हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं लोग संयम बरते, सरकार की लापरवाही से बलौदाबाजार में अप्रिय स्थिति निर्मित हुई – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बलौदाबाजार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं लोग संयम बरते। सरकार की लापरवाही से यह अप्रिय स्थित निर्मित हुई है, पंद्रह दिनों पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पवित्र जैत खम्भ को नुकसान पहुंचाने के मामले में त्वरित कठोर कार्यवाही की गयी होती तो शायद यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होती। कांग्रेस लोगो से अपील करती है संयम और शांति बनाये रखे, कानून को हाथ में न ले। सभ्य समाज में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।…

Read More

आरंग माब लिचिंग के आरोपियों को सरकार बचा रही, हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय सदोष मानव वध की कार्यवाही क्यों की गयी – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आरंग मे हुई माब लीचिंग की घटना मे भाजपा सरकार दोषियों को बचा रही है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की इस घटना मे एक दर्जन से अधिक अराजक तत्वों ने पीट पीट कर दो लोगो की हत्या कर दिया था। दहशत गर्दो ने सरेआम कुछ लोगो पर लाठियों डंडो और धारदार हथियार से हमला बोला था जिनमे दो की जान गयी कुछ घायल भी हुए। इस गंभीर आपराधिक मामले मे पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ हत्या को मुकदमा 302 के तहत दर्ज…

Read More

मोदी सरकार पांच साल नहीं चलेगी मध्यावधि चुनाव होगा – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरी बार गठन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की यह लंगड़ी सरकार है जो  बैसाखी पर टिकी है। जैसे स्वार्थ टकराना शुरू होगा इस सरकार की चूले हिलने लगेगी।यह तय है की यह सरकार पांच साल नहीं चलेगी देश को एक और मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की नितीश कुमार और चंद्र बाबू नायडू के साथ मोदी और शाह के अंहम का टकराना कोई नई बात…

Read More

माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका – सुशील आनंद शुक्ला

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजधानी से लगे आरंग में माब लीचिंग की घटना में दो लोगों की मौत पर कांग्रेस ने आक्रोश व्यक्त करते हुये दुर्भाग्यजनक बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह राज्य की लचर कानून व्यवस्था का परिणाम है। सत्तारूढ़ दल के लोगों के संरक्षण में अराजक तत्व बेलगाम हो गये है। अपराधियों के हौसले बढ़ गये है। माब लीचिंग से दो लोगों की मौत राज्य के माथे पर कलंक का टीका है। इस प्रकार का गिरोह बनाकर कानून को…

Read More

400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये – लोकसभा चुनाव परिणाम पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने दी प्रतिक्रिया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 400 पार का दंभ भरने वाली भाजपा और नरेंद्र मोदी अपने दम पर बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाये। 10 साल के तानाशाही और गैर प्रजातांत्रिक चरित्र वाली मोदी सरकार की विदाई देश की जनता ने सुनिश्चित कर दिया है। पूरा भरोसा है प्रजातांत्रिक मूल्यों को समर्पित तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा को प्रतिबद्ध समान विचारधारा वाले गैर भाजपाई दलों के साथ देश में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन…

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पत्रकार वार्ता : एग्जिट पोल फर्जी, इंडिया गठबंधन को मिलेगी 295 से ज्यादा सीट-दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। जिस व्यक्ति का 4 जून को एग्जिट होना तय है, उसने ये एग्जिट पोल्स मैनेज करवाए हैं। इंडिया गठबंधन को निश्चित रूप से कम से कम…

Read More

भगवान जनता के ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ भाजपा कुछ भी कर ले बिदाई सुनिश्चित, हवन पूजन से भाजपा नेताओं को मानसिक शांति मिलेगी ईश्वर इन्हें सद्बुद्धि दें – धनंजय सिंह ठाकुर

10 साल में काम किये  होते तो हवन पूजन की आवश्यकता नहीं पड़ती समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भगवान जनता के ऊपर अत्याचार करने वालों के खिलाफ रही है भाजपा कुछ भी कर ले मोदी सरकार की विदाई सुनिश्चित हो गई है।हवन पूजन करने से भाजपा नेताओं के मन में बैठी नफरत और कटुता का नाश होगा। भाजपा नेताओं को ईश्वर सद्बुद्धि  दें मानसिक शांति प्रदान करे। मोदी सरकार 10 साल में जनता के हित में काम किया होता तो…

Read More

बिजली दर में वृद्धि वापस ले राज्य सरकार- दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि बिजली दर में 8 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी को राज्य सरकार को वापस लेना चाहिए। प्रदेश की जनता महंगाई से पीड़ित है इस दशा में बिजली के दर में बढ़ोतरी करना महंगाई से जख्मी जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना है। कांग्रेस की सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली बिल हाफ  योजना शुरू किया था जिसका लाभ प्रदेश के 44 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिलता था जिसे…

Read More

एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की, 4जून को रिजल्ट आने पर कांग्रेसगठबंधन की सरकार बनेगी – सुशील आनंद शुक्ला

2004 मे भी एग्जिट पोल मे अटल सरकार बना रही थी मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि एग्जिट पोल की भाजपाई खुशफहमी दो दिनों की है 4 जून को रिजल्ट आने पर स्पष्ट हो जायेगा देश कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी एग्जिट पोल के नगाड़े फूट जायेगे2004मे भी एग्जिट पोल के नतीजो मे अटल सरकार बन रही थी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बने थे । 4जून को मोदी सरकार का अंत होगा देश मे खुशहाली का नया…

Read More

एग्जिट पोल के नतीजे भ्रामक है, देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भाजपा से ज्यादा सीटें जीतेगी – दीपक बैज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि  एग्जिट  पोल के नतीजे भ्रामक है। कांग्रेस पार्टी इन नतीजों को खारिज करती है। 4 जून को जब एक्जेट पोल के नतीजे आयेंगे तब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। छत्तीसगढ़ में हम भारतीय जनता पार्टी से बेहतर स्थिति में रहेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इस प्रकार का दुष्प्रचार होगा इसका अनुमान पहले से ही था। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम आने पर साफ…

Read More