रायपुर : समर्थन मूल्य में धान के उपार्जन में सरकार की लापरवाही और बदइंतजामी पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि सरकार के कागजी दावों में तो 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अधिकांश उपार्जन केन्द्रो में किसान धान लेकर पहुंचे तो रहे हैं, पर उनका धान नहीं खरीदा जा रहा है और उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। सहकारी समितियां के कर्मचारी पिछले 18 दिनों से हड़ताल पर हैं, लेकिन यह सरकार…
Read MoreTag: #धानउपार्जन
जशपुर में 24×7 सक्रिय धान खरीदी कंट्रोल रूम शुरू—किसानों की हर समस्या का होगा त्वरित समाधान
जशपुर : धान खरीदी कंट्रोल रूम 07763-223732 रहेगा 24 घंटे सक्रिय समस्याओं का होगा त्वरित समाधान, धान उपार्जन कार्यों पर प्रशासन की सतत निगरानी जशपुर : कलेक्टर कार्यालय खाद्य शाखा द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन कार्यों की सतत निगरानी एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी धान खरीदी नीति के तहत धान खरीदी अवधि में उत्पन्न समस्याओं एवं कठिनाइयों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार…
Read Moreधान खरीदी में छत्तीसगढ़ ने तोड़े रिकॉर्ड! सिर्फ चार दिन में 7 लाख क्विंटल पार—हड़ताल भी नहीं रोक सकी रफ्तार
अब तक 7 लाख 28 हजार 4 क्विंटल धान की हुई खरीदी सहकारी कर्मचारियों के हड़ताल का कोई प्रभाव नही 18 नवंबर को 4 लाख 56 हजार 859 क्विंटल धान खरीदा गया केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था से प्रसन्न है किसान रायपुर : राज्य के सभी जिलों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का का सिलसिला बिना किसी व्यवधान के अनवरत रूप से जारी है। धान खरीदी शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए है, इसके बावजूद भी राज्य के उपार्जन केंद्रों में धान की आवक तेजी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बिगिनिंग डे धमाकेदार—19 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की तौल, किसानों में जश्न जैसा माहौल
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ: पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन धान उपार्जन 2025-26: किसानों के उत्साह और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदी शुरू किसानों की सुविधा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों का माहौल आज उत्सव और गहमा–गहमी से भरा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित किसानों के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ : किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित…
Read More15 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी की पूरी तैयारी! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — किसानों की सुविधा होगी सर्वोपरि
प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर : राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष…
Read Moreजशपुर में धान खरीदी की तैयारी पूरी — अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने ली समीक्षा बैठक, 46 केंद्रों में की गई कर्मचारियों की नियुक्ति
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने गुरुवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी की तैयारी के संबंध में समीक्षा बैठक ली। खरीदी केन्द्रों जशपुर के सभी धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी वर्तमान में अनिश्चत कालिन हड़ताल पर होने के कारण राज्य शासन के निर्देश पर जिले के सभी 46 उपार्जन केन्द्र प्रभारियो के स्थान पर दिनांक 12.11.25 को शासकीय कर्मचारियो को नियुक्त किया जा कर आज दिनांक 13.11.25 को अपर कलेक्टर जिला जशपुर की अध्यक्षता में धान उपार्जन के संबंघ में विशेष प्रशीक्षण एव उपार्जन कार्य शासन नियम एवं…
Read Moreधान खरीदी में पारदर्शिता की नई मिसाल — जशपुर प्रशासन ने अपनाई ‘सतर्क ऐप’ तकनीक, हर गाड़ी की फोटो और GPS लोकेशन होगी रिकॉर्ड
धान खरीदी की सतर्क मोबाइल ऐप से होगी निगरानी खरीदी केंद्रों से धान भरे गाड़ियों के आवागमन पर जीपीएस से रखी जाएगी नजर अवैध धान खरीदी बिक्री पर होगी कड़ी कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री साहू ने धान उपार्जन की तैयारियों के प्रशिक्षण बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश समितियों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने किया निर्देशित 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी को लेकर आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रशिक्षण…
Read Moreकिसानों की कमर तोड़ रही सरकार! सहकारी समितियों के कर्मचारी, बैंक स्टाफ और ऑपरेटर आंदोलित — सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप
रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सहकारिता विरोधी, कर्मचारी विरोधी और किसान विरोधी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की दुर्भावना और अकर्मण्यता के चलते छत्तीसगढ़ के 2739 उपार्जन केदो में धान खरीदी को लेकर संशय की स्थिति है। समर्थन मूल्य पर खरीब सीजन 2025-26 के उपार्जन शुरू होने में बमुश्किल एक हफ्ते का समय बचा है लेकिन अब तक कोई तैयारी सरकार के स्तर पर नजर नहीं आ रही है, उल्टे छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार
रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान गठन तो किया गया, लेकिन इसके बुनियादी ढांचे (इंफ्रास्ट्रक्चर) के विकास पर पूर्ववर्ती सरकार ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने इस कमी को दूर करने का बीड़ा उठाया है और अब खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को सशक्त अधोसंरचना और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री श्री…
Read More