जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जशपुर में नगरीय निकायों हेतु 11 फरवरी को होने वाले आगामी मतदान को देखते हुए तैयारियां तीव्र कर दी गईं है। जिसके लिए नगरीय निकायों के निवासियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करने तथा उन्हें मतदान प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने हेतु पूरे जिले में ‘जाबो’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बुधवार को नगरीय निकायों के निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कोतबा के वार्ड क्रमांक 01 में लगाये गए ईव्हीएम प्रदर्शन का जायजा लिया। जहां उन्होंने निरीक्षण करते हुए सभी कर्मचारियों का…
Read MoreTag: जशपुर
जाबो कार्यक्रम : जशपुर में गूंजे मतदान के नारे! महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय और सेजेस मनोरा के छात्रों ने मतदान के प्रति जागरूक किया
जशपुर 29 जनवरी/ 2025 जिला निर्वाचन अधिकारी रोहित व्यास और जाबो कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत अभिषेक कुमार के निर्देश पर स्थानीय नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से महारानी लक्ष्मी बाई कन्या विद्यालय जशपुर और सेजेस मनोरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने जाबो कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने सिटी कोतवाली से होते हुए मुख्य मार्ग में रैली कर मतदान का संदेश दिया। सेजेस मनोरा के…
Read Moreजशपुर नगरीय निकाय चुनाव : नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 3, पार्षद पद के लिए 53 नामांकन दाखिल, नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 13, पार्षद पद के लिए 159 नामांकन जमा
31 जनवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि, चुनावी प्रक्रिया जोरों पर जशपुर 29 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 28 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 03 एवं पार्षद पद हेतु 53 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आब्जर्वर सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्वास राव मस्के, सभी विकासखंड के रिटर्निंग अधिकारी, सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, नन्दजी पांडे, ओंकार यादव, रितुराज बिसेन, नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्यय नाम…
Read Moreराज्य स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन : जशपुर की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज में राष्ट्रीय खेलों के लिए किया क्वालीफाई, छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व
जशपुर 28 जनवरी 2025/ राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में जशपुर के महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक लक्ष्मी शुक्ला ने शतरंज के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। उनका चयन आगामी मार्च में होने वाले गोवा के राष्ट्रीय स्तर के ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में छत्तीसगढ़ राज्य के प्रतिनिधित्व हेतु हुआ है। सोमवार को रायपुर के विवेकानंद स्टेडियम कोटा में आयोजित हुए राज्य स्तरीय ऑल इण्डिया सिविल सर्विसेस खेलों में लक्ष्मी ने शतरंज के खेल में अपने 5 मैचों में से 3 मैच जीतते हुए 1 ड्रॉ…
Read Moreनिर्वाचन प्रक्रिया का जायजा: निर्वाचन प्रेक्षक सुनील कुमार चंद्रवंशी ने कुनकुरी व कोतबा में स्क्रूटनी प्रक्रिया का किया निरीक्षण, चुनाव तैयारियों पर अधिकारियों संग की चर्चा
जशपुर, 29 जनवरी 2025/ जिले के नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी मंगलवार को जशपुर पहुंचे। उन्होंने आगमन पर नगरीय निकायों के निर्वाचन की तैयारियों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। निर्वाचन प्रेक्षक द्वारा बुधवार को नगर पंचायत कुनकुरी में स्क्रूटनी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। उन्होंने एसडीएम नंदजी पांडेय से निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने आये आवेदनों की जांच प्रक्रिया में शामिल हो कर उनका विश्लेषण किया। इसके पश्चात वे नगर पंचायत कोतबा पहुंचे जहां उन्होंने…
Read Moreलोकतंत्र को मजबूत बनाने की पहल: जशपुर में ‘जाबो’ कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान, ईवीएम की जानकारी देकर मताधिकार के प्रति किया जा रहा प्रेरित
जशपुर 29 जनवरी 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं जशपुर एसडीएम ओंकार यादव के दिशा-निर्देश में जशपुर विकासखंड के विभिन्न शहरी वार्डों में जाबो कार्यकम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर के बाकी टोली चौक, तहसील कार्यालय परिसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, खजांची टोली,मधुबन टोली, कदमटोली सहित अन्य स्थानीय स्थानों में लोगों को ईवीएम मशीन की जानकारी दी जा रही है। और लोगों के शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा…
Read Moreसड़क सुरक्षा के प्रति सख्ती : जशपुर में शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट अनिवार्य, कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश
जशपुर 29 जनवरी 2025/ राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में कार्यरत समस्त शासकीय व अर्द्धशासकीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वाहन चालन के समय अनिवार्यतः सुरक्षा बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर रोहित व्यास ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शासकीय सेवकों को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट उपयोग करने के लिए कहा गया है।
Read Moreलोधमा में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन : 30 जनवरी से 5 फरवरी तक श्रद्धालु करेंगे धर्म लाभ, श्रद्धालु भक्तों में उत्साह
कुनकुरी/ ग्राम लोधमा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 30 जनवरी से 5 फरवरी 2025 तक श्री राम मंदिर प्रांगण लोधमा में संपन्न होगा। आयोजन का उद्देश्य धर्म और अध्यात्म का प्रचार-प्रसार करना और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं गीता के दिव्य उपदेशों से अवगत कराना है। ग्रामवासियों के सहयोग और परम् पिता परमेश्वर के आशीर्वाद से आयोजित इस कथा का मुख्य वाचन श्रद्धेय पं. श्री बलराम शास्त्री जी (श्री वृंदावन धाम) करेंगे। उनकी मधुर…
Read Moreनगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 : जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19 नामांकन पत्र दाखिल
नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए गए 73 नामांकन पत्र दाखिल 28 जनवरी तक होगा नाम निर्देशन, 29 जनवरी को संवीक्षा तथा 31 जनवरी नाम वापस लेने की अंतिम तारीख जशपुर 28 जनवरी 2025/ नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु नाम निर्देशन पत्रों की प्रक्रिया के तहत् विगत दिवस 27 जनवरी तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 01 एवं पार्षद पद हेतु 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। इसी प्रकार नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 05 एवं पार्षद पद हेतु लिए…
Read Moreजशपुर पुलिस : जशपुर में दिल दहलाने वाली घटना… पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई की नाक काटी…पुलिस ने कार्यवाही कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.
थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत ग्राम सांवांटोली, कुकुरभुका का प्रकरण. आरोपी पौलूस यादव पिता दसमू यादव उम्र 25 वर्ष साकिन सांवांटोली कुकुरभूका थाना बागबहार जिला जशपुर (छ.ग.) के विरुद्ध थाना बागबहार में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 117(2), 117(3) के तहत् अपराध पंजीबद्ध. जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृष्णा कुमार यादव पिताजी दसमू यादव उम्र 36 वर्ष निवासी सांवाटोली कुकुरभूका थाना बागबहार के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह…
Read More