जशपुर, 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार जिले के विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उन्होंने एक और बड़ी सौगात दी है।जिले में आधा दर्जन से अधिक सड़कों के निर्माण और सुधार के लिए कुल 13 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन की सुविधा सुगम होगी। स्वीकृत सड़क फरसाटोली से करवाजोर मार्ग 4 किलोमीटर लंबाई की इस…
Read MoreTag: #RuralConnectivity
छत्तीसगढ़ से झारखंड-ओडिशा को जोड़ेगी जशपुर की ‘जीवनरेखा’ : मुख्यमंत्री साय के आदेश पर 3.38 करोड़ की स्वीकृति से बदलेगा विकास का नक्शा ! अब बदलेगा जशपुर का भविष्य! सिंगीबहार-अबीरा मार्ग बनेगा आर्थिक विकास की धुरी, मुख्यमंत्री साय की पहल से तेज़ी पर सुदृढ़ीकरण कार्य.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु स्वीकृति सिंगीबहार-अबीरा मार्ग का निर्माण कार्य जारी. झारखंड और ओडिशा को जोड़ने वाली यह सड़क आर्थिक दृष्टि से भी है महत्वपूर्ण. जशपुर. 30 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत सिंगीबहार-अबीरा मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य को नई गति मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.60 किमी लंबी इस सड़क को मजबूत और आधुनिक स्वरूप में तैयार किया जा रहा है। 3 करोड़ 38 लाख 60 हजार रुपये की लागत से बन रही…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दो सड़कों के निर्माण के लिए दी बड़ी सौगात, 4 करोड़ 53 की लागत से जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य, क्षेत्र वासियों ने जताया आभार
जशपुर, 25 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिले के सड़क विकास को नई दिशा देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान की है। ग्रामीण अंचल के लोगों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुंजारा बोराटोंगरी से ढोंगाअंबा पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 2 करोड़ 75 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। वहीं NH-43 मुख्य मार्ग से बोड़ाटोंगरी पहुंच मार्ग के निर्माण हेतु 1 करोड़ 78 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।इन…
Read Moreजशपुर में प्रशासनिक एक्शन: PWD और पीएमजीएसवाई को कलेक्टर का अल्टीमेटम—समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों सभी प्रोजेक्ट
जशपुर, 10 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टरेट सभाकक्ष में लोक निर्माण विभाग तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जशपुर जिले में अधोसंरचना विकास के लिए लगातार नई स्वीकृतियाँ मिल रही हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से जिले में जनसुविधाओं का दायरा बढ़ेगा और आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इसलिए…
Read MoreBreaking News : विष्णुदेव साय सरकार ने दी 9.15 करोड़ की स्वीकृति, राजपुरी नाला पर बनेगा बहुप्रतीक्षित पुल
जशपुर, 09 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार विष्णुदेव साय की सरकार ने पूरी कर दी है।छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर जिले के बगीचा से रेगले मार्ग पर राजपुरी नाला पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए 9 करोड़ 15 लाख 14 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग की सहमति के बाद लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है। आदेशानुसार पुल निर्माण की निविदा केवल 90 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध…
Read Moreछत्तीसगढ़ को पीएम जनमन योजना के तहत मिली 375 करोड़ से अधिक के लागत की 100 पुलों की स्वीकृति, मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – केंद्र सरकार की पहल पीवीटीजी समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम, छत्तीसगढ़ सरकार करेगी कार्यों का शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन
रायपुर, 7 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री जनमन योजना (PM-JANMAN) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 375.71 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 6,569.56 मीटर लम्बाई के कुल 100 पुलों की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति 2025–26 बैच–II के अंतर्गत दी गई है। इस ताज़ा स्वीकृति के साथ अब तक राज्य को कुल 715 सड़कें (2,449.108 किलोमीटर) और 100 पुल प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए जा चुके हैं।इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज…
Read Moreविकास की रफ्तार तेज: जशपुर में अब बनेंगी 12 नई सड़कें, करोड़ों की प्रशासकीय स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को मिला जनता का आभार
जशपुर, 29 जुलाई 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले को बड़ी सौगात मिली है। जिले के 12 महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए कुल 41 करोड़ 81 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।इस सड़कों के निर्माण से ग्रामीण संपर्क मार्ग सुदृढ़ होंगे और आवागमन सुगम बनेगा। जिले के 12 मार्ग के निर्माण के लिए 41 करोड़ 81 लाख रुपए की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम…
Read Moreबरसात में टूटा था जनजीवन, अब मिलेगा स्थायी समाधान! जशपुर के घुघरी-ढोढरअम्बा मार्ग पर बनेगा अत्याधुनिक पुल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी प्रशासनिक स्वीकृति
वर्षों पुरानी ग्रामीणों की मांग हुई पूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर, 27 जुलाई 2025 : जशपुर जिले के विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक महत्वपूर्ण परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल इस योजना के तहत जिले के बगीचा तहसील क्षेत्र के घुघरी से ढोढरअम्बा मार्ग पर स्थित खर्रा नाला पर 6 करोड़ 26 लाख 4 हजार रुपए की लागत से उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण किया जाएगा।यह पुल निर्माण न केवल…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर को मिले दो बड़े पुल निर्माण कार्य: 12.87 करोड़ की लागत से घेरडेवा नाला और गिरमा नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल और पहुंच मार्ग
जशपुर, 24 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में 12 करोड़ 87 लाख 88 हजार रुपए लागत के दो प्रमुख नदी-नालों में उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इनके निर्माण हो जाने से आवागमन आसान होगी। मुख्य मार्गों से पहुंच आसान होने से वर्षा ऋतु में ग्रामीणों को यातायात में हो रही परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा। विद्यार्थियों, व्यापरियों, किसानों और ग्रामीणों सहित सभी वर्गों…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल से खुलेंगे विकास के द्वार! जशपुर में 7.39 करोड़ से बनेंगी दो नई सड़कें, गाँवों को मिलेगा शहर से सीधा जुड़ाव
झमकी से खमगड़ा पहुंच मार्ग व कछार से चौराआमा सड़क मार्ग का होगा निर्माण जशपुर, 23 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले के विकास के लिए अधोसंरचना कार्य को मजबूती दी जा रही है। सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कार्यों की लगातार मिल रही मंजूरी और तेजी से हो रही इसके क्रियान्यवन ने जिले के विकास को गति दी है। जिससे दूरस्थ गांव भी शहर से जुड़ रहे हैं। इससे न केवल आवागमन शुलभ हुआ है, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई दिशा मिली है। शासकीय योजनाओं की पहुंच…
Read More