प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया आभार रायपुर 5 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री…
Read MoreTag: #DharmendraPradhan
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की महत्वपूर्ण मुलाकात, छत्तीसगढ़ की शिक्षा व विकास पर चर्चा
नई दिल्ली-रायपुर, 12 अगस्त 2025 : केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाक़ात की। इस दौरान बिलासपुर संसदीय क्षेत्र में स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने, खेल सुविधाओं का विस्तार करने और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस पहल करने…
Read Moreवनमंत्री श्री कश्यप राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में हुए शामिल
रायपुर, 02 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की 59वीं जनरल काउंसिल की बैठक में शामिल हुए। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में शिक्षा को बेहतर बनाने से संबंधित कई अहम मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित थे।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Read More