आज तीसरे दिन धान खरीदी केन्द्र कोचेरा में 411 क्विंटल एवं कोबा में 360 क्विंटल से अधिक की धान खरीदी की गई रायपुर : राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत बालोद जिले में धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक जारी है। जिले के कृषक उन्हें जारी किए गए टोकन के अनुसार प्रतिदिन धान खरीदी केन्द्रों में सुबह से पहुँचकर अपने धान की बिक्री की प्रक्रिया को पूरा करने के उपरांत अपनी धान की बिक्री कर रहे हैं। धान खरीदी…
Read MoreTag: #FarmerWelfare
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का बिगिनिंग डे धमाकेदार—19 हजार क्विंटल से ज्यादा धान की तौल, किसानों में जश्न जैसा माहौल
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ: पहले दिन 19464 क्विंटल धान का उपार्जन धान उपार्जन 2025-26: किसानों के उत्साह और पारदर्शी व्यवस्था के साथ खरीदी शुरू किसानों की सुविधा सर्वोपरि : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का शुभारंभ किया गया। उपार्जन केन्द्रों में धान बेचने आए किसानों का स्वागत तिलक एवं पुष्प भेंट कर आत्मीयता से किया गया। खरीदी केन्द्रों का माहौल आज उत्सव और गहमा–गहमी से भरा दिखाई दिया। मौके पर उपस्थित किसानों के…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ : किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित…
Read Moreधान खरीदी 2025-26 की तैयारी पूरी! जशपुर में 21 चेकपोस्ट से अवैध धान प्रवेश पर अब कड़ी नज़र — टोल फ्री पर दे सकेंगे सूचना!
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों…
Read Moreकिसानों के लिए खुशखबरी: एग्रीस्टैक पोर्टल पर धान खरीदी हेतु 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीकरण
एग्रीस्टैक पोर्टल से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर कर सकते हैं संपर्क रायपुर, 07 अक्टूबर 2025/ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु किसानों का एग्रीस्टैक पोर्टल में पंजीयन आवश्यक है। खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि एग्रीस्टैक पोर्टल भारत सरकार द्वारा विकसित एक यूनिफाइड एग्रीकल्चर डेटाबेस है, जिसमें किसानों का भूमि एवं आधार लिंक्ड पंजीयन किया जाता है। पंजीकरण उपरांत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी…
Read Moreअब एक ही जमीन पर दर्ज हर पात्र परिवार को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का अलग लाभ, छत्तीसगढ़ में 25.47 लाख किसान हो रहे लाभान्वित
छत्तीगसढ़ में 25 लाख 47 हजार किसान परिवार हो रहे हैं लाभान्वित रायपुर, 14 सितंबर 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार यदि एक ही भूमि खाता (सिंगल लैण्डहोल्डिंग) में कई किसान परिवारों के नाम दर्ज हैं, तब भी प्रत्येक पात्र परिवार को अलग-अलग प्रतिवर्ष 6000 रूपए तक का लाभ प्राप्त करने का अधिकार होगा। बशर्तें वे योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र हो। प्रत्येक परिवार को न्यूनतम 6,000 रूपए वार्षिक की वित्तीय सहायता सीधे उनके खाते में उपलब्ध कराई जाएगी। योजना की पात्रता शर्तों के तहत…
Read Moreदुर्ग में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के महाधिवेशन में सीएम विष्णुदेव साय ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ
चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का गौरवशाली अतीत – श्री साय छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में हो समाज का महत्वपूर्ण योगदान दुर्ग, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज का अतीत गौरवशाली रहा है। समाज में क्षत्रपति शिवाजी महाराज जैसे प्रतापी शासक हुए वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महानविभूति, जिन्होंने देशी रियासतों के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज न केवल परिश्रम और स्वाभिमान का प्रतीत है, बल्कि यह समाज छत्तीसगढ़ के विकास का आधार…
Read Moreजशपुर: 24 सहकारी समितियों के जरिए किसानों को समयपूर्व खाद-बीज वितरण, खरीफ 2025 की तैयारी में तेजी
जशपुर 24 मई 2025/ अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 जिले के 24 आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मुख्यालयों में कृषि आदान प्रदाय करने हेतु 19 से 23 मई तक शिविर का आयोजन कर किसानों को खाद एवं बीज का किया गया वितरण जारी कैलेंडर अनुसार जिले के 24 सहकारी समिति मुख्यालयों में किसानों को शिविर लगा कर कृषि आदान अंतर्गत खाद एवं बीज का वितरण किया गया। जिले के सहकारी समितियों में अब तक कुल मैट्रिक टन खाद एवं क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। इस शिविर के माध्यम…
Read Moreगृह जिले जशपुर के ग्राम दोकड़ा के समाधान शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय : कहा- मैं आपके गांव-घर का बेटा, प्रदेश को विकास की राह में ले जाना मेरा संकल्प
दोकडा में कॉलेज सहित अन्य कार्यों की घोषणा की पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों से किया संवाद जशपुर 21 मई 2025/ सुशासन तिहार के तीसरे चरण में प्रदेश के कोने-कोने में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति जानने निकले प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का उड़नखटोला आज उनके गृह जिले जशपुर के दोकड़ा ग्राम में उतरा। यहाँ समाधान शिविर में उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही और पीएम आवास सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं की हकीकत जानी।…
Read Moreछत्तीसगढ़ कैबिनेट ने लिए कई ऐतिहासिक फैसले : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुदूर क्षेत्रों में मिलेगी यातायात सुविधा, NIELIT से बढ़ेगा डिजिटल कौशल, शिक्षकों को मिलेगा समायोजन, और किसानों को कृषक उन्नति योजना का लाभ…जानिए पूरी खबर..!
रायपुर, 30 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समग्र विकास और आम जनता के हित में एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए, जो न केवल ग्रामीण परिवहन व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को मजबूती देंगे, बल्कि किसानों और शिक्षकों के जीवन में भी नया उजाला लाएंगे। खासतौर पर ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ से उन सुदूर इलाकों तक परिवहन की सुविधा पहुंचेगी जहाँ आज तक बसें नहीं पहुंचीं, वहीं NIELIT…
Read More