मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सारंगढ़ में स्टालों का निरीक्षण किया, बच्चों को अन्न प्रासन्न, आदिवासी महिलाओं को दुधारू गाय वितरण किए

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय कालेज सारंगढ़ के मैदान में आयोजित भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के पूर्व जिले के विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। पहला स्टॉल पशुधन विकास विभाग का था, जहां डेयरी समग्र विकास योजना के अंतर्गत दूधारू पशु प्रदाय योजना कार्यक्रम अंतर्गत अनिसूचित जनजातीय की महिला हितग्राहियों को कार्तिकमति सिदार, राजकुमारी सिदार, रुकमनि बरिहा, कंचनी सिदार को दूधारु पशु दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में मुख्यमंत्री ने बालिका आरुषि मनहर का अन्नप्राशन संस्कार…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

सारंगढ़ में निर्मित 33/11 केव्ही उपकेन्द्र का होगा लोकार्पण रायपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त सोमवार को सारंगढ़ के शासकीय महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यो की सौगात देंगे, जिसमें 90 करोड़ की लागत वाले कार्यों का भूमिपूजन तथा 96 करोड़ की लागत से हुए विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, मंत्री श्री केदार कश्यप, श्री ओपी चौधरी, श्री…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों…

Read More

पत्रकार बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी राखी : जनसेवा के मार्ग पर अटूट संकल्प और प्रगति की दी शुभकामनाएं

रायपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की सभी बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और अटूट संबंध का प्रतीक है। यह पर्व हमें रिश्तों की पवित्रता और एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सुरक्षा के संकल्प की याद दिलाता है। इस अवसर पर पुलिस लाइन हेलीपैड में उपस्थित पत्रकारिता जगत से जुड़ी बहनों ने मुख्यमंत्री श्री साय की कलाई पर राखी बाँधकर उनके दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी पत्रकार बहनों…

Read More

आवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…

Read More

रक्षाबंधन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जशपुर की दीदियों ने बांधी राखी, योजनाओं से लाभान्वित बहनों ने जताया आभार

रक्षा बंधन का त्योहार भाई और बहनों की आपसी रिश्तों का है प्रतीक — मुख्यमंत्री जशपुर, 9 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह ग्राम बगिया कैम्प कार्यालय में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित दीदीयों ने राखी बांधकर आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री आवास योजना,महतारी वंदन योजना से लाभान्वित दीदीयां आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता सहायिका, और मितानिन स्व सहायता समूह की दीदियों ने राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने सभी दीदियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार भाई…

Read More

महिला सशक्तिकरण की रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन पर 12 दीदियों को आत्मनिर्भरता का तोहफा, पर्यावरण-हितैषी ‘जशपुर एक्सप्रेस’ का शुभारंभ, कहा- छत्तीसगढ़ के सभी बहनों की सुरक्षा और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रक्षाबंधन के दिन  मुख्यमंत्री निवास बगिया में नए जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ कर बिहान योजना से जुड़ी 12  दीदियों को राखी का उपहारस्वरूप ई-रिक्शा भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्व सहायता समूह की महिला गिलसोनिका पाण्डे की ई-रिक्शा पर बैठकर बगिया निवास परिसर में सफर भी किया। ई-रिक्शा पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है, इसकी परिचालन लागत भी कम होती है। इसके माध्यम से महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में भी अपनी भूमिका निभा सकेंगी। यह महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर में विद्युत अधोसंरचना का क्रांतिकारी विस्तार, 12 नए सबस्टेशन और सैकड़ों किलोमीटर विद्युत लाइन का निर्माण जारी

कुनकुरी के हर्राडाढ़‌ के स्थापित होने वाला सबस्टेशन प्रदेश का 5 वा सबसे बड़ा सबस्टेशन होगा घर-घर पहुंचेगी बिजली, आद्यौगिक विकास को मिलेगी गति जशपुर, 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के समग्र विकास के लिए एक व्यापक विजन पर कार्य हो रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। जिले के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक संपर्क मार्गों, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने हेतु अधोसंरचना निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। हर…

Read More

33 जिलों की बेटियों ने भेजा प्रेम का संदेश, स्काउट्स-गाइड्स की अनूठी पहल ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ ने छू लिया सीएम का दिल

मुख्यमंत्री से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान की दी जानकारी रायपुर 06 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश भर में चलाए गए ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में हमारे…

Read More

किसानों के लिए खुशखबरी: जशपुर में ऋण और खाद-बीज वितरण में जबरदस्त प्रगति, सरकार की नीतियों का दिखा असर

जशपुर : ऋण और खाद-बीज के रूप में किसानों को अब तक 52 करोड़ 04 लाख से अधिक की राशि किया गया है प्रदान लक्ष्य के विरूद्ध 72 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हुआ है हासिल जशपुर, 04 अगस्त 2025/ खरीफ सीजन में किसान निश्चिंत होकर खेती-किसानी कार्य मंे लगे हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव के निर्देश पर सहकारी समितियां उन्हें प्राथमिकता के आधार पर खाद और बीच उपलब्ध कराने के साथ ही अल्पकालिन ऋण भी प्रदान कर रही है। राज्य सरकार द्वारा धान प्रति क्विंटल 3100 रूपए और प्रति एकड़…

Read More