्यमंत्री साय ने दी बड़ी सौगात, बरसात में नहीं थमेगा सफर, जशपुर में बनेगा 4 करोड़ 36 लाख से बनेगा चंपाझरिया पुल.
चांपाझरिया नाला पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 4 करोड़ 36 लाख की लागत से होगा निर्माण, बरसात में नहीं थमेगा अब आवागमन. जशपुर. 26 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। अब बोड़ाछापर-चटकपुर मार्ग में चंपाझरिया नाला पर 4 करोड़ 36 लाख रुपए की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। बरसात के मौसम में नाला उफान पर आ जाने से…
Read Moreजनता की समस्याओं को हल करने में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की है अहम भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में 2024 बैच के 13 एवं 2021 बैच के एक अधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रशासन की धुरी हैं। जनता की समस्याओं को हल करने में उनकी अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा…
Read Moreप्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम को किया संबोधित
छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 7000 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन पिछले 10 महीने में प्रदेश सरकार को मिला लगभग साढ़े 7 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर्यटन के लिए प्रदेश में अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट का आयोजन रायपुर, 24 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़…
Read Moreजन-जन की आस्था को मिला सहारा : नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा, माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम – मुख्यमंत्री श्री साय
मुख्यमंत्री ने चार बसों को दिखाई हरी झंडी:दो सौ श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए हुए रवाना कालीमाता सेवा समिति द्वारा निःशुल्क बस सेवा पूरे नवरात्रि में नौ दिन तक चलेगी रायपुर, 23 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कालीमाता सेवा समिति…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोखंडी एवं रेंगले महतारी सदन का वर्चुअली लोकार्पण किया, महिलाओं को मिलेगा सामाजिक-सांस्कृतिक मंच
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन का किया वर्चुअली लोकार्पण ग्राम पंचायत रेंगले में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के तौर पर हुई शामिल जशपुर, 23 सितंबर 2025 / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी से छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें जशपुर जिले के लोखंडी एवं रेंगले ग्राम पंचायतों में निर्मित महतारी सदन भी शामिल हैं। बगीचा विकासखंड के रेंगले में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…
Read Moreविकास की गाड़ी दौड़ेगी अब सुदूर अंचलों तक! CM विष्णुदेव साय ने दी 9.42 करोड़ की सौगात, दुलदुला क्षेत्र में दो नई सड़कों को मंजूरी
जशपुर, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले के सुदूर अंचलों में सड़क सुविधा विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।अब जिले के दुलदुला क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है, निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण से न सिर्फ ग्रामीण अंचलों का संपर्क बेहतर होगा, बल्कि लोगों को आवागमन में भी बड़ी राहत मिलेगी। मिली जानकारी के मुताबिक जिले…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 8 करोड़ 77 लाख की लागत से गिनाबहार में 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू – जशपुर जिले को मिला स्वास्थ्य सेवाओं का नया वरदान
जशपुर, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के कुनकुरी ब्लॉक अंतर्गत गिनाबहार में 50 बिस्तरीय मातृ-शिशु चिकित्सालय का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। लगभग 8 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह अस्पताल क्षेत्रवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृ-शिशु स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण, जिले के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।…
Read Moreजनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई किरण: जशपुर के 35 गांवों में गड़ी 1050 बिजली पोल, धरती आबा अभियान ने पकड़ी रफ्तार
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 35 गांवों में विद्युत अधोसंरचना निर्माण कार्य प्रारंभ, लगभग 1050 विद्युत पोल किए जा चुके है स्थापित मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अभियान के तहत जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के दिए है निर्देश जशपुर, 22 सितम्बर 2025/ जनजातीय अंचलों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ की गई धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जशपुर जिले में कार्य प्रारंभ हो गया है। इस अभियान के तहत…
Read Moreनव संकल्प बना जशपुर की तरक्की का जरिया: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल से ग्रामीण बेटियां भी बन रही हैं प्रतियोगी परीक्षा टॉपर
जशपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल से जिले में नव संकल्प शिक्षण संस्थान डीएमएफ मद से संचालित हो रहा है। यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान कर उनके भविष्य को संवार रहा है। यह पहल युवाओं के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर सीजी पीएससी बैच की छात्रा कुमारी खिरोमणी बाई का चयन प्रयोगशाला परिचारक पद पर हुआ है। वहीं, इसी…
Read More