डॉ. रमन सिंह के प्रयास से 2 करोड़ से ज्यादा के कार्यों को मंजूरी : गांवों में आएगा विकास का उजियारा, सीसी रोड, शेड, नाली और सामुदायिक भवन से चमकेंगे गांव, ग्रामीणों ने दिया डॉ. रमन सिंह को धन्यवाद.

राजनांदगांव जिले में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2025-26 के अंतर्गत 2 करोड़ 13 लाख से अधिक की स्वीकृति, ग्रामों में शेड, सीसी रोड, नाली व सामुदायिक भवन का होगा निर्माण. विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय और ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा को जताया आभार. राजनांदगांव. 04 जुलाई 2025 : राजनांदगांव जिले में समग्र ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 2 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक लागत के 60 विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनमें…

Read More

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- आपातकाल की दुर्दशा शब्दों में व्यक्त कर पाना नामुमकिन

रायपुर, 2 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि 25 जून 1975 हमारे देश के लिए काला दिन था, उस समय तत्कालीन कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक स्वार्थ के कारण आपातकाल थोप दिया था। वह समय देश के लिए लड़ने वाले सभी लोगों को अकारण ही जेल में डाल दिया गया था, और वहां किस तरह की दुर्दशा थी उन्हें शब्दों में जाहिर नहीं किया जा सकता। श्री साय बुधवार को राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में भारतीय जनता युवा मोर्चा…

Read More

सिंचाई में ऐतिहासिक क्रांति : 242.80 करोड़ की डैम परियोजना से बदल जाएगी 41 गांवों की किस्मत, डॉ. रमन सिंह की बड़ी जीत, सूखा अब इतिहास बनेगा, लमती फीडर डैम योजना से 1840 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, हजारों किसानों को जीवनदान.

विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 242.80 करोड़ की लमती फीडर डैम परियोजना को मिली स्वीकृति, 41 गांवों की खेती को मिलेगा नया जीवन. राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन, विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के दृढ़ प्रयासों से 242.80 करोड़ रुपये की लागत वाली लमती फीडर डैम परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से 41 गांवों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, जिनमें 10 अत्यंत सूखाग्रस्त गांव भी सम्मिलित हैं।…

Read More

स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार की ओर कदम : NHM के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्तियां, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज वितरित करेंगे 165 नियुक्ति पत्र, इतिहास रच गया राजनांदगांव, 165 नियुक्तियां, 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का शुभारंभ.

राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल, 165 पदों पर नियुक्ति पत्रों का होगा वितरण राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के भविष्य के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन नियुक्तियों से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सरकारी रोज़गार के नए अवसर भी…

Read More

राजनांदगाँव के विकास के नए अध्याय की शुरुआत, 350 करोड़ से इलेक्ट्रॉनिक मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर और 25 करोड़ रुपये की स्पेस मैनुफैक्चरिंग क्लस्टर को मिली स्वीकृति

अब अंतरिक्ष में बजेगा राजनांदगाँव का डंका, प्रदेश के पहले ‘स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर” को मंजूरी, राजनांदगांव के बिजेतला में बनेगा क्लस्टर डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से उद्योग और अंतरिक्ष तकनीक में खुले नए द्वार, जताया मुख्यमंत्री साय का आभार राजनांदगांव, 16 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों एवं दृढ़ संकल्प के फलस्वरूप आज राजनांदगांव को औद्योगिक और अंतरिक्ष तकनीक के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें मिली हैं। राजनांदगांव के ग्राम पटेवा, तहसील घुमका में लगभग 322 एकड़ भूमि पर 350 करोड़…

Read More

राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को मिला डॉ. रमन सिंह का उपहार, केंद्र से मिली 6 करोड़ 36 लाख का 4-लेन सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक की स्वीकृति

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की पहल पर ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत राजनांदगांव में बनेगा 6 करोड़ 36 लाख की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक ट्रैक राजनांदगांव, 8 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रमन सिंह के सतत प्रयासों से केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। राजनांदगांव की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया योजना’ के अंतर्गत राजनांदगांव…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध!

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ रायपुर, 17 मार्च, 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन…

Read More