जशपुर में बढ़ेगा हस्तशिल्प उद्योग! तिब्बती कालीन निर्माण प्रशिक्षण से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, सरकार दे रही मुफ्त प्रशिक्षण और मजदूरी

जशपुर 23 मार्च 2025/ जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के कुशल नेतृत्व एवं मुख्य कार्यापालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत जशपुर विकासखंड के बालाछापर महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में 20 मार्च से शुरू की गई है। चयनित गतिविधियों में से एक कालीन निर्माण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के तत्वाधान में एवं जिला खनिज संसाधन न्यास के सौजन्य से करवाया जा रहा है । यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 48 दिनों तक चलेगा जिसमें बालाछापर ग्राम पंचायत एवं आसपास के ‘बिहान’ की स्व सहायता समूह…

Read More

स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं को सशक्त बनाने का जरिया है सरस मेला – अरुण साव

उप मुख्यमंत्री ने सरस मेले का किया उद्घाटन रायपुर. 9 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज बिलासपुर के मुंगेली नाका मैदान में संभागीय सरस मेले का उद्घाटन किया। उन्होंने मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने लगाया गया यह सरस मेला स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और महिलाओं के साथ ही ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने का माध्यम है। स्वसहायता समूह की दीदियां आज आत्मनिर्भर हो रही हैं, अपने परिवार का आर्थिक संबल बन रही…

Read More

छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का होगा गठन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में हुए शामिल रायपुर, 08 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने की सौजन्य भेंट : छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और विकास पर केंद्र-राज्य के बीच अहम चर्चा

रायपुर, 1 मार्च 2025/  छत्तीसगढ़ प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ में शांति, सुशासन और सतत विकास को लेकर चल रही पहल पर केंद्रीय मंत्री से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय…

Read More

मिट्टी से बनाए ईंट, और ईंट से खड़ी की अपनी तक़दीर – जानिए सरिता बाई की संघर्षभरी प्रेरणादायक कहानी!

संघर्ष से सफलता तक: सरिता बाई ने मिट्टी के ईंट बनाकर लिखी ख़ुद की तक़दीर जशपुर 26 फरवरी 2025/ गाँव की पगडंडियों पर नंगे पाँव चलने वाली श्रीमती सरिता बाई नगेशिया का जीवन कभी आसान नहीं था। कभी मजदूरी कर दो वक्त की रोटी जुटाने वाली यह महिला आज न सिर्फ़ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने पूरे परिवार की तक़दीर बदलने में सफल हुई हैं। मनोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत चेड़िया की रहने वाली सरिता बाई की जिंदगी भी आम ग्रामीण महिलाओं की तरह कठिनाइयों से भरी थी। रोज़ सुबह…

Read More

बिहान योजना: जशपुर की सुषमा का घर से दुकान तक की प्रेरक कहानी, बनीं आत्मनिर्भर लखपति दीदी

जशपुर, 04 जनवरी 2025/ रोज रोज घर का काम, खेती के मौसम में अपने खेत में काम और पति के काम में जाने के बाद दिन में आराम, यही बगीचा तहसील के ग्राम बगडोल में रहने वाली सुषमा पैंकरा के हर की दिनचर्या हुआ करती थी और हमेशा दिल में इस रंगहीन जीवन चक्र को तोड़ कर कुछ नया करने की चाह सुषमा के दिल में रहा करती थी। ऐसे में उसके गांव में जब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अधिकारी आये तो उनके मन में कुछ करने की…

Read More