उन्नत कृषि योजना पर कांग्रेस का आरोप – छत्तीसगढ़ में धान किसानों के खिलाफ साज़िश ? दीपक बैज बोले – खाद नहीं, योजना के नाम पर छलावा, बीज-खाद की किल्लत और 3100/- का डर, भाजपा नहीं चाहती कि किसान धान उगाएं.

उन्नत कृषि प्रोत्साहन योजना खाद, बीज के संकट से ध्यान भटकाने का प्रयास – दीपक बैज. 3100/- रूपये में धान की खरीदी नही करनी पड़े, इसलिये सरकार नहीं चाहती किसान धान पैदा करें. रायपुर. 01 जुलाई 2025 : खरीफ की फसल में दलहन, तिलहन की फसल लेने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय किसानों से नया धोखा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जलवायु के अनुसार धान की फसल लेना खरीफ में किसानों के लिये सबसे ज्यादा फायदे की खेती है। साय सरकार…

Read More

कांग्रेस का बड़ा सियासी दांव! रायपुर में खड़गे की विशाल सभा से पहले चार अहम बैठकें, आंदोलन की रणनीति तय!

रायपुर/23 जून 2025। प्रदेश कांग्रेस की चार महत्वपूर्ण बैठकें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, राष्ट्रीय सचिव एवं सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, राष्ट्रीय सह-सचिव एवं सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। पहली बैठक पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की हुई जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक हालात तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा किया। इस बैठक में…

Read More

दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ कांग्रेस की चार दिवसीय पदयात्रा संपन्न : पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर की खनिज संपदा लूट के खिलाफ किया 40 किमी की पदयात्रा

रायपुर/29 मई 2025। छत्तीसगढ़ के जल, जंगल, जमीन, खनिज संसाधनों को बचाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में 26 से 29 मई 2025 को किरंदुल से दंतेवाड़ा तक 40 कि.मी. की न्याय पदयात्रा दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट घेराव के साथ संपन्न हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम हुआ है अवैध खनन के कई मामले सामने आ रहें हैं और इस प्रकार से…

Read More

बस्तर को बेचने की साजिश? आदिवासी पलायन और खदान सौंपने पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, दीपक बैज की पदयात्रा से गरमाई सियासत

रायपुर/26 मई 2025। विष्णुदेव साय सरकार की कॉर्पोरेट परस्त नीतियों के विरोध में बस्तर की समृद्धि, संस्कृति संसाधन और पर्यावरण को बचाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में आज किरंदुल से दंतेवाड़ा तक की न्याय पदयात्रा की शुरुआत हुई। 4 दिनों की इस 40 किलोमीटर की पदयात्रा का समापन 29 मई 2025 को दंतेवाड़ा जिला कार्यालय के घेराव के साथ होगा। भारतीय जनता पार्टी के सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को निजी हाथों में सौंपने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पूरा बस्तर…

Read More

19 मई को जांजगीर चांपा में होगी कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, तैयारी की बैठक संपन्न

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रभारी सचिव द्वय जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ हुए बैठक में शामिल रायपुर/16 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे देश में कांग्रेस संविधान बचाओ अभियान चला रही है। छत्तीसगढ़ में इसकी शुरूआत जांजगीर चांपा से होगी। 19 मई को जांजगीर चांपा में संविधान बचाओ रैली होगी, उसके बाद सभी जिला मुख्यालयों और विधानसभा क्षेत्रों में संविधान बचाओ रैली निकाली जायेगी। जिला एवं विधानसभा के बाद कांग्रेस घर-घर तक संविधान बचाओ अभियान लेकर जायेगी। जांजगीर चांपा में होने वाली…

Read More

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस करेगी सीएम हाउस घेराव – दीपक बैज

रायपुर/17 अप्रैल 2025। प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश की गूंगी, बहरी सरकार को जगाने कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। नगर निगम के सामने 11 बजे कांग्रेसजन एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश…

Read More

पुलिस हिरासत में लगातार हो रही मौत गृहमंत्री इस्तीफा दे – दीपक बैज

साय सरकार की पुलिस नाकाम तो थी ही क्रूर और हत्यारी भी बन गयी है रायपुर/01 अप्रैल 2025। साय सरकार की पुलिस नाकाम तो थी ही क्रूर और हत्यारी भी बन गयी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद पुलिस हिरासत में पांच मौतें हो चुकी है। पुलिस कानून व्यवस्था तो संभाल नहीं पा रही, खुद कानून हाथ में लेकर हत्या करने पर उतारू हो गयी है। जशपुर में दिन दहाड़े एक महिला सरपंच की हत्या कर दिया गया, इसीदिन राज्य…

Read More

चुनाव से पहले वादे, बाद में खामोशी! मोदी की गारंटी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा हमला—कहा ‘भरोसा टूटा है, जवाब दीजिए’

रायपुर/29 मार्च 2025। प्रधानमंत्री मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास पर कांग्रेस ने उनसे सवाल पूछा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी जी विधानसभा चुनाव में मोदी की गारंटी के नाम से छत्तीसगढ़ की जनता से भाजपा ने वादा किया था जब भाजपा की सरकार बनेगी तो इन वादों को पूरा किया जायेगा, आज भी वे वादे पूरे नहीं हुए। आपने खुद कहा था यह वादे मोदी की गारंटी है इसे पूरा करने की जवाबदारी मेरी है। आपकी सरकार इन वादों को पूरा नहीं कर रही है तो…

Read More

पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने आईना दिखाया है भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी – दीपक बैज

भाजपा में काम करने वाला कोई और मलाई खाने वाला कोई और रायपुर/28 मार्च 2025। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर साय सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने आईना दिखाया है। भाजपा सरकार में दलाल संस्कृति हावी है। पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के पत्र से भाजपा संगठन और सरकार के बीच चल रही तनातनी को उजागर किया है भाजपा में भारी गुटबाजी और अंतर्कलह चल रहे। भाजपा में…

Read More

छत्तीसगढ़ में नकली और अवैध शराब की सप्लाई पर कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- ‘साय सरकार की काली कमाई का खेल’

भाजपा सरकार शराब की काली कमाई में डूब गयी है रायपुर/25 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की नकली मिलावटी और अवैध शराब को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि बलरामपुर के सरकारी शराब दुकान में बियर के बोतल में गंदा पानी मिला, जगदलपुर में दर्जनों पेटी अवैध शराब मध्यप्रदेश से आए कई जिलों की सीमा पार कर अवैध शराब की निर्बाध सप्लाई बिना सत्ता के संरक्षण के संभव नहीं है। सरकारी शराब दुकानों में दो गल्ले चल रहे…

Read More