लोहड़िया रामपुर में जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव, पौधारोपण कर जल व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वृक्षारोपण पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और प्रकृति से भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक: उप मुख्यमंत्री मुंगेली 05 जुलाई 2025// हर आंगन में हरियाली लाने ‘‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’’ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने के लिए अभिनव पहल की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 50 हजार हितग्राहियों के निवास परिसरों में 01 लाख से अधिक पौधे रोपे…
Read MoreTag: #GreenChhattisgarh
कैम्पा मद का नियमानुसार हो समुचित उपयोग – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न रायपुर 16 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ कैम्पा की गवर्निंग बॉडी की तृतीय बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने निर्देश दिए कि कैम्पा मद का समुचित उपयोग नियमानुसार किया जाए। उन्होंने बैठक में कैम्पा के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों…
Read Moreहम सभी की साझी भागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प होगा पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में हुए शामिल रायपुर 12 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित फाइट अगेंस्ट ग्लोबल वार्मिंग कैंपेन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, विकास का मूलमंत्र है और यह राष्ट्र के समग्र विकास की प्रारंभिक तथा अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थानों ने भी शिक्षा के विस्तार में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…
Read Moreबस्तर में इको-टूरिज्म को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री साय ने भोंगापाल में बांस नौका विहार केंद्र का किया लोकार्पण
रायपुर, 01 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कोंडागांव जिले के भोंगापाल गांव में प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महालक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह के सदस्यों को कयाकिंग 05 नग नाव प्रदाय किया और संयुक्त वन प्रबंधन समिति भोंगापाल को तमुर्रा नाला में बांस नौका विहार केंद्र के शुभारंभ के लिए सामग्री बांटी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिला समूह के अध्यक्ष सुनीता नाग सहित अन्य सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्राचीन शिव मंदिर परिसर भोंगापाल में पीपल…
Read Moreपर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने नवा रायपुर में किया नारियल पौधे का रोपण
रायपुर 13 मई 2025/ पर्यावरण संरक्षण और हरित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक सकारात्मक पहल करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क में नारियल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने नारियल के पौधों का रोपण कर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को और मजबूत किया। केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि वृक्ष जीवन का आधार…
Read Moreराज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आज जिला स्तर के अधिकारियों की हुई समीक्षा बैठक : राज्यपाल ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-आंदोलन बनाने पर दिया जोर, टीबी मरीजों, सड़क सुरक्षा, जैविक खेती और पुस्तकालय संस्कृति पर हुई खुली चर्चा.
जलसरंक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ जनसहभागिता से कार्य करने पर दिया जोर. जशपुर. 22 अप्रैल 2025 : राज्यपाल श्री रमेन डेका के जशपुर प्रवास के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राज्यपाल ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए जनसहभागिता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। जल संरक्षण, नशामुक्ति अभियान, सड़क सुरक्षा और स्वसहायता समूहों के नवाचारों को केंद्र में…
Read More“नवीकरणीय ऊर्जा से बदलेगा प्रदेश का भविष्य” — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 50 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण रायपुर 06 अप्रैल 2025// अक्षय ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग स्वच्छ, सुरक्षित भविष्य की ओर ले जाएगा। बिजली आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नए लक्ष्य तय किए गए हैं और इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से काम हो रहा…
Read Moreबगिया को मिली हरियाली की सौगात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, 28 हेक्टेयर में प्रकृति की सुंदर छाया में एडवेंचर और आरोग्य की अनूठी दुनिया
वाटिका में औषधीय पौधे, एडवेंचर जोन, तितली जोन सहित प्राकृतिक खूबसूरती को किया गया है प्रदर्शित जशपुर, 06 अप्रैल 2025/ अगर आप प्रकृति के बीच स्वच्छ वातावरण में अपने परिवार के साथ समय बिताने आना चाहें तो बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका आपका इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वाटिका परिसर में नारियल, सुपाड़ी और सीता अशोक का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। 53 लाख रुपए की लागत से निर्मित लगभग 28 हेक्टेयर में…
Read Moreविश्व वानिकी दिवस: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वन संरक्षण का किया आह्वान
रायपुर, 20 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए पर्यावरण संरक्षण और जंगलों को बचाने की अपील की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जंगल केवल हरियाली नहीं, बल्कि पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। यह न केवल प्राणवायु (ऑक्सीजन) का प्रमुख स्रोत हैं, बल्कि विभिन्न खाद्य, औषधीय और अन्य उपयोगी संसाधनों का भंडार भी हैं। पेड़ों और जंगलों के महत्व को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर वर्ष 21 मार्च को ‘विश्व वानिकी दिवस’ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreअब छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंपों पर भी होगी वाहनों की प्रदूषण जांच : परिवहन विभाग और पेट्रोलियम कंपनियों के बीच बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय
रायपुर 07 फरवरी 2025/ पर्यावरण प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए छत्तीसगढ़ में अब पेट्रोल पम्पों पर वाहनों की प्रदूषण जांच के सेंटर (पीयूसी) स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पेट्रोलियम कम्पनियों ने अपनी सहमति दे दी है। पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण जांच केंद्र स्थापित होने से वाहन चालकों को पीयूसी प्रमाण पत्र बनवाने में आसानी होगी और उन्हें अन्य केंद्रों की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा, यह पहल वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मददगार और राज्य में पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक…
Read More