जशपुर, 18 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुदमुरा निवासी मुलारी बाई का मधुमक्खी के काटने से 25 नवम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुन्दर एवं पुत्री चन्द्रावती हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: #EmergencyResponse
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज : रायगढ़ स्टोर में लगी आग पर पाया काबू, कर्मचारियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, लाखों की संपत्ति बचाई गई, जानिए कैसे बचाए गए कीमती उपकरण !
रायगढ़ डिपो में आग पर पाया काबू, उपकरणों को बचाया गया सुरक्षित. रायपुर/रायगढ़. 18 मार्च 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के क्षेत्रीय भंडार रायगढ़ में आग लग गई, जिसे त्वरित गति से काबू कर लिया गया। इसमें कर्मचारियों-अधिकारियों की सक्रियता व सूझबूझ से बड़े नुकसान से बचा जा सका। क्षेत्रीय मुख्य अभियंता श्री पीवी सजीव ने बताया कि दिनांक 17 मार्च की सुबह 9:45 बजे कार्यालय भवन के बगल में बाउंड्रीवाल के पीछे आग लगी थी, जिसे बाहरी व्यक्तियों के द्वारा देखा गया था। जिसकी सूचना सुरक्षा सैनिकों…
Read Moreजशपुर : गम्हरिया स्कूल के पास ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन
जशपुर, 20 फरवरी 2025 – आज सुबह गम्हरिया स्कूल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और फल से लदी पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के चालक गाड़ियों में बुरी तरह फंस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। एसडीओपी पहुंचे मौके पर, पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी जशपुर चंद्रशेखर परमा अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ की मदद से घायल ट्रक चालक…
Read More