आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर ने की कार्रवाई रायपुर, 05 जून 2025/ स्कूल शिक्षा विभाग के युक्तियुक्तकरण संबंधी निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) बम्हनीडीह, जिला जांजगीर-चांपा एम.डी. दीवान को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की यह कार्रवाई आयुक्त बिलासपुर संभाग बिलासपुर द्वारा की गई है। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह विकासखण्ड में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों का चिन्हांकन कर वरीयता सूची तैयार की जानी थी। जिला शिक्षा अधिकारी, जांजगीर-चांपा द्वारा कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उल्लेख किया…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_शिक्षा
बस्तर संभाग में 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण : अब बच्चों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
रायपुर, 02 जून 2025/ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुरूप राज्य में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और समावेशी बनाने के उद्देश्य से शालाओं के युक्तियुक्तकरण की दिशा में एक सार्थक पहल की जा रही है। इस पहल के तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 1611 शालाओं का युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। इससे विद्यालयों की गुणवत्ता, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक वातावरण में व्यापक सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। बस्तर संभाग के संयुक्त संचालक शिक्षा से प्राप्त जानकारी के अनुसार…
Read Moreराजनांदगांव जिले के ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई और रिजल्ट प्रभावित, शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की है जरूरत
रायपुर, 31 मई 2025/ राजनांदगांव जिले के ग्रामीण अंचल के शासकीय विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के कारण शैक्षणिक गतिविधियाँ प्रभावित हो रही हैं, जिससे परीक्षा परिणामों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोटिया (विकासखंड डोंगरगढ़) में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए कुल 103 विद्यार्थियों की दर्ज संख्या है, परंतु स्वीकृत 11 पदों के विरुद्ध मात्र 03 व्याख्याता कार्यरत हैं एवं 08 पद रिक्त हैं। शिक्षकों की इस गंभीर कमी के कारण वर्ष 2024-25 में कक्षा…
Read Moreजशपुर समर कैंप: बच्चों ने किया कलेक्टोरेट ऑफिस का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशासनिक कार्यों को समझा करीब से
जशपुर, 25 मई 2025/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान से जिले के बच्चों के लिए समर कैम्प का आयोजन संचालित किया जा रहा है। जहां बच्चों को अनके गतिविधियॉ में शामिल कर उनका बौद्धिक विकास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस बच्चों को कलेक्टोरेट कार्यालय का भ्रमण कराया गया और बच्चों को जिला प्रशासन के कार्यों की भी जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्साह से भ्रमण किया और आनंद उठाया। उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म कालीन समर कैंप में बच्चों को स्विमिंग, तीरंदाजी, क्रिकेट,…
Read Moreचंद्रमा को करीब से देखने का सपना हुआ साकार!’ – कोरिया में बच्चों ने टेलीस्कोप से देखा ब्रह्मांड का अद्भुत दृश्य
कोरिया में मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन, विज्ञान की ओर एक नई उड़ान रायपुर 11मई 2025 / शनिवार 10 मई की संध्या को कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित शासकीय आदर्श रामानुज हायर सेकेंडरी स्कूल के मिनी स्टेडियम में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहाँ विज्ञान और खगोलशास्त्र के प्रति जिज्ञासा की चमक बच्चों की आँखों में स्पष्ट दिखाई दी। जिले के 500 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ आयोजित मेगा स्काई वॉचिंग कार्यक्रम विज्ञान शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित…
Read Moreमुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम
रायपुर, 06 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कल 7 मई 2025 को अपराह्न 3 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परिणाम घोषित करेंगे।
Read Moreवनमंत्री श्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल
रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा को बेहतर बनाने से संबंधित कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की : कहा- छत्तीसगढ़ को शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र बनाने का संकल्प
देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में स्थान दिलाने के लिए विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों की गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर कोरबा, दंतेवाड़ा और रायगढ़ में विकसित होंगे राष्ट्रीय मॉडल कॉलेज, खैरागढ़ के इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय को मिलेगा वैश्विक आयाम रायपुर 26 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर देश के टॉप 100 शैक्षणिक संस्थानों की रैंकिंग में शामिल करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा किया गया तो अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ाई…
Read Moreस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में प्रवेश प्रारंभ, शिक्षक गांव-गांव जाकर कर रहे अपील…..!
कुनकुरी. 9 अप्रैल 2025 : स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दोकड़ा में कक्षा 1 से 12 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक शुरू हो चुकी है। विद्यालय प्रशासन और शिक्षक टीम ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और अपने बच्चों का नामांकन कराएं। इस बार, शिक्षक गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण का कार्य कर रहे हैं और सीधे अभिभावकों से मिलकर उन्हें बच्चों को प्रवेश कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली…
Read Moreजशपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए परीक्षा 20 अप्रैल को, ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड!
जशपुर 03 अप्रैल 2025/ प्रयास बालक व कन्या आवासीय विद्यालयों के सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्राक्चयन परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/Student-Admission-Detail पर क्लिक करके 03 से 20 अप्रैल 2025 तक डाउनलोड कर सकते है। प्रवेश हेतु परीक्षा 20 अप्रैल .2025 दिन रविवार को समय 09.00 बजे उपस्थिति व रिपोर्टिंग तथा कक्ष परीविक्षक द्वारा प्रातः 09.30 बजें से 10.00 बजें तक परीक्षार्थी के ओएमआर सीट भराया जाना है, तथा परीक्षा प्रारंभ एवं समाप्ति का समय प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक परीक्षा आयोजित किया…
Read More