जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने घर-घर जाकर जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत परखी, ग्रामीणों से संवाद कर दिए समग्र जल आपूर्ति के निर्देश

बानगांव, डूमरबहार एवं तिरसोंठ में घर-घर जाकर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन द्वारा जलापूर्ति का किया निरीक्षण जल जीवन मिशन के अंतर्गत वंचित हितग्राहियों हेतु योजना निर्माण के दिये निर्देश जशपुर, 07 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने बुधवार को पत्थलगांव विकासखण्ड के बानगांव, डूमरबहार एवं तिरसोंठ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जलापूर्ति के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर स्टैंड पोस्ट निर्माण एवं जलापूर्ति की जांच की। उन्होंने घर जाकर ग्रामीणों से इसके संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली। बानगांव के सुखवासीपारा में सोलर…

Read More

जशपुर के प्राकृतिक रत्नों को मिलेगा नया जीवन, कलेक्टर रोहित व्यास ने केशलापाठ और घोघरा डैम के पर्यटन विकास की रखी नींव

केशलापाठ में पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यवस्था के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश कलेक्टर ने केशलापाठ एवं घोघरा डैम में पर्यटन विस्तार हेतु किया निरीक्षण जशपुर, 07 अगस्त 2025/ विकासखंड पत्थलगांव के तमता स्थित प्रसिद्ध केशलापाठ एवं घोघरा डैम का बुधवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में पर्यटन की संभावनाओं के विकास एवं पर्यटन द्वारा लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से चर्चा की। इस हेतु सर्वप्रथम वे केशलापाठ पहुंचे। जहां हर वर्ष पौष…

Read More

फाइलों से बाहर निकला प्रशासन! जनता के बीच जाकर समस्याएं सुलझा रहे कलेक्टर रोहित व्यास, जशपुर में मिली नई पहचान, प्रशासनिक कार्यशैली में आया सकारात्मक बदलाव

जशपुर, 31 जुलाई 2025/ जिले में कलेक्टर रोहित व्यास की कार्यशैली इन दिनों आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में जिले का प्रशासन अब फाइलों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान देने में जुटा हुआ है। कलेक्टर व्यास लगातार विभिन्न विकासखंडों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पत्थलगांव में विधायक श्रीमती गोमती साय के साथ भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम निर्माण, हाइटेक बस…

Read More

कौशल से करियर की उड़ान: जशपुर लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित इलेक्ट्रिशियन इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता में युवाओं ने बिखेरी प्रतिभा, दो आयु वर्गों में हुआ मुकाबला

जशपुर, 27 जुलाई 2025/ जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में जिला स्तरीय कौशल तिहार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर खास तौर पर इलेक्ट्रिशियन इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लाइवलीहुड कॉलेज के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत प्रशिक्षित सात लाभार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी। पहली श्रेणी 22 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के लिए थी, जबकि दूसरी श्रेणी में 22 से 45 वर्ष के बीच के लाभार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के…

Read More

बगिया हैलिपैड पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आत्मीय स्वागत, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया भव्य अभिनंदन

जशपुर, 24 जुलाई 2025/ जिले के नागरिकों के लिए 24 जुलाई 2025 का दिन उत्साह और सम्मान से भरा रहा, जब छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन बगिया हैलिपैड पर हुआ। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए वहां एक गरिमामय माहौल देखने को मिला, जहां जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने आत्मीयता और आदर के साथ उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सूरजपुर संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक कुमार…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर को मिले दो बड़े पुल निर्माण कार्य: 12.87 करोड़ की लागत से घेरडेवा नाला और गिरमा नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग

जशपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों…

Read More

CM विष्णुदेव साय की बड़ी घोषणा: जशपुर में कोकिया नदी, चंपाझरिया नाला और गुढ़ा नाला पर बनेंगे हाईलेवल ब्रिज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को 11 करोड़ 52 लाख रुपए की सौगात, तीन स्थानों पर होंगे उच्च स्तरीय पुलों का निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए एक और बड़ी सौगात दी है। जिले के तीन प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए कुल 11 करोड़ 52 लाख 43 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी और वर्षा…

Read More

मुख्यमंत्री की पहल से खुलेंगे विकास के द्वार! जशपुर में 7.39 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, गाँवों को मिलेगा शहर से सीधा जुड़ाव

झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग व कछार से चौराआमा सड़क मार्ग का होगा निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए अधोसंरचना कार्य को मजबूती दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही मंजूरी और तेजी से हो रही इसके क्रियान्यवन ने जिले के विकास को गति दी है। जिससे दूरस्थ गांव भी शहर से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल आवागमन शुलभ हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली है। शासकीय योजनाओं की पहुंच…

Read More

74 हज़ार से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिला पक्का आशियाना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली जशपुर के सैकड़ों गांवों की तस्वीर — सुकून, सुरक्षा और सम्मान के साथ जी रहे अब हज़ारों लोग

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदल रही ग्रामीण परिवार की ज़िंदगी खुद का पक्का मकान मिलने से खुश है लोग जशपुर 17 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासन की योजनाओं का लाभ अब समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना से दूरस्थ अंचलों के लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है और हितग्राही अपने खुद के मकान में सुकुन से जीवन व्यतीत कर रहे हैं। जिला पंचायत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में 74 हजार 346 मकान पूर्ण हो चुके…

Read More

जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों को मिले अहम निर्देश

जशपुर,17 जुलाई 2025/ लोक सभा सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना पर किए गए खर्चों की विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि विगत वर्ष से जो खनिज न्यास निधि की राशि मिली थी उसका ही अभी तक उपयोग किया जा रहा है। इस वर्ष राशि प्राप्त नहीं हुई है। कलेक्टर ने आग्रह किया की जशपुर वनांचल जिला है यहां अधोसंरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा,…

Read More