जशपुर का खेलों में स्वर्णिम अध्याय : CM विष्णुदेव साय ने दी 63 करोड़ 84 लाख की सौगात, कुनकुरी में एथलेटिक्स ट्रैक, स्विमिंग पूल, बास्केटबॉल व कबड्डी मैदान सहित आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण

जशपुर, 10 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की नई सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की…

Read More

जशपुर : 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ सफल समापन, दुर्ग संभाग बना ऑल ओवर चैंपियन, तीन वर्गों में जीता विजेता खिताब

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का सुनहरा अवसर प्रदान करती हैं: विधायक श्रीमती गोमती साय जशपुर, 07 सितंबर 2025/ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम जशपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल से सभी को रोमांचित किया। प्रतियोगिता में दुर्ग संभाग की टीम आल ओवर चैंपियन रही। इस टीम ने बालक 15 और 17 आयुवर्ग एवं बालिका 17 आयुवर्ग में विजेता होने…

Read More

जशपुर बना हॉकी का मैदान-ए-जंग: 6 मुकाबलों में सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर का जलवा, बस्तर और सरगुजा की बालिकाएँ आमने-सामने

17 आयुवर्ग बालक वर्ग में सरगुजा ने बस्तर पर 11–0 से दर्ज की एकतरफा जीत जशपुर, 05 सितंबर 2025/ राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के तहत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 04 सितंबर को कुल 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। 15 आयुवर्ग बालक वर्ग में हुए मुकाबलों में बिलासपुर ने बस्तर को 4–1 से पराजित किया, जबकि सरगुजा और दुर्ग के बीच हुए मैच में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4–0 से क्लीन स्वीप किया। 17 आयुवर्ग बालक वर्ग के मुकाबलों में सरगुजा ने बस्तर पर पूरी तरह दबदबा बनाते…

Read More

जशपुर में 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता का आगाज़, विधायक रायमुनी भगत ने किया शुभारंभ – हॉकी स्पर्धा में पांचों संभागों के खिलाड़ी दिखा रहे दम

चार दिवसीय इस हॉकी स्पर्धा में पांचों संभाग के खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी खेल प्रतिभा का जौहर जशपुर, 04 सितंबर 2025/ 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ आज एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने खेल ध्वज फहराकर प्रतियोगिता की शुभारंभ की घोषणा की।  चार दिवसीय इस आयोजन में राज्य के पाँचों संभागों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग, 17 वर्ष आयु वर्ग की बालिका वर्ग तथा…

Read More

बलौदाबाजार के 7 खिलाड़ी राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता के लिए चयनित, जिले में खुशी की लहर

बलौदाबाजार, 27 अगस्त 2025/ जिले के 7 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता कोंडागांव, नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में 28 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। चयनित खिलाड़ी बुधवार को राज्य स्तरीय मुकाबले में हिस्सा लेने रवाना हुए। कलेक्टर दीपक सोनी ने प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी है।जिले के लिए यह बड़ी उपलब्धि है और उम्मीद की जा रही है कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन…

Read More

अबूझमाड़ के जंगलों से निकले खेल के सितारे : 136 से ज्यादा टीमों ने किया वॉलीबॉल प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन, नारायणपुर में वॉलीबॉल का महासंग्राम शुरू, 25 हजार तक के इनाम और युवाओं में दिखा गजब का उत्साह.

थाना स्तर एवं मुख्यालय स्तर पर होगा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जिले के सभी 14 थानों क्षेत्र एवं कैंप कुतुल में किया जा रहा आयोजन, थाना स्तर पर विजेता टीमें होंगे मुख्यालय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में सम्मिलित. सभी थाना क्षेत्र से कुल 136 से ज्यादा टीमों का हुआ रजिस्ट्रेशन, सबसे अधिक कुतुल कैंप में हुआ कुल 18 टीमों का रजिस्ट्रेशन. नारायणपुर. 08 अगस्त 2025 : नारायणपुर जिले में 07 अगस्त 2025 से अबूझमाड़ खेल उत्सव के तहत वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जो युवाओं की खेल प्रतिभा को…

Read More

राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग पदक विजेता खिलाड़ियों से मुख्यमंत्री श्री साय की मुलाकात, खिलाड़ियों को मिली सराहना और शुभकामनाएं

रायपुर, 29 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रदेश के विजेता खिलाड़ियों में रजत पदक विजेता अन्नू देवी कुंवर, दीप्ति साहू तथा कांस्य पदक विजेता संजना कन्नौजिया और हर्षा सेन शामिल थीं।…

Read More

जशपुर में बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण का कलेक्टर रोहित व्यास ने किया गहन निरीक्षण, दिए गुणवत्ता व समयबद्धता के निर्देश

जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहा मिनी इंडोर स्टेडियम , बच्चे स्टेडियम में बास्केटबॉल शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस खेल सकेंगे जशपुर, 14 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जशपुर में 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहे मिनी इंडोर स्टेडियम के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य एजेंसी को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए हैं। और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में स्टेडियम का निर्माण कार्य चालू इसके लिए…

Read More

खेल, सम्मान और जोश का अद्वितीय संगम : आईपीएल की तर्ज पर कुनकुरी में शुरू हुआ प्रीमियर क्रिकेट लीग का चैप्टर 3, 10 टीमों की बीच शुरू हुआ रोमांचक मुकाबला

कुनकुरी, 3 मई 2025 : कुनकुरी नगर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए शुक्रवार की शाम ऐतिहासिक रही। तीन वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कुनकुरी प्रीमियर लीग (केपीएल) चैप्टर 3 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे नगर को खेल के रंग में रंग दिया। आयोजन स्थल पर भारी संख्या में खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही और पूरे माहौल में उत्सव जैसा जोश नजर आया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर के चिकित्सक डॉ. पी. सी. कुजूर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील की…

Read More

चिंतन शिविर-2025 : खेल और युवा मामलों पर राष्ट्रीय मंथन : छत्तीसगढ़ के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा हुए शामिल

रायपुर, 7 मार्च 2025/ खेल और युवा मामलों के संबंध में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों का राष्ट्रीय “चिंतन शिविर” 7 और 8 मार्च 2025 को कान्हा शांति वनम, हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय (MYAS) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मंथन सत्र में केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, विभिन्न राज्यों के खेल मंत्री, खेल विशेषज्ञ और अन्य प्रमुख प्रतिनिधि शामिल हुए। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक…

Read More