जशपुर, 07 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर वनमण्डल के परिक्षेत्र बगीचा अंतर्गत ग्राम कुटमा, में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिलाएं स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही है। महिलाओं के लिए दोना-पत्तल निर्माण केन्द्र की स्थापना की गई है। इस केन्द्र का संचालन मीनू लक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती फूलों बाई कर रही हैं। इस केन्द्र…
Read MoreTag: #SelfHelpGroup
मछली पालन बना आजीविका का मजबूत आधार: जशपुर की महिला समूह ने की 2.50 लाख रुपये की कमाई, बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
सफलता की कहानी : मछली पालन आय का उत्तम साधन, समूह की महिलाएं 2 लाख 50 हजार रूपए की आमदनी कर रही अर्जित जशपुर, 05 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा मछली पालन अर्थात जलीय कृषि करने वाले किसानों को बढ़ावा देने के लिए राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही महिलाओं को आर्थिक रूप से समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने हेतु खेती किसानी के साथ-साथ अन्य रोजगार से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन भी किया जा रहा है।…
Read Moreबिहान योजना और पीएम मुद्रा लोन से बदल गई जिंदगी: जशपुर की पिंकी सोनी ने 70 हजार के लोन से किराना दुकान को बनाया आत्मनिर्भरता की मिसाल
जशपुर, 04 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में मनोरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मनोरा की रहने वाली श्रीमती पिंकी सोनी बिहान योजना अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें शासन की योजनाओं की जानकारी मिली और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाने का अवसर प्राप्त हुआ। पिंकी जी ने अपने किराना व्यवसाय को आगे बढ़ाने का सपना देखा। इस सपने को साकार करने…
Read Moreजशपुर जिले के 32 क्लस्टरों में गूंजा “दीदी के गोठ”, महिलाओं की कहानियों ने छुआ दिल
बिहान योजना की दीदियों की प्रेरक यात्रा अब रेडियो पर, जशपुर में हुआ विशेष प्रसारण जशपुर। 31 अगस्त 2025/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अन्तगत रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का प्रसारण जशपुर जिला पंचायत सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान समूह की महिलाएँ, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। रेडियो प्रसारण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का शुभकामना संदेश के साथ बिहान योजना के दीदियों की कहानी उन्हीं की जुबानी सुनाई गई। जिसमें नारायणपुर…
Read Moreजो महिलाएँ कभी 100 रुपये भी बचाने में थीं असमर्थ, वही आज लाखों कमा रही हैं – जशपुर के रीमा स्व सहायता समूह की प्रेरणादायक सफलता कहानी
स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा जशपुर 28 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से…
Read Moreचिड़ोरा की तारा बाई का कमाल : स्व सहायता समूह से जुड़कर तारा बाई ने बदली जिंदगी, स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, 50-60 लाख का लेन-देन कर 9 हजार तक की आय, बनीं गांव की सच्ची सखी.
चिड़ोरा की तारा बाई स्व सहायता समूह से बनी आत्मनिर्भर बीसी सखी का कार्य शुरू कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचा कर बनी सच्ची सखी. प्रतिमाह 50-60 लाख का लेन-देन कर 8 से 9 हजार तक कर रही आय अर्जित. जशपुर. 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के छोटे से ग्राम चिड़ोरा की तारा बाई ने स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के अंतर्गत बीसी सखी का काम शुरू कर वह ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रही हैं। अब गांव वालों को बैंकिंग…
Read Moreहर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: समूह की दीदियों ने मुख्यमंत्री को बांधी तिरंगा राखी, मुख्यमंत्री ने स्वच्छता संदेश के साथ शपथ पोस्टर पर किए हस्ताक्षर
जांजगीर-चांपा 07 अगस्त 2025/ जिला पंचायत परिसर में आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन के दौरान पारंपरिक पंथी नृत्य की प्रस्तुति के साथ मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान स्व-सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं अतिथियों को तिरंगा राखी बांधी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर स्वच्छता शपथ पोस्टर पर हस्ताक्षर…
Read Moreमहज 60 हजार की मदद से शुरू किया होटल! जशपुर के शशिकला की कहानी हर महिला को बनाएगी आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित
आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही शशिकला, एक सफल व्यवसाई के रूप में उभरी दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा शशिकला को कई योजनाओं का मिला लाभ जशपुर 31 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिला जशपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वावलंबी बनकर दूसरी महिलाओं के लिए भी बनी प्रेरणा। जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम केनादाड़ की श्रीमती शशिकला खलखो ‘बिहान योजना’ के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनी हैं। एक सामान्य गृहिणी और खेती-किसानी करने वाली शशिकला ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण और तकनीकी कृषि को मिलेगा नया आयाम : सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ का मुद्दा, छत्तीसगढ़ में योजना के विस्तार की रखी मांग
नई दिल्ली/रायपुर, 29 जुलाई 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण हेतु चलाई जा रही योजनाएं देश में सामाजिक और आर्थिक बदलाव का माध्यम बन रही हैं। इसी क्रम में रायपुर के सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज लोकसभा में महिला सशक्तिकरण और तकनीकी कृषि से जुड़ी ‘नमो ड्रोन दीदी योजना’ को लेकर केंद्र सरकार से कई महत्त्वपूर्ण जानकारियाँ मांगीं। लोकसभा में श्री अग्रवाल ने योजना की प्रमुख विशेषताओं, ड्रोन क्लस्टर्स की संख्या, छत्तीसगढ़ सहित देशभर में…
Read Moreमहिलाएं बन रहीं ग्रामीण उद्योग की प्रतीक! गंगा स्व सहायता समूह की फाइल पैड यूनिट से 1.71 लाख रुपये की धुआंधार कमाई
जगदलपुर 29 जुलाई 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के तहत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित कोंडालुर की गंगा महिला स्व सहायता समूह की पांच सदस्य फाइल पैड निर्माण के कार्य में जुटकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। यह समूह पूर्व में भी फाइल पैड का निर्माण कर विभिन्न शासकीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार आपूर्ति कर रही थी । समूह को फाइल पैड बनाने के लिए आवश्यक मशीन पहले ही उपलब्ध करा दी गई थी। अब तक समूह द्वारा कुल 5000 से अधिक फाइल और…
Read More