मुख्यमंत्री ने कोंडागांव, बस्तर एवं सुकमा जिलों की समीक्षा की रायपुर, 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य सरकार द्वारा बीते डेढ़ वर्ष में किए गए कार्यों की जमीन हकीकत का मूल्यांकन और जनता जनार्दन से संवादकर फीडबैक प्राप्त करना है। राज्य शासन का लक्ष्य जनसेवा है और इसके लिए प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी को सजगता और संवेदनशीलता से काम करने की जरूरत है। जनसुविधाओं का ध्यान, समस्याओं का तत्परता से समाधान और गुणवत्तापूर्ण सेवा से ही सुशासन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह बातें…
Read MoreTag: #ChhattisgarhGovernance
अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिलों को मिलेगा पुरस्कार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री ने सरगुजा संभाग के तीन जिलों की समीक्षा की, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत पेशियों की न दें बार-बार तारीख, फील्ड में दिखे सक्रियता रायपुर, 22 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत अम्बिकापुर में सरगुजा, बलरामपुर-रामानुजगंज और जशपुर जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहितकारी शासकीय योजनाओं को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों से…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2025 के संबंध में ली पत्रकार-वार्ता
राजनांदगांव 16 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव प्रवास के दौरान जिला पंचायत सभाकक्ष में सुशासन तिहार 2025 के संबंध में पत्रकार-वार्ता ली। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पाण्डेय, महापौर श्री मधुसूदन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सुशासन तिहार में हम लगातार दूरस्थ और अंदरूनी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। आज सबसे पहले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर ब्लाक के सीतागांव में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुआ। इसके बाद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के…
Read Moreमुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, हृदय से कहा धन्यवाद
कच्चे मकान से पक्के घर तक – एक माँ की ज़िंदगी में लौटी गरिमा और सुकून रायपुर 16 मई 2025/ बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के करेगुट्टा पर्वत की तलहटी में स्थित नक्सल प्रभावित ग्राम उसूर की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों की प्रतीक्षा 15 मई को पूर्ण हुई, जब ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। पक्के आवास की चाबी पाकर शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी…
Read Moreसुशासन तिहार : दरभा के नेगानार में 7 पंचायतों को मिला समाधान शिविर का लाभ, विधायक किरण देव ने किया जनसंवाद.
छत्तीसगढ़ शासन की मंशा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का मिले लाभ – किरण देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव हुए सम्मिलित. जगदलपुर. 12 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक अंतर्गत नेगानार ग्राम में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 7 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भाग लिया और कुल 1987 आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 1965 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा – सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर
मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर, 07 मई 2025// वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का सम्मिलित प्रयास और उद्देश्य होना चाहिए कि वक्फ कानून को लेकर समाज में किसी भी प्रकार का भ्रम न फैले। सभी को वास्तविकता को समझना चाहिए और दूसरों को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए। वक्फ संशोधन कानून को लेकर देशभर में जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है, और इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read Moreदलदली के जंगलों में गूंजा विकास का स्वर: मुख्यमंत्री श्री साय के दौरे से वनांचल में पेयजल, आवास और जनकल्याण योजनाओं की पहुँची सौगात
दलदली सहित वनांचल के गांवों में पेयजल संकट का होगा स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम के दलदली में मुख्यमंत्री श्री साय ने की ऐतिहासिक घोषणाएं, ग्रामीणों में दौड़ी खुशी की लहर रायपुर 6 मई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के सुदूर और दुर्गम पहाड़ियों पर बसे ग्राम दलदली पहुँचे। आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजाति समूह बैगा बहुल्य इस अंतिम सीमावर्ती गांव में मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन की खबर फैलते ही दलदली सहित समीपस्थ ग्रामों के …
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, 71 आवेदनों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जशपुर, 05 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। जनदर्शन में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आवेदकों के राजस्व संबंधी मामले, प्रधानमंत्री आवास योजना, वन अधिकार पट्टा, आजीविका, राशन कार्ड सहित विभिन्न मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
Read MoreBreaking सुशासन तिहार 2025: मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा बंदोरा गांव, पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर लगी जनसंवाद चौपाल
रायपुर/सक्ती, 5 मई 2025 — सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज छत्तीसगढ़ की राजनीति और प्रशासनिक संवेदनशीलता का एक ऐतिहासिक दृश्य सामने आया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीकॉप्टर अचानक सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा। मुख्यमंत्री के इस आकस्मिक दौरे ने गांव के हर व्यक्ति को चौंका दिया, लेकिन साथ ही उम्मीदों की नई किरण भी जगाई। मुख्यमंत्री गांव में पीपल के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रहे है। चौपाल जैसी बैठक में ग्रामीणों ने खुले दिल से अपनी समस्याएं, योजनाओं…
Read Moreसुशासन तिहार में भटगांव को मिला बड़ा तोहफा : शुरू हुआ एसडीएम लिंक कोर्ट
हर गुरुवार को होगी राजस्व मामलों की सुनवाई, लोगों को अब नहीं जाना होगा दूर रायपुर, 02 मई 2025 / जनहित को सर्वाेपरि रखने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। सुशासन तिहार के दौरान आम नागरिकों की लंबे समय से मांग को देखते हुए, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश के परिपालन में जिला प्रशासन सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा भटगांववासियों को बड़ी सौगात दी है। अब हर गुरुवार को भटगांव तहसील कार्यालय में एसडीएम लिंक कोर्ट लगेगा, जिससे लोगों को राजस्व…
Read More