कुनकुरी खेल मैदान पर हुआ मुख्य आयोजन, समाज के नेताओं ने रैली को किया संबोधित जय स्तम्भ पर मणिपुर में दिवंगत हुए लोगो को दी गई श्रद्धांजलि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज कुनकुरी द्वारा कुनकुरी खेल मैदान पर आक्रोश दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर नगर में एक रैली निकाली गई जिसमें आदिवासी एकता के संबंध में नारे लगाये गये। रैली खेल मैदान से प्रारंभ होकर जय स्तम्भ, बस स्टैण्ड होते हुए वापस खेल मैदान पहूंची। रैली के…
Read MoreTag: विश्व आदिवासी दिवस
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर बस्तर जिले को दी 637 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात : 2300 कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर जिलेवासियों को 637 करोड़ रुपए से अधिक के लागत के 2300 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 486 करोड़ 70 लाख 76 हजार रुपये लागत के 1838 कार्यों का भूमिपूजन तथा 150 करोड़ 32 लाख रुपए लागत के 462 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। इन कार्यों में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 32 करोड़ 89 लाख रुपये लागत के 198 कार्यों, नगर निगम जगदलपुर के 10 करोड़ 27 लाख 68 हजार रूपए लागत…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस को आक्रोश दिवस के रूप में मना रहा जशपुर जिला का आदिवासी समाज, कुनकुरी खेल मैदान में जुट रहे आदिवासी, कुछ देर में नगर में निकलेगी विशाल रैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कुनकुरी खेल मैदान पर अंचल के आदिवासी समुदाय आक्रोश दिवस के रूप में मनाने एकत्रित हो रहे है। कुछ देर में कुनकुरी नगर में एक विशाल रैली निकालकर आदिवासी समाज आदिवासियों पर विगत दिनों हो रहे अत्याचार का विरोध इस रैली के माध्यम से करेगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर मरावी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों देश भर में आदिवासी समाज पर अनेक प्रकार की प्रताड़ना हुई है। जिसको लेकर आदिवासी समाज काफी…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने दी शुभकामनाएं : भाजपा राज में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को दबाया गया, कांग्रेस राज में आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उन्नति का हुआ काम.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनायें देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासियों की संस्कृति सभ्यता, संवर्द्धित करने का काम हुआ, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बहाल किया गया। उनके शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति के लिये न सिर्फ योजनायें बनाई गई उन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित, प्रताड़ित और शोषित…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस : छत्तीसगढ़ में आदिवासियों का बढ़ा मान, मेहनत का मिला वाजिब दाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ के वन और आदिवासी सदियों से राज्य की पहचान रहे हैं। प्रदेश के लगभग आधे भू-भाग पर जंगल हैं, जहां छत्तीसगढ़ की गौरवशाली आदिम संस्कृति फूलती-फलती है। आदिवासियों का पूरा जीवन वनों पर आधारित होने के बावजूद समय के साथ-साथ उनकी वनों के साथ दूरी बढ़ती गई। भारत के दूसरे आदिवासी क्षेत्रों की तरह छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को भी जल-जंगल-जमीन पर अपने अधिकार के लिए लड़ाई लड़नी पड़ी। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य का सपना इन्हीं अधिकारों की वापसी का सपना था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आदिवासियों…
Read More9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगें जशपुर विधायक विनय भगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रातः 11.00 बजे से जशपुर विधायक विनय भगत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है। आदिम जाति कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वन अधिकार पत्रों का वितरण, वन अधिकार ऋण…
Read Moreराज्य सरकार 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मनाएंगे व्यापक स्तर पर, जिला स्तर पर कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथि तय
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार 09 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को छत्तीसगढ़ में व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है, जिसके लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंत्रालय सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि नामांकित किए गए हैं। मुख्य अतिथियों में मुख्यमंत्री, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा, मंत्रीगण, संसदीय सचिवों, विधायकों के नाम शामिल किए गए हैं। नामांकित नामों के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरगुजा और बस्तर में आयोजित विश्व…
Read Moreविश्व आदिवासी दिवस : ‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन 9 अगस्त से
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त के अवसर पर ‘‘छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक’’ विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन 9 अगस्त से 11 अगस्त 2023 तक कलावीथिका महंत घासीदास संग्राहालय, घडी चौक के पास रायपुर में होगा। कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य छत्तीसगढ़ की जनजातीय जीवन के बारे में फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जन जन तक पहुंचना और उनकी संस्कृति को मूलरूप में बचाये रखने और उसे संजोने में सहयोग देना…
Read Moreछत्तीसगढ़ परब को दिया जा रहा बढ़ावा, चार वर्षों में 2763 देवगुड़ी के लिए राशि 5185.83 लाख रुपए स्वीकृत, आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने देवगुड़ी की राशि एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आदिवासी संस्कृति की अपनी एक विशिष्ट पहचान है। उनकी बोली भाषा, संस्कृति, परम्परा से, रीति रिवाजों से जाना जाता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त 2022 से शासकीय अवकाश का लाभ देकर उनकी बरसों की मांग पूरी कर दी है। ताकि अपने रीति रिवाजों और त्योहार को हर्षाेल्लास के साथ मना सकें छत्तीसगढ़ शासन उनके विकास के लिए अनेकों काम कर रही है। आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आदिवासी सांस्कृतिक का परिक्षण एवं विकास योजनान्तर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में…
Read More9 अगस्त को जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम कलेक्टोरेट जशपुर के मंत्रणा सभाकक्ष में होगा आयोजित
कार्यक्रम हेतु अपर कलेक्टर को किया नोडल अधिकारी नियुक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दी गई है जिम्मेदारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में 09 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। जिस हेतु कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम के आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पृथक-पृथक कार्य करने हेतु आदेशित किया है। इनमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास…
Read More