जशपुर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, 2628 किसानों से खरीदी गई 167246 क्विंटल धान जशपुर : जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 2,628 किसानों से 1,67,246 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है, जिसकी राशि 39.62 करोड़ रुपये से अधिक है। किसानों के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण सतत् रूप से भी की जा रही है। धान खरीदी का कार्य जिले के 46 उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित रूप से संपादित किया जा रहा…
Read MoreTag: #TokenSystem
समय पर टोकन, सुचारू तौल और पारदर्शी खरीदी—जशपुर के धान केंद्र में किसान संतोष यादव का बेझिझक अनुभव, बोले: ‘ऐसी सुविधाएँ पहले कभी नहीं मिली
संतोष यादव ने धान खरीदी केन्द्र में आसानी से बेचा अपना धान, समय पर टोकन भी कटा सुविधा देखकर संतुष्ट हुए जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं किसान हितैषी नीतियों के अनुरूप जशपुर जिले में धान खरीदी कार्य सुचारू, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बासनतला धान खरीदी केन्द्र में धान उपार्जन कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान के साथ किया गया। कृषक श्री संतोष यादव का पुष्पमाला पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया तथा धान,…
Read Moreधान खरीदी में क्रांतिकारी बदलाव! किसान कीर्तम राम पटेल बोले—“इस साल व्यवस्था सबसे बेहतरीन, समय और मेहनत दोनों की बचत”
धान खरीदी व्यवस्था से किसानों का बढ़ा भरोसा : रामपुर के किसान कीर्तम राम पटेल ने सुचारू व्यवस्थाओं के लिए शासन को दिया धन्यवाद रायपुर : प्रदेशभर में जारी धान खरीदी तिहार किसानों के लिए राहत, पारदर्शिता और सुगमता का संदेश लेकर आया है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के कृषक एवं गांव के पटेल, कीर्तम राम पटेल ने खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सरल, व्यवस्थित और किसान हित में है। कृषक श्री कीर्तम राम पटेल…
Read Moreमेहनत से आधुनिकता की ओर: किसान प्रदीप पटेल ने 51.60 क्विंटल धान बेचकर ट्रैक्टर खरीदने का सपना किया साकार
खेती से कमाई, अब आधुनिकता की ओर बढ़ते कदम : मेहनत से मिली नई उड़ान – किसान प्रदीप पटेल अब खरीदेंगे अपना ट्रैक्टर रायपुर : सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गंधराचुवा के युवा एवं मेहनतकश किसान प्रदीप पटेल ने इस खरीफ सीजन में अपनी उपज बेचकर अपने एक बड़े सपने को सच करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। धान खरीदी केन्द्र कनकबीरा में प्रदीप ने करीब 2 एकड़ भूमि से प्राप्त 51.60 क्विंटल धान राज्य सरकार को बेचा है। प्रति क्विंटल 3100 रुपये के समर्थन मूल्य से वे बेहद खुश…
Read More3,100 रु. समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी से खुश किसान—धनेश राम ने बताया ‘मोबाइल टोकन ने समय और परेशानी दोनों बचाई’
अम्बागढ़ चौकी के कलकसा के किसान धनेश राम ने स्वयं के मोबाइल से कटा टोकन, जताई खुशी, डिजिटल नवाचार से किसानों का धान विक्रय हुआ आसान रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है। इसका सकारात्मक प्रभाव जिलेभर के किसानों के चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा है। अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम कलकसा के किसान श्री धनेश राम आज कौड़ीकसा उपार्जन केंद्र में…
Read Moreजशपुर : धान खरीदी केंद्र में किसान की बड़ी प्रतिक्रिया! सेत राम बोले—“सिस्टम पहले से बेहतर, कोई परेशानी नहीं”
सेत राम ने कहा धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई किसानों की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान मुख्यमंत्री ने सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के दिए निर्देश जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए हैं। इसी…
Read Moreघर बैठे धान बेचने का नया जमाना! तुंहर टोकन ऐप ने बदल दी पूरी खरीदी व्यवस्था—किसानों ने कहा ‘अब नहीं लगती लाइन’
घर बैठे धान विक्रय का नया दौर: तुंहर टोकन ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत मोबाइल से काट रहे टोकन, धान खरीदी प्रक्रिया हुई पारदर्शी और तेज रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान उपार्जन को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए शुरू किया गया तुंहर टोकन मोबाइल ऐप किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। धान खरीदी तिहार के बीच इस डिजिटल नवाचार ने उपार्जन केंद्रों में लगने वाली भीड़, समय की बर्बादी और पारंपरिक जटिलताओं को काफी हद तक कम कर दिया…
Read Moreधान खरीदी में आया ‘सुपरफास्ट’ बदलाव! महासमुंद के किसानों को 3 दिन में मिला टोकन, ₹3100 प्रति क्विंटल के फैसले ने बदली किस्मत
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और किसान-कल्याण की प्राथमिकता को धरातल पर उतारती हुई राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना आज किसानों के लिए वास्तविक परिवर्तन का माध्यम बन रही है। बेहतर समर्थन मूल्य, पारदर्शी एवं सुविधाजनक उपार्जन व्यवस्था, तथा टोकन प्रणाली जैसे सुधारों ने धान विक्रय प्रक्रिया को सहज, तेज और भरोसेमंद बनाया है। जिसका प्रत्यक्ष लाभ सीमांत कृषक से लेकर बड़े किसानों तक समान रूप से पहुंच रहा है और कृषक अधिक उत्साह और विश्वास के साथ उत्पादन बढ़ा रहे हैं। महासमुंद जिला के विकासखंड…
Read Moreछत्तीसगढ़ में किसानों का ‘बंपर’ संतोष! सरायपाली खरीदी केंद्र में पूरी पारदर्शिता, किसान ने बताया- ‘समय पर टोकन मिला, अब भविष्य सुरक्षित’
रायपुर : सरायपाली के गाँव राजाडीह के मेहनतकश किसान छबीलाल बारी आज गर्व और संतोष से भरे हुए हैं। आज उनके 176 क्विंटल धान का टोकन कट चुका है, और यह पल उनके लिए सिर्फ धान उपार्जन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि पूरे वर्ष की मेहनत का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हितों की रक्षा और हमारे भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध भी बनाता है। पूर्ण पारदर्शी प्रकिया से धान खरीदी धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा, सराईपाली में पूरा कार्य सुचारू और पारदर्शी ढंग से हुआ। किसान छबीलाल…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बिगिनिंग डे धमाकेदार—19 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की तौल, किसानों में जश्न जैसा माहौल
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ: पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन धान उपार्जन 2025-26: किसानों के उत्साह और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदी शुरू किसानों की सुविधा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों का माहौल आज उत्सव और गहमा–गहमी से भरा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित किसानों के…
Read More