बड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई बड़ी चर्चा!

रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध!

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा शिविर का शुभारंभ रायपुर, 17 मार्च, 2025/ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर द्वारा विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 18 मार्च से किया जा रहा है। इस शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में किया जाएगा। यह शिविर 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं में भेषज रोग (मेडिसिन…

Read More

जशपुर : मुख्यमंत्री से आईजी और कलेक्टर ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी

जशपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके बगिया स्थित निवास में आईजी अंकित गर्ग और कलेक्टर रोहित व्यास ने सौजन्य मुलाकात कर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें भी होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

Read More

प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को होली की दी हार्दिक शुभकामनाएं

रायपुर, 13 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रंगों और उल्लास के महापर्व होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस पावन अवसर पर सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि, आनंद और परस्पर प्रेम की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारे जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करने वाला पर्व है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि जीवन में प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के रंग सबसे अनमोल हैं। मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को दी होली की शुभकामनाएं, राज्य हित पर हुई अहम चर्चा

रायपुर, 13 मार्च 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भेंट कर होली की शुभकामनाएं दी और राज्य हित से जुड़े विषयों पर चर्चा की। श्री डेका ने भी उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल श्री डेका को मुख्यमंत्री श्री साय ने राजकीय गमछा पहनाकर सम्मानित किया।

Read More