घनघोर वर्षा और कड़कते बादलों के बीच जशपुर में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं का निकाला गया पथ संचलन समदर्शी न्यूज़, जशपुर: राष्ट्र सेविका समिति के प्रवेश शिक्षा वर्ग के अन्तर्गत शुक्रवार 31 मई को घनघोर वर्षा और कड़कते बादलों के बीच जशपुर में राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं का पथ संचलन निकाला गया। तूफानी वर्षा चमकती बिजली भी सेविकाओं के पद संचलन में बाधा न बन सकी, सेविकाएं निरंतर आगे बढ़ती रही। राष्ट्र सेवा के संकल्प के साथ ध्वज हाथ में थामे तूफानी हवा भी ध्वज दंड को हिला…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर जिले में नशे के विरूद्ध पुलिस और प्रशासन ने छेड़ा अभियान, पूरे जिले में COTPA एक्ट के अंतर्गत कुल 76 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाही
सार्वजनिक स्थलों में बीडी/सिगरेट पीने पर होगी कार्यवाही नाबालिग को धूम्रपान सामग्री विक्रय करने पर भी COTPA एक्ट के तहत कार्रवाई होगी एवं नशे की सामग्री जप्त की जाएगी इस दौरान आम लोगों को COTPA एक्ट के संबंध में जागरूक किया गया, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : नशे की विरुद्ध जशपुर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल करते हुये साथ मिलकर पूर्व में दिनांक 23.05.2024 को पुलिस कार्यालय में मीटिंग आयोजित की गई थी, जिसमें COTPA एक्ट के तहत् कार्यवाही करने हेतु एक विशेष टीम का गठन किया गया है।…
Read Moreस्व. अशलम शेर की स्मृति में कुनकुरी में आयोजित जिला स्तरीय रात्रीकालीन नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, यंग तिरंगा जशपुर बनी विजेता….
विजेता टीम यंग तिरंगा जशपुर को एक लाख रूपये नगद के साथ प्रदान की गई विजेता ट्राफी उपविजेता टीम कांसाबेल इलेवन को 51 हजार रूपये नगर के साथ प्रदान की गई उपविजेता ट्राफी समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी: स्व. अशलम शेर की स्मृति में कुनकुरी नगर के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय रात्रीकालीन नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समापन के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय सम्मिलित हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreजशपुर : समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों एवं जप्त शराब की राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में नष्टीकरण की कार्यवाही की गई पूर्ण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर जिले के विभिन्न थाना/चौकी में काफी लंबे समय से रिकार्ड एवं शराब नष्टीकरण की कार्यवाही संपन्न नहीं हुई थी, पुराने अभिलेख रिकार्ड थाना/चौकी में रखे होने से बहुत सारी जगह अनावश्यक घेरी हुई थी, जिसके निराकरण किये जाने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारियों की मीटिंग लेकर पुराने अभिलेख जो खराब होने की स्थिति में हैं एवं समयावधि पूर्ण कर चुके अभिलेखों के…
Read Moreप्रशासन के दामन पर लग न जाये दाग, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर प्रकरण में जांच के स्थान पर प्रकरण को दबाने की हुई कवायद, सीएम के विधानसभा मुख्यालय का मामला….जाने कुनकुरी के किस विभागीय कार्यालय का है प्रकरण….पढ़े पूरी खबर….
महिला सशक्तिकरण एवं कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सवालों के घेरे में बड़ा सवाल, क्या शासन प्रशासन महिला को दिलायेगा न्याय ? समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : विधानसभा चुनाव के दौरान एक महिला के साथ तत्कालीन विधायक द्वारा तथाकथित दुर्व्यवहार के प्रकरण में कुनकुरी थाना प्रवेश द्वार पर धरना देकर न्याय दिलाने का प्रयास करने वाले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने शासन काल में अपनी ही विधासभा मुख्यालय के जनपद कार्यालय में कार्यस्थल पर दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न की शिकार हुए महिला कर्मचारी को न्याय दिलाने में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगें?…
Read Moreनंद कुमार गुप्ता की ईलाज के दौरान जिला अस्पताल जशपुर में हो गई मृत्यू, हत्या करने के अभियुक्त बस एजेंट गोविन्द प्रधान उर्फ भोला को थाना सिटी कोतवाली जशपुर ने किया गिरफ्तार
मृतक द्वारा गोविन्द प्रधान उर्फ भोला के पहने हुये चश्मा को निकाल देने एवं विवाद से नाराज होकर सिर, माथा में झापड़ मारकर चोंट पहुंचाकर हत्या कर दिया अभियुक्त के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में धारा 302 भा.दं.सं. का अपराध दर्ज, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण का प्रार्थी किशन कुमार गुप्ता उम्र 34 साल निवासी बनियाटोली ने आज दिनांक 31.05.2024 को थाना जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 30.05.2024 को किसी कार्य से गुमला गया हुआ था, रात्रि करीबन…
Read Moreजशपुर : उपकेंद्र गिरांग में लगा 3.15 एमवीए का ट्रांसफार्मर, क्षेत्र वासियों को लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग से मिलेगा निजात
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बिजली विभाग द्वारा जिले वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उपकेंद्र गिरांग में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 1.6 एमवीए से 3.15एमवीए ट्रांसफार्मर लग गया है। ट्रांसफार्मर लगने से लो वोल्टेज एवं ओवरलोडिंग की समस्या मिल गई है। कम क्षमता वाली ट्रांसफार्मर को हटाकर अधिक क्षमता वाली ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।3.15एमवीए क्षमता वाली ट्रांसफार्मर लग जाने से गिरांग, घोलेंग टिकैतगंज सहित आसपास के टोला पारा के घरों में लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
Read Moreलू के लक्षण, बचाव एवं उपाय के संबंध में जशपुर जिला प्रशासन ने दी आवश्यक जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तापमान में औसत रूप से हुई वृद्धि के कारण विगत कुछ वर्षों से छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ने एवं लू चलने की संभावना है। गर्मी के कारण जन स्वास्थ्य प्रभावित होता है, उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके अनुसार सिर में भारीपन और दर्द का अनुभव होना, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान…
Read Moreविशेष लोक अदालत का आयोजन 29 जुलाई से 03 अगस्त तक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार माननीय उच्चतम न्यायालय में 29 जुलाई से 03 अगस्त 2024 को विशेष लोक अदालत आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें छ.ग. राज्य से संबंधित ऐसे मामले जो माननीय उच्चतम न्यायालय में लंबित है तथा विशेष लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराना चाहते हैं वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम सामरबार निवासी कुसुम बाई का कुआं के पानी में डूबने से 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के पुत्री बिरसमनुी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सन्ना तहसील के ग्राम दनगरी निवासी कुमारी तारामनी का…
Read More