मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के किए दर्शन

आशीर्वाद लेने बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचकर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य जगदगुरु स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा शारदा पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी सदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। स्वामी जी  राजिम कुंभ के संत समागम में भाग लेने छत्तीसगढ़ पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा वे प्रदेश में होने वाले अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वामी जी को राजिम कुंभ आयोजन…

Read More

मुख्यमंत्री ने जशपुर में आयोजित अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बैटिंग में आजमाया हाथ, लगाया करारा शॉट

खिलाड़ियों से मिलकर एवं परिचय प्राप्त कर किया उनका उत्साहवर्धन मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में आज बच्चों के संग क्रिकेट मैच का लिया आनंद आयोजन के लिए यंग तिरंगा समिति को प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये देने की घोषणा समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच समारोह में जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्टेडियम में पहुंचते ही आतिशबाजी की गई। इस…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जशपुर जिले वसियों के लिए स्वास्थ्य मितान हेल्पलाईन सहित कई कार्यक्रमों की शुरुआत, लोगों को सहज सुविधा उपलब्ध कराने की पहल

स्वास्थ्य मितान हेल्प लाईन न.07703  – 2990030 किया जारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के हर वर्ग के नागरिकों के लिए बेहतर कार्य किया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि सभी को सभी मूलभूत सुविधाएं सुलभ रूप से मुहैया कराई जाए।  इसी के अनुरूप जशपुर जिले वसियों को प्रदेश के मुखिया एवं जशपुर के माटीपुत्र श्री विष्णुदेव साय आमजनों को न सिर्फ सरकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं बल्कि सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएँ भी मुहैया करा रहे हैं। इसी कड़ी…

Read More

जशपुर जिले में उड़ीसा बार्डर से लगी 2 नवीन पुलिस चौकी कोल्हेनझरिया एवं उपरकछार का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : गौरतलब है कि आज दिनांक 03-03-2024 को माननीय श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा अपने निवास ग्राम-बगिया से जशपुर जिले के उड़ीसा बार्डर से लगे थाना-तपकरा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी -उपरकछार व थाना-तुमला अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी-कोल्हेनझरिया का शुभारंभ किया साथ ही दोनों नवीन पुलिस चौकियों के प्रथम रोजनामचा में लेख कर नवीन पुलिस चौकियों के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। उड़ीसा बार्डर से सटे 02 नवीन पुलिस चौकियों के शुभारंभ से उक्त क्षेत्र में अपराध पर आसानी…

Read More

महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर आयेगी कमी, होगी त्वरित कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

नोनी सुरक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां अपने निवास ग्राम बगिया से नोनी रक्षा रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। जशपुर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षित महिला सुरक्षित समाज के उद्देश्य से इस रथ का संचालन किया  जा रहा है ताकि जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों पर लगाम लगे और ऐसे मामलों की कमी आए । इसके साथ ही घटित अपराध पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो। नोनी सुरक्षा रथ के लिए हेल्पलाइन नंबर 9479128400 जारी किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रम वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना, जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर चलित वैन के माध्यम से होगा श्रमिकों का पंजीयन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रविवार को जशपुर के ग्राम बगिया से श्रम वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया । श्रम वैन  जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतो में पहुंचकर श्रमिकों का पंजीयन करेगी। जिससे अधिक से अधिक श्रमिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में सहयोग प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि श्रम वैन के माध्यम से जिला-जशपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में निवासरत असंगठित श्रमिक  तथा निर्माणी श्रमिक जिनकी आयु 18 से 59 वर्ष  का पंजीयन श्रमिक वैन के माध्यम से किया…

Read More

सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सामग्री का किया वितरण

समदर्शी न्यूज़, जशपुर/रायपुर : सशक्त जशपुर के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  आज अपने गृह  ग्राम बगिया में दिवांगजनों को सामग्री का किया वितरण। उन्होंने हितग्राही को दिव्यांग प्रमाण पत्र,बस पास, अन्य सामग्रियों का वितरण किया। सशक्त जशपुर अभियान का उद्देश्य जशपुर जिला को सभी क्षेत्रो में सशक्त करना है, जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पर्यटन, सड़क, बिजली, पेयजल आदि को योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति कर सुविधओं को उपलब्ध कराना है कार्यक्षेत्र सर्व विकासखंड जिला जशपुर होगा। प्रथम कार्ययोजनाः सर्व प्रथम सशक्त जशपुर अभियान “निःशक्ता से सशक्ता की…

Read More

मुख्यमंत्री ने बच्चों को दवा पिलाकर राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में नन्हे  बच्चों को पोलियो की दो बून्द पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान अपने निवास स्थान से बच्चे दिव्यांश यादव,डेविड साय एवं शीतल पैकरा को गोद में लेकर ड्रॉप पिलाया। मुख्यमंत्री श्री साय ने   अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद  जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तपकरा में राष्ट्रीय जागरण अभियान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी से 3 मार्च तक गायत्री प्रज्ञापीठ तपकरा भंडारडीपा में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने यहां मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव…

Read More

महान क्रांतिकारी बुधु भगत, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ किया था लरका विद्रोह

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को जिले के मनोरा विकासखंड के ग्राम डाड़टोली में शहीद वीर बुधु भगत जयंती समारोह एवं उरांव समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के महापुरूषों के अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उरांव समाज का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। इस समाज ने अनेक महापुरूष दिए हैं जिनका मार्गदर्शन सभी लोगों को मिलता रहा है। आज हम जो जयंती मना रहे हैं, वे समाज गौरव महान क्रांतिकारी वीर बुधु भगत जिन्होंने ने आजादी…

Read More