जशपुर, 13 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम केनाडांड़ में विद्युत आपूर्ति पुनः प्रारंभ हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विकासखंड कांसाबेल के ग्राम केनाडांड़ के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। उनका गांव हाथी विचरण क्षेत्र…
Read MoreTag: #Chhattisgarh_Development
सिंचाई में ऐतिहासिक क्रांति : 242.80 करोड़ की डैम परियोजना से बदल जाएगी 41 गांवों की किस्मत, डॉ. रमन सिंह की बड़ी जीत, सूखा अब इतिहास बनेगा, लमती फीडर डैम योजना से 1840 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित, हजारों किसानों को जीवनदान.
विस अध्यक्ष व राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से 242.80 करोड़ की लमती फीडर डैम परियोजना को मिली स्वीकृति, 41 गांवों की खेती को मिलेगा नया जीवन. राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्यशाली दिन, विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के दृढ़ प्रयासों से 242.80 करोड़ रुपये की लागत वाली लमती फीडर डैम परियोजना को स्वीकृति मिल गई है। इस योजना से 41 गांवों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी, जिनमें 10 अत्यंत सूखाग्रस्त गांव भी सम्मिलित हैं।…
Read Moreस्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार की ओर कदम : NHM के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्तियां, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज वितरित करेंगे 165 नियुक्ति पत्र, इतिहास रच गया राजनांदगांव, 165 नियुक्तियां, 17 आयुष्मान आरोग्य मंदिर क्रियाशील, स्वास्थ्य सेवाओं में नई क्रांति का शुभारंभ.
राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऐतिहासिक पहल, 165 पदों पर नियुक्ति पत्रों का होगा वितरण राजनांदगांव. 01 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में आज का दिन स्वास्थ्य सेवाओं और युवाओं के भविष्य के लिहाज़ से ऐतिहासिक बन गया। विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत 165 पदों पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इन नियुक्तियों से न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सरकारी रोज़गार के नए अवसर भी…
Read Moreमंत्रिपरिषद ने दी छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी, वेयरहाउसिंग से लेकर मल्टीमोडल हब तक निवेश को मिलेगा जबरदस्त प्रोत्साहन
रायपुर, 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को मंजूरी दे दी गई। इस नई नीति के तहत राज्य सरकार लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए 140 करोड़ रुपये तक की अनुदान राशि और अन्य कई रियायतें देगी। लॉजिस्टिक हब, ड्राइ पोर्ट, इनलैंड कंटेनर डिपो, एयर कार्गाे टर्मिनल और गति-शक्ति कार्गाे टर्मिनल जैसे अधोसंरचना लागत का 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 140 करोड़ रुपये होगी।…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया छत्तीसगढ़ सचिवालय के पंचम तल पर बने 13.90 करोड़ रुपये के अत्याधुनिक सभागार का लोकार्पण, तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित कॉन्फ्रेंस हॉल अब सरकारी बैठकों का नया केंद्र
रायपुर 30 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के सेक्रेटरी ब्लॉक के पंचम तल पर निर्मित नवीन सभागार का लोकार्पण किया। 13.90 करोड़ रुपये की कुल लागत से निर्मित यह भव्य सभागार सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। 6450 वर्गफुट क्षेत्र में बने इस कॉन्फ्रेंस हॉल की बैठक क्षमता 185 सीटों की है। सभागार आंतरिक विद्युतीकरण, अग्निशमन व्यवस्था, वातानुकूलन, ऑडियो-विजुअल प्रणाली, आंतरिक साज-सज्जा तथा फर्नीचर सहित सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा,…
Read Moreकुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ₹486.85 लाख की लागत से उच्चस्तरीय पुल निर्माण को मिली स्वीकृति…भाजपा नेता अमन शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार ….जानें यह पुल क्षेत्र के विकास में कैसे बनेगा मील का पत्थर !
कुनकुरी, 3 जून 2025 : वर्षों से लंबित कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी पर पुल निर्माण की मांग अब साकार होने जा रही है। इस ऐतिहासिक और बहुप्रतीक्षित कार्य को राज्य सरकार की स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा ₹486.85 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भाजपा नेता एवं पार्षद अमन शर्मा ने दी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए एक विकास, सुविधा और विश्वास की सौगात बताया। अमन शर्मा ने कहा कि यह केवल एक पुल का निर्माण नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.22 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास
रायपुर. 7 मई 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड लोरमी के राम्हेपुर (एन) में आयोजित समाधान शिविर में 20 करोड़ 22 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नौ करोड़ 84 लाख रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास और दस करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत 164.37 लाख रुपए की लागत से राम्हेपुर (एन.), तेलीखम्ही, मनोहरपुर, चेचानडीह और खैरवारखुर्द…
Read Moreभू-अधिग्रहण से प्रभावित 86 युवाओं को मिला रोजगार : महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने वितरित किए नियुक्ति पत्र
रायपुर, 3 मई 2025/ महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिले के जरही कपसरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) भटगांव क्षेत्र के अंतर्गत भू-अधिग्रहण से प्रभावित स्थानीय 86 युवाओं को महामाया खदान के अंतर्गत रोजगार स्वीकृति पत्र वितरित किया। मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार भू-अधिग्रहण प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत : बीईएमएल के हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट संयंत्र को मंजूरी, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
रायपुर, 17 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य को औद्योगिक और आर्थिक विकास के नए शिखर पर ले जाने की दिशा में आज एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी मंत्रालय भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (बीईएमएल) को राज्य में हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र के स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। इस संयंत्र के लिए बिलासपुर, चांपा के समीप नेशनल हाईवे से लगी 100 एकड़ भूमि को टोकन दर पर आबंटित करने का निर्णय…
Read Moreबीजापुर के सुदूर वनांचल में सुशासन का सूर्योदय : 77 साल बाद तिमेनार में पहली बार जली बिजली! नक्सल प्रभाव वाले गांव में विकास की नई रोशनी, तिमेनार में पहली बार पहुंची बिजली
रायपुर, 23 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के अति सुदूर गांव तिमेनार में मुख्यमंत्री मजरा-टोला विद्युतीकरण योजना के तहत आजादी के 77 वर्षों बाद पहली बार बिजली पहुंची। यह ऐतिहासिक उपलब्धि माओवादी आतंक के अंधकार को चीरकर विकास, अमन और शांति के नए सबेरे की ओर कदम बढ़ाने का प्रतीक है। तिमेनार में अब भय की जगह उजाला और आतंक की जगह उम्मीद ने ले ली है। गांव के 53 घरों में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा कर लिया गया है, जिससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।…
Read More