जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचन नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य के सफल संचालन हेतु आज स्वामी आत्मानंद विद्यालय सभागार जशपुर नगर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर विकासखंड के सेक्टर अधिकारी, सुपरवाइजर एवं बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि बीएलओ की भूमिका इस कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वे घर-घर जाकर…
Read MoreTag: #मतदातासूची
छत्तीसगढ़ SIR अपडेट : अब सिर्फ 5-6% मतदाताओं को ही दस्तावेज देने की जरूरत, 94% मतदाताओं का स्वतः होगा सत्यापन – निर्वाचन आयोग ने दी राहत
असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 तथा बीएलओ कॉल रिक्वेस्ट के माध्यम से ले सकते हैं मदद रायपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान छत्तीसगढ़ में विगत एसआईआर की मतदाता सूची वर्ष 2003 को आधार मानकर जो मिलान किया गया है उसमें बीएलओ द्वारा वर्तमान में केवल अपने मतदान केंद्र के मतदाताओं का मिलान किया गया है जो कि 71 प्रतिशत के करीब है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद से आज पर्यंत कई मतदाता अन्यत्र शिफ्ट हुए हैं,…
Read Moreमतदाता सूची का डिजिटल सत्यापन शुरू — जशपुर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक में बताया SIR प्रक्रिया का पूरा रोडमैप
जशपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू, 07 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन राजनीतिक दलों के साथ बैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने एसआईआर से जुड़ी प्रक्रियाओं और तैयारियों के संबंध दी जानकारी जशपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एसआईआर हेतु जारी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में छत्तीसगढ़ भी शामिल है। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित ने बुधवार को सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक…
Read Moreलोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने SIR सर्वे को बताया पारदर्शी लोकतंत्र की नई पहल
रायपुर : चुनाव आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे प्रारंभ करने के निर्णय का स्वागत करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह कदम लोकतंत्र की जड़ों को और सशक्त बनाएगा। सही एवं अद्यतन मतदाता सूची पारदर्शी तथा निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद होती है, और यह पहल उसी दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। सांसद अग्रवाल ने कहा कि बिहार में इस प्रक्रिया की सफलता यह दर्शाती है कि यदि पारदर्शिता और तकनीक-आधारित प्रणाली को प्राथमिकता दी जाए, तो मतदाता…
Read Moreरायपुर ग्रामीण में गुपचुप मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उठे सवाल – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, “क्या छिपाना चाहती है चुनाव आयोग?”
रायपुर/ 03 अक्टूबर 2025। रायपुर ग्रामीण विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण गुपचुप तरीके से करने पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आखिर चुनाव आयोग मतदाता सूची परीक्षण गुपचुप तरीके से क्यों कर रहा है? राजनीतिक दल एवं आम जनता से क्या छुपाया जा रहा है? मतदाता पुनरीक्षण के लिए रायपुर ग्रामीण विधानसभा को ही क्यों चुना गया? शहर के विधानसभा सीटो को पायलट प्रोजेक्ट की तरह क्यों नहीं लिया गया? बहुत सारे सवाल खड़ा हो रहा है? चुनाव आयोग को मतदाता…
Read Moreमतदाता सूची गड़बड़ी का मामला गरमाया, दीपक बैज बोले – लोकतंत्र बचाने को चुनाव आयोग करे निष्पक्ष जांच
रायपुर/18 सितंबर 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दूसरी बार प्रेस कांन्फ्रेस लेकर देश की चुनावी प्रणाली विशेष कर मतदाता सूची की गड़बड़ियों के जो साक्ष्य प्रस्तुत किया है वह गंभीर है तथा देश के चुनाव प्रणाली में निष्पक्षता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। देश के लोकतंत्र और चुनावी प्रणाली को बचाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा उठाये गये सवालों की गहन जांच हो और पूरे प्रकरण में जो भी दोषी है उन…
Read Moreडिप्टी सीएम विजय शर्मा का कांग्रेस पर हमला: वोट चोरी रोकने वाले एसआईआर का विरोध कर खुद कठघरे में खड़ी कांग्रेस
रायपुर, 9 सितंबर 2025 : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में मंगलवार को हुई कांग्रेस की रैली को दोहरे राजनीतिक मापदंड का परिचायक बताते हुए कहा है कि जिस वोट चोरी के नाम पर कांग्रेस के लोग हंगामा कर रहे हैं, उसे दुरुस्त करने के लिए चल रहे एसआईआर का विरोध कांग्रेस को नहीं करना चाहिए। मंगलवार को नया रायपुर स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों के सम्बोधित करते हुए श्री शर्मा ने ऐसे अनेक नामों का दस्तावेजों के साथ जिक्र किया जिन्होंने गलत जानकारी देकर कवर्धा…
Read More